By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुपरमार्केट के फ्रिज-फ्रीजर पर साइबर हमला, यूरोप में खाने-पीने का सामान खराब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

सुपरमार्केट के फ्रिज-फ्रीजर पर साइबर हमला, यूरोप में खाने-पीने का सामान खराब

News Desk
Last updated: 2026/11/04 at 10:25 AM
News Desk
Share
4 Min Read
सुपरमार्केट के फ्रिज-फ्रीजर पर साइबर हमला, यूरोप में खाने-पीने का सामान खराब
SHARE

 नई दिल्ली

सोचिए, आप किसी सुपरमार्केट में जाते हैं और वहां रखे फ्रिज का तापमान अचानक इतना बढ़ जाता है कि उसमें रखा दूध, दही, सब्जियां और बाकी खाने-पीने का सामान खराब होने लगता है. आपको लगेगा कि फ्रिज में कोई तकनीकी खराबी आ गई है, लेकिन अगर इसके पीछे हैकर्स का हाथ हो तो?

जी हां, यूरोप के कई देशों से ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां हैकर्स ने सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर सिस्टम को निशाना बनाया है. इस घटना के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या भारत के स्मार्ट फ्रिज और कूलिंग सिस्टम भी सेफ हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में। 

यूरोप के कई देशों में फ्रिज हुए हैक

रिपोर्ट के मुताबिक, स्वीडन, बेल्जियम, लक्जमबर्ग और आयरलैंड समेत यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के कूलिंग सिस्टम पर साइबर अटैक हुआ है. इस हमले में हैकर्स ने फ्रिज और फ्रीजर की सेटिंग्स के साथ छेड़छाड़ की. कुछ जगहों पर फ्रीजर का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

इसका नतीजा यह हुआ कि फ्रिज में रखा दूध, मीट और दूसरी खाने-पीने की चीजें खराब हो गईं. कई सुपरमार्केट को अपना सामान फेंकना पड़ा. स्वीडन की ICA और Coop जैसी सुपरमार्केट चेन के स्टोर भी इस घटना की चपेट में आ गए हैं. बेल्जियम में Carrefour और IKEA के कुछ स्टोर में भी ऐसी परेशानी सामने आई। 
.

आखिर हैकर्स ने फ्रिज को कैसे हैक किया?
अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर कोई फ्रिज को कैसे हैक कर सकता है? आजकल बड़े सुपरमार्केट में ऐसे स्मार्ट कूलिंग सिस्टम लगाए जाते हैं, जिन्हें इंटरनेट के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। 

इनकी मदद से स्टोर में बैठे बिना भी फ्रिज का तापमान बदला जा सकता है. टेक्नीशियन दूर बैठकर ही सिस्टम की जांच और सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं. लेकिन यही सुविधा अब साइबर सिक्योरिटी के लिए खतरा बन रही है। 

अगर किसी हैकर को इन सिस्टम का एक्सेस मिल जाता है, तो वह तापमान बदल सकता है, कूलिंग बंद कर सकता है या डीफ्रॉस्ट मोड चालू कर सकता है. पुराने सॉफ्टवेयर और कमजोर सिक्योरिटी वाले सिस्टम में यह खतरा और बढ़ जाता है। 

क्या भारत में भी हो सकता है ऐसा हमला?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारत के सुपरमार्केट भी ऐसे साइबर अटैक का शिकार हो सकते हैं? फिलहाल भारत में इस तरह के किसी हमले की खबर सामने नहीं आई है. लेकिन देश में भी बड़े स्टोर और रिटेल चेन स्मार्ट कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। 

ऐसे में अगर इन सिस्टम की सिक्योरिटी कमजोर है, तो हैकर्स इनके लिए खतरा बन सकते हैं. इससे बचने के लिए कंपनियों को अपने सिस्टम का सॉफ्टवेयर अपडेट रखना चाहिए, मजबूत पासवर्ड लगाना चाहिए और रिमोट एक्सेस को सुरक्षित बनाना चाहिए। 

यानी अब साइबर सिक्योरिटी सिर्फ मोबाइल और कंप्यूटर तक सीमित नहीं रह गई है. सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर भी हैकर्स के निशाने पर आ सकते हैं. भारत में फिलहाल ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। 

You Might Also Like

दिवाली पर ₹8,000 बोनस के नाम पर साइबर ठगी, WhatsApp मैसेज से रहें सावधान

दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकटों की कीमतों में उछाल, क्या एयरलाइंस के किराये की कोई सीमा है?

LTCG टैक्स में राहत के संकेत, क्या बजट से पहले निवेशकों को मिलेगा बड़ा तोहफा?

दिवाली पर 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की नहीं होगी कमी, RBI ने दी जानकारी

बुलेट ट्रेन की पटरियां होंगी बेहद खास, सामान्य रेलवे ट्रैक से कितनी अलग?

News Desk November 4, 2026 November 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article LTCG टैक्स में राहत के संकेत, क्या बजट से पहले निवेशकों को मिलेगा बड़ा तोहफा? LTCG टैक्स में राहत के संकेत, क्या बजट से पहले निवेशकों को मिलेगा बड़ा तोहफा?
Next Article चुनाव से पहले उत्तराखंड में ईवीएम की जानकारी देंगे अधिकारी, 13 जिलों में बनेंगे प्रदर्शन केंद्र चुनाव से पहले उत्तराखंड में ईवीएम की जानकारी देंगे अधिकारी, 13 जिलों में बनेंगे प्रदर्शन केंद्र
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कीशा लांस बॉटम्स ने रचा इतिहास, अमेरिका में बनाया अनोखा रिकॉर्ड
कीशा लांस बॉटम्स ने रचा इतिहास, अमेरिका में बनाया अनोखा रिकॉर्ड
विदेश
भारत से व्यापार बंदी का पाकिस्तान को बड़ा झटका, 40 अरब डॉलर के नुकसान का दावा
भारत से व्यापार बंदी का पाकिस्तान को बड़ा झटका, 40 अरब डॉलर के नुकसान का दावा
विदेश
दिवाली पर ₹8,000 बोनस के नाम पर साइबर ठगी, WhatsApp मैसेज से रहें सावधान
दिवाली पर ₹8,000 बोनस के नाम पर साइबर ठगी, WhatsApp मैसेज से रहें सावधान
देश
दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकटों की कीमतों में उछाल, क्या एयरलाइंस के किराये की कोई सीमा है?
दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकटों की कीमतों में उछाल, क्या एयरलाइंस के किराये की कोई सीमा है?
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?