By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार के दमदार अवतार में आईं नजर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार के दमदार अवतार में आईं नजर

News Desk
Last updated: 2026/10/30 at 4:17 PM
News Desk
Share
4 Min Read
श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार के दमदार अवतार में आईं नजर
SHARE

'स्त्री 2' की जबर्दस्त सफलता के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक बेहद अलग और पावरफुल अवतार में लौटने के लिए तैयार हैं. उनकी आने वाली मच-अवेटेड फिल्म 'ईठा' (Eetha) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है.

मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की लोक कला 'लावणी' और 'तमाशा' की दुनिया में अपने हुनर का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं. ट्रेलर में मंच पर थिरकते कदम, चेहरे पर अटूट आत्मविश्वास और समाज की रूढ़ियों को तोड़कर अपनी अलग पहचान बनाने का जुनून साफ दिखाई दे रहा है.

ट्रेलर को देखकर एक बात तो समझ आ गई है कि  यह महज एक एंटरटेनर फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी कलाकार की कहानी है, जिसके लिए उसकी कला सिर्फ एक जरिया नहीं बल्कि उसके अस्तित्व और स्वाभिमान की लड़ाई है.

विथाबाई नारायणगांवकर से प्रेरित किरदार
फिल्म में श्रद्धा कपूर का किरदार महाराष्ट्र की मशहूर लावणी सम्राज्ञी विथाबाई नारायणगांवकर के जीवन और संघर्षों से प्रेरित है. 'स्त्री 2' के बाद एक पीरियड ड्रामा पर आधारित फिल्म में श्रद्धा को देखना उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है. नौवारी साड़ी, हाथ में हरी चूड़ियां, गले में पारंपरिक गहने और लावणी का वो नटखट अंदाज श्रद्धा का यह लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

'ईथा' की सबसे खास बात यह है कि यह लावणी और तमाशा को सिर्फ नाच-गाने या मनोरंजन के तौर पर पेश नहीं करती. यह फिल्म लावणी कलाकारों के कड़े परिश्रम, उनके संघर्षों और समाज में मिलने वाले मान-सम्मान (या उसकी कमी) के कड़वे सच को उजागर करती है. ट्रेलर में उस दौर के बड़े-बड़े मंडपों, खचाखच भरी भीड़ और रंग-बिरंगे स्टेज शो को बहुत ही खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है. लेकिन इस रंगीन दुनिया के पीछे जो चुनौतियां और सामाजिक दबाव छिपे होते हैं, वही इस कहानी की गहराई है.

डायलॉग ने जीता दिल
ट्रेलर का एक डायलॉग काफी दमदार है.जिसमें श्रद्धा कहती हैं,  'यह सिर्फ कपड़े का एक टुकड़ा नहीं है, यह हमारी अस्मिता और मान-सम्मान का प्रतीक है.' यह डायलॉग फिल्म की पूरी कहानी को बयां कर देता है. यहां 'नौवारी' साड़ी महज एक पारंपरिक पहनावा नहीं, बल्कि संस्कृति, आत्मसम्मान और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का एक मजबूत जरिया बनकर उभरती है.

अजय-अतुल का दमदार म्यूजिक
फिल्म के संगीत की कमान इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने संभाली है, जबकि गानों की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है. ऐसे में दर्शकों को पारंपरिक लावणी संगीत और जबर्दस्त डांस परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल देखने को मिलने वाला है. ट्रेलर में रणदीप हुड्डा का भी एक अलग और धाकड़ अवतार देखने को मिलता है. उनके अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी और सिद्धार्थ जाधव जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

You Might Also Like

32 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘मोहरा’, नसीरुद्दीन शाह के खतरनाक किरदार ने बनाया था यादगार

‘हैरी पॉटर’ के फैंस के लिए खुशखबरी, क्रिसमस पर रिलीज होगी HBO की नई सीरीज

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार के दमदार अवतार में आईं नजर

दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से 11 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

राधिका आप्टे का खुलासा: ‘शर्ट के बटन खोलो’ और इनरवियर में सीन करने की हुई थी मांग

News Desk October 30, 2026 October 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article PM किसान की 24वीं किस्त जारी, दिवाली से पहले किसानों को मोदी सरकार की सौगात PM किसान की 24वीं किस्त जारी, दिवाली से पहले किसानों को मोदी सरकार की सौगात
Next Article श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार के दमदार अवतार में आईं नजर श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार के दमदार अवतार में आईं नजर
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

32 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘मोहरा’, नसीरुद्दीन शाह के खतरनाक किरदार ने बनाया था यादगार
32 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘मोहरा’, नसीरुद्दीन शाह के खतरनाक किरदार ने बनाया था यादगार
मनोरंजन
ऑकलैंड में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में 87 रनों से रौंदा
ऑकलैंड में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में 87 रनों से रौंदा
खेल
अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा
अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा
लाइफ स्टाइल
ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव
ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव
लाइफ स्टाइल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?