By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नेतन्याहू को हटाने के लिए विपक्ष की बड़ी तैयारी, गादी आइसेनकोट बन सकते हैं नए प्रधानमंत्री
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

नेतन्याहू को हटाने के लिए विपक्ष की बड़ी तैयारी, गादी आइसेनकोट बन सकते हैं नए प्रधानमंत्री

News Desk
Last updated: 2026/11/02 at 9:07 AM
News Desk
Share
4 Min Read
नेतन्याहू को हटाने के लिए विपक्ष की बड़ी तैयारी, गादी आइसेनकोट बन सकते हैं नए प्रधानमंत्री
SHARE

 यरूशलम
इजरायल के चर्चित प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। बीते चुनाव में उन्हें स्पष्ट जनादेश नहीं मिला। उन्हें क्या, किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं हुआ है। इसके बाद से वहां नई सरकार के गठन पर असमंजस के बादल नजर आ रहे हैं। हालांकि, अब जो खबर सामने आ रही है वह नेतन्याहू की चिंता बढ़ा सकती है। दो प्रमुख अरब पार्टियां राआम (Ra'am) और जॉइंट लिस्ट (Joint List) नेतन्याहू को सत्ता से हटाने के लिए गादी आइसेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गुट का समर्थन कर सकती हैं। आपको बता दें कि इन दोनों के पास 19 सीटें हैं।

टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के अनुसार, जॉइंट लिस्ट नेतन्याहू की विरोधी पार्टियों को बाहर से समर्थन देने के लिए तैयार है। वह खुद सरकार का हिस्सा नहीं बनना चाहती है। सांसद अहमद तिबी ने कहा, "हम उस हर व्यक्ति की मदद करना चाहते हैं जो इस खराब सरकार को गिराना चाहता है। इसकी जगह एक नई सरकार लाना चाहता है। हम इस बदलाव का हिस्सा बनना चाहते हैं, उम्मीद का हिस्सा बनना चाहते हैं।" वह 'जॉइंट लिस्ट' में नंबर-2 माने जाते हैं।

जाइंट लिस्ट के अलावा, अरब राजनीतिक आंदोलन के एक प्रमुख चेहरे बनक उभरे जाफर फराह ने बताया कि 'राआम' और 'जॉइंट लिस्ट' दोनों ही इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को यह बता सकते हैं कि वे आइसेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गुट का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। फराह ने कहा कि वे इजरायली सेना (IDF) के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ गादी आइसेनकोट को अगले प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तावित करेंगे।

यित्जाक राबिन का दिया उदाहरण
सांसद अहमद तिबी ने कथित तौर पर आइसेनकोट से कहा कि उन्हें दिवंगत प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन की तरह बनना चाहिए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि 'जॉइंट लिस्ट' सरकार को बाहर से समर्थन देगी। आपको बता दें कि राबिन मुख्य रूप से 1993 में हुए ओस्लो समझौते के तहत फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के साथ बातचीत करने के अपने फैसले के लिए जाने जाते हैं। उस समय इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन दो अरब-नेतृत्व वाली राजनीतिक पार्टियों ने राबिन की सरकार का समर्थन किया था।

इजरायल में मौजूदा राजनीतिक गतिरोध के बीच अब वैसी ही स्थिति फिर से बनती दिख रही है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, संभावित गठबंधन को लेकर अनिश्चितता के बीच जॉइंट लिस्ट के चेयरमैन यूसुफ जबरीन ने बताया कि नेतन्याहू-विरोधी पार्टियों के साथ बातचीत की गई है।

हमास के हमले के बाद पहला चुनाव
2023 में हमास के हमले के बाद इजरायल में पहली बार चुनाव हुए। नतीजों में नेतन्याहू का विरोध करने वाली यहूदी-बहुमत वाली पार्टियों ने 48 सीटें जीतीं। जबकि अरब-बहुमत वाली दोनों पार्टियों ने कुल मिलाकर 19 सीटें हासिल कीं। नेतन्याहू के गुट को 53 सीटें मिलीं। उनके पास पहले 68 सीटें थीं।

आपको बता दें कि 120 सदस्यों वाली इजरायली संसद में कोई भी पार्टी बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी है। अगर आइसेनकोट के खेमे और अरब पार्टियों के बीच गठबंधन हो जाता है तो नेतन्याहू-विरोधी गुट को 67 सीटों का स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। और नेतन्याहू को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ना पड़ सकता है।

You Might Also Like

हैलोवीन पार्टी में कटे हुए हाथ के रूप में पहुंचीं हाइडी क्लम, डरावना लुक देखकर हैरान रह गए लोग

होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान का अमेरिका को 48 घंटे का अल्टीमेटम, रखीं कई शर्तें

इजराइल में सरकार गठन पर संकट, नए चुनाव टालने के लिए राष्ट्रपति हर्जोग ने की सभी दलों से अपील

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव का भारत पर असर, H-1B वीजा से टैरिफ और रक्षा सहयोग तक बदल सकते हैं समीकरण

ट्रंप की पूर्व वकील अलीना हब्बा पर विवाद, 440 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति

News Desk November 2, 2026 November 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: खेल महाकुंभ-2026 की मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य समापन, 3.17 लाख खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ बना नया रिकॉर्ड….. Uttarakhand News: खेल महाकुंभ-2026 की मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य समापन, 3.17 लाख खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ बना नया रिकॉर्ड…..
Next Article अक्टूबर में GST कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड, 22.9% उछाल के साथ सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़ अक्टूबर में GST कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड, 22.9% उछाल के साथ सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand Weather: बदरीनाथ में बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान, सर्द हवाओं से बढ़ी कंपकंपी
Uttarakhand Weather: बदरीनाथ में बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान, सर्द हवाओं से बढ़ी कंपकंपी
राज्य
मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयर में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला
मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयर में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला
व्यापार
हैलोवीन पार्टी में कटे हुए हाथ के रूप में पहुंचीं हाइडी क्लम, डरावना लुक देखकर हैरान रह गए लोग
हैलोवीन पार्टी में कटे हुए हाथ के रूप में पहुंचीं हाइडी क्लम, डरावना लुक देखकर हैरान रह गए लोग
विदेश
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान का अमेरिका को 48 घंटे का अल्टीमेटम, रखीं कई शर्तें
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान का अमेरिका को 48 घंटे का अल्टीमेटम, रखीं कई शर्तें
विदेश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?