By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांग्रेस पर बरसे सीएम धामी, जेनी प्रकरण से लेकर राहुल-अखिलेश तक साधा निशाना।
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

कांग्रेस पर बरसे सीएम धामी, जेनी प्रकरण से लेकर राहुल-अखिलेश तक साधा निशाना।

News Desk
Last updated: 2026/11/06 at 11:05 PM
News Desk
Share
4 Min Read
कांग्रेस पर बरसे सीएम धामी, जेनी प्रकरण से लेकर राहुल-अखिलेश तक साधा निशाना।
SHARE

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे के दौरान परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री ने मंच से विपक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का नाम लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को घेरा। धामी ने कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय भय और टकराव का माहौल बनाने की राजनीति कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछने और असहमति जताने का अधिकार सभी को है, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं को उकसाना, अफवाह फैलाना और हिंसा को बढ़ावा देना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

ईवीएम और एसआईआर पर भी कांग्रेस को घेरा

धामी ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब चुनाव परिणाम अनुकूल आते हैं तो व्यवस्था सही दिखाई देती है, लेकिन परिणाम पक्ष में नहीं आने पर ईवीएम और एसआईआर जैसी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र के प्रति दोहरा रवैया करार दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल और रुद्रपुर में भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा में हिस्सा लिया। वहां लोगों की प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के दुष्प्रचार में आने वाली नहीं है।

धामी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के खिलाफ टिप्पणी करते हैं तो कांग्रेस के नेता चुप रहते हैं। वहीं, उत्तराखंड आंदोलन के दौरान गोलीकांड को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव उत्तराखंडवासियों को लेकर विवादित टिप्पणी करते हैं, तब भी कांग्रेस अपने सहयोगी दल के खिलाफ आवाज नहीं उठाती।

उन्होंने कहा कि दूसरे देशों से अवैध रूप से भारत आने वालों को घुसपैठिया कहना अलग बात है, लेकिन उत्तराखंड के लोगों को ही घुसपैठिया बताना प्रदेश का अपमान है।

मुख्यमंत्री ने जेनी प्रकरण और तंदूर कांड का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के मान-सम्मान और स्वाभिमान की बात करती है, लेकिन अपने गठबंधन और राजनीतिक हितों को प्राथमिकता देती है।

धामी ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार से जवाब मांगती है, लेकिन अपने नेताओं से जुड़े पुराने मामलों पर चुप्पी साध लेती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इन मामलों में जवाब देने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस और उसके नेताओं की राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के समय खूब गरजते हैं, लेकिन उनके दावों में दम नहीं होता।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सरकार के कामकाज को जनता के सामने रखा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार…

विष्णु भैया की पाती से सुनीता के सपनों को मिली नई उड़ान, महतारी वंदन योजना की राशि से बच्चों का भविष्य संवार रहीं मुंगेली की सुनीता बहन…..

लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पत्र में बेटियों की शिक्षा और खेलकूद में मिली शानदार सफलताओं का जिक्र….

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार….

News Desk November 6, 2026 November 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चावल की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, बाजार में उतरेगा 50 लाख टन बफर स्टॉक चावल की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, बाजार में उतरेगा 50 लाख टन बफर स्टॉक
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

चावल की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, बाजार में उतरेगा 50 लाख टन बफर स्टॉक
चावल की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा एक्शन, बाजार में उतरेगा 50 लाख टन बफर स्टॉक
देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विष्णु भैया की पाती से सुनीता के सपनों को मिली नई उड़ान, महतारी वंदन योजना की राशि से बच्चों का भविष्य संवार रहीं मुंगेली की सुनीता बहन…..
विष्णु भैया की पाती से सुनीता के सपनों को मिली नई उड़ान, महतारी वंदन योजना की राशि से बच्चों का भविष्य संवार रहीं मुंगेली की सुनीता बहन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?