By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IPL 2028 से पहले बड़ा बवाल! दो स्टार खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी से मांगे 40 करोड़ रुपये
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

IPL 2028 से पहले बड़ा बवाल! दो स्टार खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी से मांगे 40 करोड़ रुपये

News Desk
Last updated: 2026/11/06 at 12:27 PM
News Desk
Share
4 Min Read
IPL 2028 से पहले बड़ा बवाल! दो स्टार खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी से मांगे 40 करोड़ रुपये
SHARE

 नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ियों की कीमत को लेकर नया विवाद खड़ा हो सकता है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम दो बड़े खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी को साफ कर दिया है कि वे 2028 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन तभी होंगे, जब उन्हें 40 करोड़ रुपये मिलेंगे. इनमें से एक खिलाड़ी ने रकम के साथ कप्तानी की शर्त भी रखी है. खिलाड़ियों की इस मांग ने फ्रेंचाइजी के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या किसी एक क्रिकेटर पर टीम का इतना बड़ा बजट खर्च करना समझदारी होगी?

यह मांग आईपीएल 2027 के रिटेंशन की समयसीमा से पहले सामने आई है. फ्रेंचाइजी टीम्स को 17 नवंबर 2026 तक अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की जानकारी देनी है. इसके बाद 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन होगा. आईपीएल 2027 के बाद 2028 के सीजन के लिए मेगा ऑक्शन होना है, लिहाजा खिलाड़ी अगले बड़े चक्र से पहले अपनी कीमत तय कराने की कोशिश में हैं। 

पंत-श्रेयस पर हुई थी पैसों की बारिश
40 करोड़ रुपये की मांग के पीछे IPL 2025 मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों को मिली बड़ी रकम भी अहम वजह है. उस नीलामी में ऋषभ पंत ने रिटेंशन के बजाय ऑक्शन में उतरने का फैसला किया था. लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा. वहीं, श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। 

विदेशी खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसा खर्च किया था. हेनरिक क्लासेन 23 करोड़ और निकोलस पूरन 21 करोड़ रुपये में रिटेन हुए थे. इन सौदों ने साबित किया कि शीर्ष खिलाड़ियों को तय रिटेंशन स्लैब से कहीं ज्यादा रकम मिल सकती है. यही वजह है कि अब कुछ खिलाड़ी अपनी कीमत को लेकर फ्रेंचाइजी से बड़ी मांग कर रहे हैं। 

टीमों का बढ़ेगा सैलरी पर्स?
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में हर फ्रेंचाइजी के पास 120 करोड़ रुपये का पर्स था. आईपीएल 2027 के लिए यह बढ़कर 130 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, 2028 मेगा ऑक्शन में पर्स करीब 150 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, हालांकि BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

अगर किसी खिलाड़ी को 40 करोड़ रुपये में रिटेन किया जाता है, तो संभावित 150 करोड़ के कुल बजट का 26 फीसदी से ज्यादा हिस्सा उसी पर खर्च हो जाएगा. इससे बाकी खिलाड़ियों को खरीदने और मजबूत टीम तैयार करने के लिए फ्रेंचाइजी के पास सीमित रकम बचेगी। 

पिछले मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने रिटेंशन के लिए 11 करोड़, 14 करोड़ और 18 करोड़ रुपये के स्लैब तय किए थे. पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली टीम के पर्स से कम से कम 75 करोड़ रुपये की कटौती होती थी. यदि खिलाड़ियों की कुल तय कीमत इससे अधिक होती, तो वास्तविक रकम काटी जाती थी। 

You Might Also Like

विराट कोहली बिना ICC ट्रॉफी के भी टेस्ट कप्तानी में नंबर-1 क्यों? धोनी से तुलना के बीच चर्चा में ‘चीकू’

पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान का बड़ा खुलासा, बाबर आजम के फैंस ने परिवार को दी थी दर्दनाक धमकी

न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, स्टार ओपनर पूरी वनडे सीरीज से बाहर; टीम इंडिया की सीरीज जीत की राह आसान

ऑस्ट्रेलियाई टीम में माइक हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एशेज से ओलंपिक तक संभालेंगे अहम भूमिका

इंदौर में क्रिकेट का रोमांच, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को फ्री में देख सकेंगे फैंस

News Desk November 6, 2026 November 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ऑस्ट्रेलियाई टीम में माइक हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एशेज से ओलंपिक तक संभालेंगे अहम भूमिका ऑस्ट्रेलियाई टीम में माइक हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एशेज से ओलंपिक तक संभालेंगे अहम भूमिका
Next Article न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, स्टार ओपनर पूरी वनडे सीरीज से बाहर; टीम इंडिया की सीरीज जीत की राह आसान न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, स्टार ओपनर पूरी वनडे सीरीज से बाहर; टीम इंडिया की सीरीज जीत की राह आसान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विराट कोहली बिना ICC ट्रॉफी के भी टेस्ट कप्तानी में नंबर-1 क्यों? धोनी से तुलना के बीच चर्चा में ‘चीकू’
विराट कोहली बिना ICC ट्रॉफी के भी टेस्ट कप्तानी में नंबर-1 क्यों? धोनी से तुलना के बीच चर्चा में ‘चीकू’
खेल
पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान का बड़ा खुलासा, बाबर आजम के फैंस ने परिवार को दी थी दर्दनाक धमकी
पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान का बड़ा खुलासा, बाबर आजम के फैंस ने परिवार को दी थी दर्दनाक धमकी
खेल
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर देहरादून पहुंचे अमित शाह, सीएम धामी ने किया स्वागत
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर देहरादून पहुंचे अमित शाह, सीएम धामी ने किया स्वागत
राज्य
धनतेरस पर सोने-चांदी के भाव में बदलाव, दिल्ली से पटना तक जानें आज का ताजा रेट
धनतेरस पर सोने-चांदी के भाव में बदलाव, दिल्ली से पटना तक जानें आज का ताजा रेट
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?