By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बदला ट्रैफिक रूट, रामबन में लागू हुआ वन-वे सिस्टम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बदला ट्रैफिक रूट, रामबन में लागू हुआ वन-वे सिस्टम

News Desk
Last updated: 2026/11/06 at 10:26 AM
News Desk
Share
3 Min Read
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बदला ट्रैफिक रूट, रामबन में लागू हुआ वन-वे सिस्टम
SHARE

उधमपुर
 जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रामबन शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद अलीयास खान ने शहर में कमर्शियल यात्री वाहनों और मालवाहक वाहनों के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने के आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले दो महीने तक अथवा आगामी आदेश जारी होने तक प्रभावी रहेगी।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रामबन शहर में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले सभी कमर्शियल यात्री वाहनों, जिनमें सूमो, बसें, मिनी बसें और इको वाहन शामिल हैं, को निर्धारित एकतरफा मार्ग का ही इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा सभी प्रकार के लोड कैरियर वाहनों पर भी यह व्यवस्था लागू रहेगी।

शान पैलेस नाके से शहर में दाखिल होंगे कमर्शियल वाहन
नई यातायात व्यवस्था के तहत कमर्शियल वाहनों को शान पैलेस नाके से शहर में प्रवेश करना होगा। इसके बाद वाहन बोवली बाजार, टी-चौक, बस स्टैंड और कैफेटेरिया चौक से होकर गुजरेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कैफेटेरिया चौक की तरफ से बस स्टैंड में कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस मार्ग का इस्तेमाल केवल वाहनों की निकासी के लिए किया जाएगा।

प्रशासन ने बाजार और व्यस्त मार्गों पर भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से मालवाहक वाहनों के लिए लोडिंग और अनलोडिंग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। अधिसूचित मार्गों पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सामान की लोडिंग और अनलोडिंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

इस आदेश का मुख्य उद्देश्य बस स्टैंड, टी-चौक, बोवली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को व्यवस्थित करना है, जहां अक्सर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।

नई व्यवस्था से ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद
जिला मजिस्ट्रेट ने आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करवाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामबन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक (राष्ट्रीय राजमार्ग) और सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की संबंधित धारा के तहत जारी किया है। साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन को उम्मीद है कि नई व्यवस्था लागू होने से रामबन शहर में यातायात का दबाव कम होगा और स्थानीय लोगों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

You Might Also Like

कल पत्नियां भी पॉकेट मनी मांगने लगेंगी’, सुप्रीम कोर्ट जज की टिप्पणी से मचा बवाल

भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 18 हजार जवानों का सेवाकाल 2 साल बढ़ा, स्थायी नौकरी का रास्ता खुला

TATA कार मालिक सावधान! iRA ऐप में मिली सुरक्षा खामी, हैकिंग का खतरा

नेपाल-भूटान जाने वाले भारतीयों के लिए बदले आव्रजन नियम, अब यात्रा के दौरान पहचान पत्र रखना होगा जरूरी

News Desk November 6, 2026 November 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इंदौर में क्रिकेट का रोमांच, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को फ्री में देख सकेंगे फैंस इंदौर में क्रिकेट का रोमांच, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को फ्री में देख सकेंगे फैंस
Next Article Steelbird का नया FEC-3 हेलमेट लॉन्च, मिलेगा ECE 22.06 सेफ्टी सर्टिफिकेशन Steelbird का नया FEC-3 हेलमेट लॉन्च, मिलेगा ECE 22.06 सेफ्टी सर्टिफिकेशन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विराट कोहली बिना ICC ट्रॉफी के भी टेस्ट कप्तानी में नंबर-1 क्यों? धोनी से तुलना के बीच चर्चा में ‘चीकू’
विराट कोहली बिना ICC ट्रॉफी के भी टेस्ट कप्तानी में नंबर-1 क्यों? धोनी से तुलना के बीच चर्चा में ‘चीकू’
खेल
पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान का बड़ा खुलासा, बाबर आजम के फैंस ने परिवार को दी थी दर्दनाक धमकी
पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान का बड़ा खुलासा, बाबर आजम के फैंस ने परिवार को दी थी दर्दनाक धमकी
खेल
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर देहरादून पहुंचे अमित शाह, सीएम धामी ने किया स्वागत
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर देहरादून पहुंचे अमित शाह, सीएम धामी ने किया स्वागत
राज्य
धनतेरस पर सोने-चांदी के भाव में बदलाव, दिल्ली से पटना तक जानें आज का ताजा रेट
धनतेरस पर सोने-चांदी के भाव में बदलाव, दिल्ली से पटना तक जानें आज का ताजा रेट
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?