By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सहारा निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ₹50 हजार नहीं पूरी रकम के लिए कर सकेंगे आवेदन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

सहारा निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ₹50 हजार नहीं पूरी रकम के लिए कर सकेंगे आवेदन

News Desk
Last updated: 2026/11/02 at 3:11 PM
News Desk
Share
4 Min Read
सहारा निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ₹50 हजार नहीं पूरी रकम के लिए कर सकेंगे आवेदन
SHARE

नई दिल्ली 

अगर आपका पैसा सहारा में फंसा है और कई बार रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने के बाद भी रकम आपके खाते में नहीं आई है तो आपके लिए बड़ी खबर है। अब 50000 या 10 लाख रुपये नहीं बल्कि पूरी रकम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस अपडेट की जानकारी सहकारिता मंत्रालय ने X पोस्ट के जरिए दी है। इसके अलावा सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर 3 नए हेल्पलाइन नंबर, 011 44716198/01144716498/01144716887 जारी किए गए हैं।

सहकारिता मंत्रालय ने एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी है, "22 अक्टूबर 2026 तक ₹9,585 करोड़ से अधिक की राशि रिफंड की जा चुकी है। ध्यान दें, आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। अपनी पात्रता एवं आवेदन संबंधी जानकारी के लिए सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल पर जाएं।"

बता दें जिन लोगों ने पहले से आवेदन कर रखा है और उन्हें पेमेंट फेल होने का मैसेज आ चुका है, वे लोग बताई गई कमियों के दूर करके री-सबमिशन पोर्टल https://mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission/#/home पर फिर से आवेदन करें।

चार सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं को मिलेगा लाभ
सहारा रिफंड की प्रक्रिया के तहत चार सहकारी समितियों के पात्र जमाकर्ता आवेदन कर सकते हैं। इनमें सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ; सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, भोपाल; हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद शामिल हैं।

कहां और कैसे करें आवेदन?
सहारा में जमा पैसे का रिफंड पाने के लिए पात्र जमाकर्ता सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इन सोसायटियों के असली जमाकर्ता पोर्टल पर लॉग-इन कर सकते हैं, वहां उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर अपना क्लेम जमा कर सकते हैं और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं। जमाकर्ता का मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हो और उनके पास बैंक खाता हो। साथ ही, अपने क्लेम और जमा की गई रकम के सबूत के तौर पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी तैयार रखें।

45 दिनों के अंदर मिलेगी जानकारी
आवेदन जमा करने के 30 दिनों के भीतर सहारा ग्रुप ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज द्वारा इसकी जांच (वेरिफिकेशन) की जाएगी। इसके बाद 15 दिनों के भीतर, यानी ऑनलाइन क्लेम करने के कुल 45 दिनों के अंदर, SMS या पोर्टल के माध्यम से फैसले की जानकारी दे दी जाएगी। पोर्टल ने जमाकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे चारों सोसायटियों से जुड़े सभी क्लेम एक ही आवेदन फॉर्म में जमा करें। केवल पोर्टल के जरिए ऑनलाइन दायर किए गए क्लेम पर ही विचार किया जाएगा। क्लेम जमा करने के लिए कोई शुल्क नहीं है।

निवेशक इन बातों का रखें ध्यान
    आवेदन में कमी का मैसेज मिला है तो री-सबमिशन पोर्टल पर बताई गई समस्या के अनुसार कार्रवाई करें।

    पेमेंट प होने की स्थिति में पोर्टल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    आवेदन करने से पहले सभी जरूरी जानकारियों और दस्तावेजों की जांच कर लें।

    किसी एजेंट या अनजान व्यक्ति को रिफंड दिलाने के नाम पर पैसे न दें।

You Might Also Like

EPFO की नई WhatsApp सर्विस शुरू, सिर्फ ‘Hi’ लिखते ही मिलेगी PF बैलेंस समेत पूरी जानकारी

पूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, शेयर बिक्री और प्रॉपर्टी खरीद की होगी जांच

नवंबर में भारत आएंगे नेपाल के PM बालेन शाह! पीएम मोदी से होगी मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का बड़ा बयान, बोले- हर समय युद्ध के लिए तैयार रहना होगा

चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा, आंध्र प्रदेश में 120 Kmph की रफ्तार से टकरा सकता है तूफान

News Desk November 2, 2026 November 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article EPFO की नई WhatsApp सर्विस शुरू, सिर्फ ‘Hi’ लिखते ही मिलेगी PF बैलेंस समेत पूरी जानकारी EPFO की नई WhatsApp सर्विस शुरू, सिर्फ ‘Hi’ लिखते ही मिलेगी PF बैलेंस समेत पूरी जानकारी
Next Article हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली
हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली
मनोरंजन
EPFO की नई WhatsApp सर्विस शुरू, सिर्फ ‘Hi’ लिखते ही मिलेगी PF बैलेंस समेत पूरी जानकारी
EPFO की नई WhatsApp सर्विस शुरू, सिर्फ ‘Hi’ लिखते ही मिलेगी PF बैलेंस समेत पूरी जानकारी
देश
संजय गुप्ता की बेटी के वायरल वीडियो पर पत्नी का बयान, पैपराजी से की प्राइवेसी की अपील
संजय गुप्ता की बेटी के वायरल वीडियो पर पत्नी का बयान, पैपराजी से की प्राइवेसी की अपील
मनोरंजन
F1 2026: 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली बने वर्ल्ड चैंपियन, तोड़ा सेबेस्टियन वेटल का रिकॉर्ड
F1 2026: 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली बने वर्ल्ड चैंपियन, तोड़ा सेबेस्टियन वेटल का रिकॉर्ड
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?