By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ऑपरेशन सिंदूर के हीरो आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, संभाली IAF की कमान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

ऑपरेशन सिंदूर के हीरो आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, संभाली IAF की कमान

News Desk
Last updated: 2026/10/31 at 11:46 AM
News Desk
Share
4 Min Read
ऑपरेशन सिंदूर के हीरो आशुतोष दीक्षित बने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख, संभाली IAF की कमान
SHARE

मुंबई 

 एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख का पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्‍होंने एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लिया है. वह भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख हैं. उनके नेतृत्व में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस सहित देश में विकसित हो रहे विभिन्न रक्षा और एयरक्राफ्ट प्रोग्राम को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित कारगिल युद्ध के साथ ही ऑपरेशन सिंदूर में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं. लाइट कॉम्‍बैट एयरक्राफ्ट तेजस से जुड़े प्रोजेक्‍ट को आगे बढ़ाने में भी उनका अहम रोल माना जाता है. एयर मार्शल दीक्षित इससे पहले वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत थे। 

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने एयरफोर्स में ऑपरेशन, रणनीतिक योजना और विभिन्न महत्वपूर्ण कमान संबंधी जिम्मेदारियां निभाई हैं. स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में भी उनका योगदान रहा है. वर्ष 2023 में उन्होंने हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस और स्वदेशी लड़ाकू विमान परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया था. इस दौरान वायुसेना की जरूरतों के अनुरूप स्वदेशी तकनीक और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया था. अब उनकी अगुआई में इंडियन एयरफोर्स में स्‍वदेशी तकनीक को बढ़ावा मिलने की उम्‍मीद है। 

40 साल का सैन्य अनुभव
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित का जन्म 9 दिसंबर 1966 को हुआ था. उन्हें 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, बांग्लादेश के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र दीक्षित के पास विभिन्न प्रकार के विमानों पर 3,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है. उन्होंने मिराज-2000, मिग के विभिन्न संस्करणों, किरण, जगुआर, IL-78, हॉक और तेजस जैसे विमानों को उड़ाया है. वह प्रायोगिक परीक्षण पायलट होने के साथ-साथ योग्य उड़ान प्रशिक्षक भी हैं. विमान परीक्षण और प्रशिक्षण से जुड़े उनके अनुभव को वायुसेना की ऑपरेशनल तैयारियों तथा नए विमानों के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। 

महत्वपूर्ण कमान और ऑपरेशनल जिम्मेदारियां
वायुसेना उपप्रमुख बनने से पहले एयर मार्शल दीक्षित ने मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) के रूप में जिम्मेदारी निभाई. इसके अलावा वह सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ भी रह चुके हैं. अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू वायुसेना स्टेशन और दक्षिणी क्षेत्र में प्रमुख लड़ाकू प्रशिक्षण स्टेशन की कमान संभाली. उन्होंने ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों तथा सैन्य अभ्यासों में भी भाग लिया। 

विशिष्ट सेवा के लिए कई सम्मान
एयर मार्शल दीक्षित को उनके योगदान के लिए कई सैन्य सम्मान मिले हैं. उन्हें वर्ष 2006 में वायु सेना मेडल, 2011 में विशिष्ट सेवा मेडल, 2023 में अति विशिष्ट सेवा मेडल और 2026 में परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है जब भारतीय वायुसेना आधुनिक युद्धक क्षमताओं के विस्तार, स्वदेशी विमान निर्माण और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दे रही है. तेजस, स्वदेशी लड़ाकू विमान कार्यक्रमों और भविष्य की वायु शक्ति से जुड़ी परियोजनाओं को गति देना नए वायुसेना प्रमुख की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हो सकता है। 

You Might Also Like

जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें आपके राज्य में कब से शुरू होगी आबादी की गिनती

PM मोदी ने सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर किया नमन, एकता नगर को दी ₹400 करोड़ की सौगात

होर्मुज में ‘चुंबक बम’ से पहली बार हमला, 27 भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर को बनाया निशाना

विजय माल्या को भगोड़ा कहने पर भड़के संजय राउत, बोले- देशभक्त हैं किंगफिशर के मालिक

डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पीड़ितों को बैंक से पूरी रकम वापस दिलाने की व्यवस्था के निर्देश

News Desk October 31, 2026 October 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पोलैंड में सियासी संकट! कोर्ट प्रेसिडेंट के निलंबन से मचा हड़कंप, विदेश दौरा छोड़ लौटे राष्ट्रपति पोलैंड में सियासी संकट! कोर्ट प्रेसिडेंट के निलंबन से मचा हड़कंप, विदेश दौरा छोड़ लौटे राष्ट्रपति
Next Article रणबीर कपूर-यश की ‘रामायण’ को बिना कट मिला U सर्टिफिकेट, 3 घंटे 15 मिनट होगी फिल्म की लंबाई रणबीर कपूर-यश की ‘रामायण’ को बिना कट मिला U सर्टिफिकेट, 3 घंटे 15 मिनट होगी फिल्म की लंबाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

ICICI बैंक का दिवाली तोहफा, ग्राहकों के लिए बढ़ाई FD की ब्याज दरें
ICICI बैंक का दिवाली तोहफा, ग्राहकों के लिए बढ़ाई FD की ब्याज दरें
व्यापार
जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें आपके राज्य में कब से शुरू होगी आबादी की गिनती
जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें आपके राज्य में कब से शुरू होगी आबादी की गिनती
देश
PM मोदी ने सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर किया नमन, एकता नगर को दी ₹400 करोड़ की सौगात
PM मोदी ने सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर किया नमन, एकता नगर को दी ₹400 करोड़ की सौगात
देश
ज्योतिर्मठ हेलिकॉप्टर हादसे की जांच करेगी AAIB और DGCA की टीम, शनिवार को पहुंचेगा विशेषज्ञ दल
ज्योतिर्मठ हेलिकॉप्टर हादसे की जांच करेगी AAIB और DGCA की टीम, शनिवार को पहुंचेगा विशेषज्ञ दल
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?