By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नवंबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, दिवाली पर होगी मुहूर्त ट्रेडिंग; देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

नवंबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, दिवाली पर होगी मुहूर्त ट्रेडिंग; देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

News Desk
Last updated: 2026/11/01 at 10:45 AM
News Desk
Share
5 Min Read
नवंबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, दिवाली पर होगी मुहूर्त ट्रेडिंग; देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
SHARE

मुंबई 

अगर आप शेयर बाजार या कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं, तो नवंबर की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. नवंबर 2026 में बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर कुल 11 दिन नियमित कारोबार बंद रहेगा. इसमें शनिवार और रविवार की 9 छुट्टियां शामिल हैं. इसके अलावा 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहेंगे. हालांकि, दिवाली के दिन 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष मौका मिलेगा। 

शेयर बाजार में नवंबर के दौरान दो वीकडे यानी कामकाजी दिनों में ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा. पहली छुट्टी 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर होगी. इस दिन बीएसई और एनएसई पर इक्विटी और दूसरे संबंधित सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा. इसके बाद 24 नवंबर को गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा. इन दोनों तारीखों पर निवेशक शेयरों की सामान्य खरीद-बिक्री नहीं कर सकेंगे। 

BSE पर किन सेगमेंट में नहीं होगी ट्रेडिंग?

बीएसई पर 10 और 24 नवंबर को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा. इसके अलावा NDS-RST और ट्राई पार्टी रेपो (Tri-party Repo) में भी ट्रेडिंग नहीं होगी. हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) सेगमेंट में पूरी तरह कारोबार बंद नहीं रहेगा. इन दोनों तारीखों पर सुबह का सेशन बंद रहेगा, जबकि शाम के सेशन में ट्रेडिंग की जा सकेगी। 

सुबह का सेशन: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद

शाम का सेशन: शाम 5 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक खुला

NSE और MCX पर क्या रहेगा छुट्टियों का शेड्यूल?
एनएसई पर भी 10 और 24 नवंबर को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में कारोबार नहीं होगा. इसके अलावा निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स और न्यू डेट सेगमेंट भी बंद रहेंगे। 

कमोडिटी डेरिवेटिव्स और EGR सेगमेंट में सुबह के समय कारोबार नहीं होगा, लेकिन शाम का सेशन खुला रहेगा. यानी इन सेगमेंट में ट्रेडिंग करने वाले निवेशक शाम 5 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक कारोबार कर सकेंगे. इसी तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी 10 और 24 नवंबर को सुबह के सेशन में ट्रेडिंग बंद रहेगी. हालांकि, शाम 5 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक कारोबार जारी रहेगा। 

8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें पूरा टाइमटेबल
नवंबर में दिवाली के मौके पर निवेशकों को मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) का मौका भी मिलेगा. 8 नवंबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन के कारण शेयर बाजार में सामान्य कारोबार नहीं होगा, लेकिन बीएसई और एनएसई पर एक घंटे का विशेष ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा. मुहूर्त ट्रेडिंग को शेयर बाजार में शुभ माना जाता है. इस दौरान निवेशक परंपरा के तौर पर शेयरों की खरीद-बिक्री करते हैं. इसके लिए अलग-अलग गतिविधियों का शेड्यूल तय किया गया है। 

    ट्रेडिंग मेंबर्स लॉग इन: दोपहर 1:15 से 1:50 बजे तक
    ब्लॉक डील विंडो: दोपहर 1:50 से 2:05 बजे तक
    प्री-ओपन सेशन: दोपहर 2:05 से 2:15 बजे तक
    ट्रेडिंग सेशन: दोपहर 2:20 से शाम 3:30 बजे तक
    पीरियोडिक कॉल ऑक्शन: दोपहर 2:25 से 3:20 बजे तक
    क्लोजिंग ऑक्शन की गतिविधियां: दोपहर 3:15 से 3:35 बजे तक
    नॉन-CAS सिक्योरिटीज का क्लोजिंग सेशन: दोपहर 3:30 से 3:50 बजे तक
    CAS सिक्योरिटीज का क्लोजिंग बफर पीरियड: दोपहर 3:35 से 3:50 बजे तक
    पोस्ट-क्लोजिंग सेशन: दोपहर 3:50 से शाम 4 बजे तक

दिसंबर में कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
नवंबर के बाद इस साल शेयर बाजार की अगली प्रमुख सार्वजनिक छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर होगी. इस दिन बीएसई और एनएसई में सामान्य ट्रेडिंग नहीं होगी. अगर आप शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करते हैं, तो 8, 10 और 24 नवंबर की तारीखें अपने कैलेंडर में नोट कर लें. खासकर कमोडिटी मार्केट में कारोबार करने वालों को ध्यान रखना होगा कि 10 और 24 नवंबर को सुबह का सेशन बंद रहने के बावजूद शाम को ट्रेडिंग जारी रहेगी। 

You Might Also Like

Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल

Tata ला रही नई Kuno SUV, दमदार फीचर्स के साथ मिड-साइज SUV सेगमेंट में मचेगी हलचल

RIL Q2 Results: रिलायंस का मुनाफा 41% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, Jio का भी शानदार प्रदर्शन

iPhone Air 2 में मिलेगा डुअल कैमरा, पहले से भी ज्यादा स्लिम होगा Apple का नया फोन

अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट, AI बबल की आशंका के बीच 1.8 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा

News Desk November 1, 2026 November 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान, संवेदनशील पहल से दिव्यांग धनीराम के जीवन को मिली नई रफ्तार…. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान, संवेदनशील पहल से दिव्यांग धनीराम के जीवन को मिली नई रफ्तार….
Next Article छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर…. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दिल्ली के केंद्रशासित प्रदेश बनने के 70 साल पूरे, जानिए क्यों नहीं मिला पूर्ण राज्य का दर्जा
दिल्ली के केंद्रशासित प्रदेश बनने के 70 साल पूरे, जानिए क्यों नहीं मिला पूर्ण राज्य का दर्जा
राजनीती
इजरायल में सियासी संकट गहराया, अब सीधे चुनाव से चुना जा सकता है प्रधानमंत्री
इजरायल में सियासी संकट गहराया, अब सीधे चुनाव से चुना जा सकता है प्रधानमंत्री
विदेश
गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर
गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देश
उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल
उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल
राजनीती
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?