By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिवाली पर भी मिलेगा हापुस आम का स्वाद, बिना सीजन के बाजार में कैसे पहुंचा अल्फांसो?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

दिवाली पर भी मिलेगा हापुस आम का स्वाद, बिना सीजन के बाजार में कैसे पहुंचा अल्फांसो?

News Desk
Last updated: 2026/10/31 at 9:36 AM
News Desk
Share
4 Min Read
दिवाली पर भी मिलेगा हापुस आम का स्वाद, बिना सीजन के बाजार में कैसे पहुंचा अल्फांसो?
SHARE

देवगढ़
 आम का असली सीजन आने में अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन आम के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है. महाराष्ट्र के कोंकण इलाके के मशहूर देवगढ़ हापुस आम की पहली खेप बाजार पहुंचने के लिए तैयार है. खास बात यह है कि इस बार दिवाली के मौके पर भी लोग हापुस आम का स्वाद चख सकेंगे. देवगढ़ के एक किसान ने अपने बाग से आम का पहला डिब्बा वाशी बाजार के लिए भेजा है। 

यह आम संकष्टी के शुभ मुहूर्त पर पेड़ों से तोड़े गए थे. इसके बाद इन्हें छांटकर पैक किया गया और बिक्री के लिए भेज दिया गया. शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आम का यह पहला डिब्बा वाशी बाजार में उपलब्ध होगा। 

संकष्टी के शुभ मुहूर्त पर तोड़े गए आम
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के देवगढ़ तालुका स्थित गिरये रामेश्वर गांव के किसान नीलेश वसंत बांदकर ने अपने बाग से आम की पहली फसल तैयार की है. उन्होंने गुरुवार, 29 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त में करीब साढ़े छह डिब्बे आम तोड़े. इन आमों को पैक करके वाशी बाजार भेजा गया है. वहां जनार्दन एंड कंपनी के माध्यम से इनकी बिक्री की जाएगी. आम की पहली खेप बाजार पहुंचने से पहले ही स्थानीय उत्पादकों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। 

दिवाली पर भी मिलेगा हापुस आम का स्वाद
आमतौर पर देवगढ़ हापुस आम का सीजन बाद में शुरू होता है, लेकिन नीलेश बांदकर ने खास प्रयास करके अक्टूबर में ही आम की फसल तैयार कर ली है. उनकी योजना दिवाली पड़वा तक पांच दर्जन आम की क्षमता वाले छह से सात और डिब्बे वाशी बाजार भेजने की है. इससे दिवाली के दौरान ग्राहकों को भी कोंकण के मशहूर हापुस आम का स्वाद चखने का मौका मिल सकता है. फिलहाल बाजार में भेजे गए पहले डिब्बे की कीमत को लेकर भी आम उत्पादकों और व्यापारियों में उत्सुकता है। 

जून में ही आ गए थे पेड़ों पर फूल
नीलेश बांदकर के बाग में कुछ आम के पेड़ों पर जून महीने में ही फूल आ गए थे. उन्होंने इन फूलों को सुरक्षित रखने और फलों को तैयार करने के लिए खास देखभाल की. इसके लिए उन्होंने चार-पांच पौधों की कलमों को प्लास्टिक पेपर से ढककर सुरक्षित रखा. साथ ही, समय-समय पर फूलों और फलों पर पानी का छिड़काव किया. उनकी मेहनत का नतीजा रहा कि अक्टूबर में ही आम की पहली फसल तैयार हो गई। 

पिता और भाई का भी मिला सहयोग
नीलेश बांदकर अपने भाई विद्याधर बांदकर के साथ मिलकर आम का कारोबार करते हैं. बाग की देखभाल और फसल तैयार करने में उनके पिता और भाई भी सहयोग करते हैं. नीलेश के मुताबिक, परिवार के सहयोग से ही उन्हें आम की खेती में नए प्रयोग करने और बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद मिलती है. इससे पहले भी उन्होंने दो साल पहले नवंबर में वाशी बाजार में आम का एक डिब्बा भेजा था. इस बार अक्टूबर में ही पहली खेप भेजकर उन्होंने एक बार फिर नया प्रयोग किया है. अब सभी की नजरें वाशी बाजार में देवगढ़ हापुस के पहले डिब्बे की कीमत और मांग पर टिकी हैं। 

You Might Also Like

होर्मुज में ‘चुंबक बम’ से पहली बार हमला, 27 भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर को बनाया निशाना

विजय माल्या को भगोड़ा कहने पर भड़के संजय राउत, बोले- देशभक्त हैं किंगफिशर के मालिक

डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पीड़ितों को बैंक से पूरी रकम वापस दिलाने की व्यवस्था के निर्देश

विदेश यात्रा होगी आसान! 1 नवंबर से 7 एयरपोर्ट्स पर शुरू होगा डिजी यात्रा का ट्रायल

प्याज के दाम हुए दोगुने, चीनी-तेल और चावल भी महंगे, आम आदमी पर बढ़ा महंगाई का बोझ

News Desk October 31, 2026 October 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया….. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…..
Next Article प्याज के दाम हुए दोगुने, चीनी-तेल और चावल भी महंगे, आम आदमी पर बढ़ा महंगाई का बोझ प्याज के दाम हुए दोगुने, चीनी-तेल और चावल भी महंगे, आम आदमी पर बढ़ा महंगाई का बोझ
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

होर्मुज में ‘चुंबक बम’ से पहली बार हमला, 27 भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर को बनाया निशाना
होर्मुज में ‘चुंबक बम’ से पहली बार हमला, 27 भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर को बनाया निशाना
देश
विजय माल्या को भगोड़ा कहने पर भड़के संजय राउत, बोले- देशभक्त हैं किंगफिशर के मालिक
विजय माल्या को भगोड़ा कहने पर भड़के संजय राउत, बोले- देशभक्त हैं किंगफिशर के मालिक
देश
डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पीड़ितों को बैंक से पूरी रकम वापस दिलाने की व्यवस्था के निर्देश
डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पीड़ितों को बैंक से पूरी रकम वापस दिलाने की व्यवस्था के निर्देश
देश
दिवाली सेल में iPhone 17 पर बंपर ऑफर, 1 लाख वाला फोन 20 हजार रुपये सस्ता
दिवाली सेल में iPhone 17 पर बंपर ऑफर, 1 लाख वाला फोन 20 हजार रुपये सस्ता
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?