By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….

News Desk
Last updated: 2026/11/01 at 11:26 AM
News Desk
Share
3 Min Read
Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….
SHARE

देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं. 30 अक्टूबर को जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलिकॉप्टर हादसे के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने 31 अक्टूबर को उच्चस्तरीय बैठक की. इसमें फैसला लिया गया कि अब चार्टर हेलिकॉप्टर में पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य रूप से मौजूद रहेगा. इसके अलावा हर उड़ान पूरी होने के बाद पायलट को यूकाडा के पास रिपोर्ट भेजनी होगी. ये दोनों फैसले 2 नवंबर से लागू होंगे.

Contents
बैठक में लिए गए फैसलेकैसे हुआ था हादसाहादसे की जांच जारी

बैठक में लिए गए फैसले

बैठक में हेली सेवाओं के सुरक्षा प्रोटोकॉल, मौसम संबंधी चेतावनियों के बावजूद उड़ान की अनुमति दिए जाने, ऑपरेटरों की जवाबदेही और हादसे की जांच जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य चारधाम हेली सेवाओं की सुरक्षा निगरानी को और प्रभावी बनाना था.

हादसे के बाद एहतियात के तौर पर यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े की उड़ानों पर रोक लगा दी है.

कैसे हुआ था हादसा

ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:12 बजे बदरीनाथ सिविल हेलीपैड से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था. जोशीमठ घाटी के पास पहुंचने पर दोपहर करीब 1:14 बजे हेलिकॉप्टर का रडार ट्रांसमिशन और रेडियो संपर्क टूट गया.

इसके बाद चाई गांव के नजदीक हाथी पर्वत क्षेत्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पायलट हिमांशु सभरवाल और कर्नाटक से आए पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई.

दुर्गम और जंगली इलाके में राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया. सेना, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और स्थानीय पुलिस की टीमों ने घटनास्थल से शव बरामद किए.

हादसे की जांच जारी

हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद मौसम खराब होने के बावजूद उड़ान की अनुमति दिए जाने को लेकर सवाल उठे हैं. हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

31 अक्टूबर को विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो और डीजीसीए की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने मौके से जरूरी जानकारियां जुटाईं और ब्लैक बॉक्स की तलाश भी की.

जांच पूरी नहीं होने के कारण टीम फिलहाल चमोली में ही रुकी हुई है. जांच दल के लौटने और पड़ताल पूरी करने के बाद डीजीसीए को रिपोर्ट सौंपी जाएगी. इसके बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

You Might Also Like

Uttarakhand News: आखिरी वक्त पर टला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केदारनाथ दौरा, 1-2 नवंबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम….

9 साल बाद श्रीनगर में फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, 9.13 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

संस्कारधानी स्ट्राइकर्स छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले फाइनलिस्ट बने, न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया…..

प्रभु श्रीराम का जीवन संघर्ष, त्याग, सेवा और मर्यादा की प्रेरणा देता हैरू वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

News Desk November 1, 2026 November 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: आखिरी वक्त पर टला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केदारनाथ दौरा, 1-2 नवंबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम…. Uttarakhand News: आखिरी वक्त पर टला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केदारनाथ दौरा, 1-2 नवंबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम….
Next Article Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

इजरायल में सियासी संकट गहराया, अब सीधे चुनाव से चुना जा सकता है प्रधानमंत्री
इजरायल में सियासी संकट गहराया, अब सीधे चुनाव से चुना जा सकता है प्रधानमंत्री
विदेश
गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर
गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देश
उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल
उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल
राजनीती
ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल
ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल
विदेश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?