By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: त्योहारी सीजन में हवाई सफर होगा महंगा! IndiGo टिकटों के दाम बढ़ने के आसार, जानें क्या है वजह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

त्योहारी सीजन में हवाई सफर होगा महंगा! IndiGo टिकटों के दाम बढ़ने के आसार, जानें क्या है वजह

News Desk
Last updated: 2026/11/02 at 9:57 PM
News Desk
Share
3 Min Read
त्योहारी सीजन में हवाई सफर होगा महंगा! IndiGo टिकटों के दाम बढ़ने के आसार, जानें क्या है वजह
SHARE

 नई दिल्ली

आने वाले दिनों में हवाई यात्रा का बजट कितना होगा, यह काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों पर निर्भर कर सकता है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने फिलहाल ईंधन की कीमतों को पहले से सुरक्षित करने यानी हेजिंग की योजना से दूरी बना ली है।

इसका मतलब है कि कंपनी अभी ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव का जोखिम सीधे बाजार के भरोसे उठाएगी। अगर ईंधन महंगा होता है तो इसका असर एयरलाइन के खर्च और आगे चलकर टिकट के किराये पर भी पड़ सकता है।

क्यों हेजिंग नहीं करेगी इंडिगो

इंडिगो के सीईओ विली वाल्श ने कहा कि घरेलू बाजार में दूसरी प्रतिस्पर्धी एयरलाइंस भी फिलहाल हेजिंग नहीं कर रही हैं। ऐसे में अकेले इंडिगो का हेजिंग करना कंपनी के लिए अतिरिक्त जोखिम पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि हेजिंग का मकसद कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाव करना है, न कि कीमतों पर दांव लगाना।

यात्रियों पर क्या पड़ेगा असर?

एयरलाइंस के कुल परिचालन खर्च में करीब 40 प्रतिशत हिस्सा विमान ईंधन का होता है। जब एटीएफ महंगा होता है तो कंपनियों का खर्च बढ़ जाता है। इसकी भरपाई के लिए एयरलाइंस टिकट के किराये बढ़ा सकती हैं या फ्यूल सरचार्ज लगा सकती हैं।

एअर इंडिया पहले ही ले चुका है फ्यूल सरचार्ज का सहारा

एअर इंडिया समूह पहले ही बढ़ती ईंधन लागत के असर को कम करने के लिए फ्यूल सरचार्ज का सहारा ले चुका है।
हेजिंग करने वाली एयरलाइन को ईंधन की कीमत बढ़ने पर कुछ सुरक्षा मिल सकती है। वहीं बिना हेजिंग वाली कंपनी को बाजार में बढ़ी कीमतों का सीधा असर झेलना पड़ सकता है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हेजिंग करने वाली एयरलाइन का टिकट हमेशा सस्ता और बिना हेजिंग वाली एयरलाइन का टिकट हमेशा महंगा होगा। किराये पर मांग, प्रतिस्पर्धा और दूसरी परिचालन लागतों का भी असर पड़ता है।

इंडिगो कब बदलेगी अपनी रणनीति 

कंपनी 2028 की दूसरी तिमाही से एयरबस ए350 विमानों के जरिए लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का विस्तार करने की तैयारी में है। वाल्श के मुताबिक, इस विस्तार से पहले कंपनी अपनी हेजिंग नीति की समीक्षा करेगी। यूरोप की कुछ एयरलाइंस अपनी जरूरत के 70 से 80 फीसदी तक ईंधन की हेजिंग करती हैं।

 

You Might Also Like

जितेंद्र सिंह का दावा, अभिजीत दिपके को अमेरिका और आशुतोष रांका को पाकिस्तान से फंडिंग

जिस बीमारी का करते थे इलाज, उसी से हार गए जिंदगी की जंग पद्मश्री न्यूरोसर्जन डॉ. अशोक महापात्र

दिवाली से पहले महंगाई का झटका, रेस्टोरेंट में खाना 15% तक होगा महंगा

दिवाली पर ₹8,000 बोनस के नाम पर साइबर ठगी, WhatsApp मैसेज से रहें सावधान

दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकटों की कीमतों में उछाल, क्या एयरलाइंस के किराये की कोई सीमा है?

News Desk November 2, 2026 November 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारत छोड़ो नोटिस’ पर कोर्ट पहुंचे इमरान खान, बोले- जिंदगी में कभी प्रोटेस्ट में नहीं जाऊंगा भारत छोड़ो नोटिस’ पर कोर्ट पहुंचे इमरान खान, बोले- जिंदगी में कभी प्रोटेस्ट में नहीं जाऊंगा
Next Article मुरासु तूफान का प्रचंड असर! दिल्ली से यूपी और राजस्थान तक बदलेगा मौसम, जानें कहां होगी बारिश मुरासु तूफान का प्रचंड असर! दिल्ली से यूपी और राजस्थान तक बदलेगा मौसम, जानें कहां होगी बारिश
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

खिलाड़ियों को सम्मानित कर सीएम धामी ने बढ़ाया उत्साह, कहा- खेलों से मजबूत होती है राष्ट्रभावना
खिलाड़ियों को सम्मानित कर सीएम धामी ने बढ़ाया उत्साह, कहा- खेलों से मजबूत होती है राष्ट्रभावना
राज्य
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर धामी सक्रिय, लामाचौड़ में परिसर के लिए मांगी वन भूमि।
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर धामी सक्रिय, लामाचौड़ में परिसर के लिए मांगी वन भूमि।
राज्य
एसआईटी को मिले अहम साक्ष्य, गिरधारी साहू की गिरफ्तारी के लिए दो राज्यों में दबिश।
एसआईटी को मिले अहम साक्ष्य, गिरधारी साहू की गिरफ्तारी के लिए दो राज्यों में दबिश।
राज्य
जॉर्ज एवरेस्ट को लीज पर देने के विरोध में मसूरी में सियासी टकराव
जॉर्ज एवरेस्ट को लीज पर देने के विरोध में मसूरी में सियासी टकराव
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?