By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सचिव भीम सिंह ने नारायणपुर के कोचवाही मल्टी एक्टिविटी सेंटर का किया निरीक्षण…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सचिव भीम सिंह ने नारायणपुर के कोचवाही मल्टी एक्टिविटी सेंटर का किया निरीक्षण…

News Desk
Last updated: 2026/11/02 at 8:56 PM
News Desk
Share
6 Min Read
सचिव भीम सिंह ने नारायणपुर के कोचवाही मल्टी एक्टिविटी सेंटर का किया निरीक्षण…
SHARE

रायपुर, 02 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्वरोजगार के अवसर विकसित कर महिलाओं की आय बढ़ाने की दिशा में मल्टी एक्टिविटी सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव एवं नारायणपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने नारायणपुर जिले के कोचवाही स्थित मल्टी एक्टिविटी सेंटर का निरीक्षण कर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया।

सचिव श्री भीम सिंह ने महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से सीधे संवाद कर उनके कार्यों, उत्पादन क्षमता, उत्पादों के विपणन और प्राप्त आमदनी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलती है। मल्टी एक्टिविटी सेंटर के माध्यम से महिलाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़कर नियमित आय के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को समूहों की आवश्यकताओं का आकलन कर प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन, वित्तीय सहयोग और बाजार से जुड़ाव की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*लड्डू निर्माण, सब्जी उत्पादन तक विविध आजीविका गतिविधियों का किया अवलोकन*

निरीक्षण के दौरान सचिव श्री भीम सिंह एवं कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने मां इंद्रावती स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित पौष्टिक लड्डू निर्माण इकाई का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से लड्डू निर्माण की प्रक्रिया, उत्पादन क्षमता, बिक्री और इससे प्राप्त होने वाली आय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग और बेहतर विपणन व्यवस्था पर ध्यान देकर समूहों की आय बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने महिलाओं को उत्पादन बढ़ाने और बाजार की मांग के अनुरूप गतिविधियों को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

*मुर्गीपालन और गायपालन गतिविधियों के विस्तार के लिए तैयार होगी कार्ययोजना*

सचिव श्री भीम सिंह ने लक्ष्मी स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित मुर्गीपालन इकाई का निरीक्षण कर मुर्गियों की संख्या, उत्पादन, रखरखाव और आर्थिक लाभ की जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने मुर्गीपालन गतिविधि के विस्तार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समूह की आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग की संभावनाओं का परीक्षण करने तथा उत्पादन एवं आय बढ़ाने के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार गायपालन इकाई के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं के रखरखाव, चारा व्यवस्था, दुग्ध उत्पादन और आय के संबंध में महिलाओं से चर्चा की। समूह की महिलाओं द्वारा गतिविधि के विस्तार के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता की मांग किए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर महिलाओं को संबंधित विभागीय योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुपालन आधारित आजीविका गतिविधियां ग्रामीण परिवारों को नियमित आय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन सकती हैं।

*मछलीपालन को लाभकारी बनाने दिए निर्देश*
प्रभारी सचिव ने मल्टी एक्टिविटी सेंटर में संचालित बटेरपालन इकाई का भी अवलोकन किया और इसकी आर्थिक संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों और उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जिनसे महिलाओं को स्थायी एवं नियमित आमदनी प्राप्त हो सके।

इसके पश्चात उन्होंने गायत्री स्व-सहायता समूह द्वारा तालाब में किए जा रहे मछलीपालन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मछली उत्पादन, बिक्री और प्राप्त आय की जानकारी लेते हुए मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को समूह की महिलाओं को बेहतर गुणवत्ता वाले मत्स्य बीज उपलब्ध कराने तथा आधुनिक तकनीकों के संबंध में मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से मछलीपालन को बढ़ावा देकर समूहों की उत्पादन क्षमता और आर्थिक लाभ में वृद्धि की जा सकती है।

इसी क्रम में मां शीतला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित सब्जी उत्पादन इकाई का भी अवलोकन किया गया। सचिव श्री भीम सिंह ने महिलाओं से सब्जियों की खेती, उत्पादन लागत, स्थानीय बाजार में बिक्री और प्राप्त लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सब्जी उत्पादन को अधिक लाभकारी बनाने और महिलाओं को बाजार से बेहतर ढंग से जोड़ने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

*महिला समूहों के आजीविका संवर्धन पर विशेष जोर

सचिव श्री भीम सिंह ने कहा कि राज्य में ग्रामीण आजीविका संवर्धन के प्रयासों को प्रभावी बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों का विस्तार आवश्यक है। महिलाओं को केवल उत्पादन तक सीमित न रखकर उन्हें उद्यमिता, उत्पादों के मूल्य संवर्धन, विपणन और व्यवसाय प्रबंधन से भी जोड़ने की जरूरत है। इससे समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक समूह की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की संभावनाओं का आकलन कर आयवर्धन के लिए व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही महिलाओं को आवश्यक प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और विभागीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए, ताकि मल्टी एक्टिविटी सेंटर ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थायी स्वरोजगार एवं आर्थिक स्वावलंबन के प्रभावी केंद्र बन सकें।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम श्री सौरभ दीवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने तकनीकी समन्वयकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ…

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें सभी काम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 :शिल्पग्राम साज-सज्जा जनमानस को कर रही मुग्ध,पीएम के संदेश को सीएम साय कर रहे साकार

शिल्पग्राम में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया जानने उमड़ रहे लोग,सफेद, रंगीन, पीला मैसूर कोसा सहित रेशम के विभिन्न प्रकार बने आकर्षण का केंद्र

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार,गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में कल राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त…

News Desk November 2, 2026 November 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नामीबिया ने रचा इतिहास, पहली बार फुल मेंबर टीम के खिलाफ जीती ODI सीरीज नामीबिया ने रचा इतिहास, पहली बार फुल मेंबर टीम के खिलाफ जीती ODI सीरीज
Next Article छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026:शिल्पग्राम साज-सज्जा जनमानस को कर रही मुग्ध,पीएम के संदेश को सीएम साय कर रहे साकार… छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026:शिल्पग्राम साज-सज्जा जनमानस को कर रही मुग्ध,पीएम के संदेश को सीएम साय कर रहे साकार…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने तकनीकी समन्वयकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ…
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने तकनीकी समन्वयकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें सभी काम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें सभी काम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 :शिल्पग्राम साज-सज्जा जनमानस को कर रही मुग्ध,पीएम के संदेश को सीएम साय कर रहे साकार
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 :शिल्पग्राम साज-सज्जा जनमानस को कर रही मुग्ध,पीएम के संदेश को सीएम साय कर रहे साकार
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिल्पग्राम में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया जानने उमड़ रहे लोग,सफेद, रंगीन, पीला मैसूर कोसा सहित रेशम के विभिन्न प्रकार बने आकर्षण का केंद्र
शिल्पग्राम में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया जानने उमड़ रहे लोग,सफेद, रंगीन, पीला मैसूर कोसा सहित रेशम के विभिन्न प्रकार बने आकर्षण का केंद्र
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?