By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कैंसर की दवाओं की कीमतों में 93% तक कटौती, मरीजों को बड़ी राहत; सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद नया आदेश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

कैंसर की दवाओं की कीमतों में 93% तक कटौती, मरीजों को बड़ी राहत; सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद नया आदेश

News Desk
Last updated: 2026/10/29 at 7:05 PM
News Desk
Share
5 Min Read
कैंसर की दवाओं की कीमतों में 93% तक कटौती, मरीजों को बड़ी राहत; सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद नया आदेश
SHARE

नई दिल्ली

कैंसर का इलाज सिर्फ मरीज के लिए नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए बड़ी चुनौती होता है. अस्पताल के खर्च के साथ हर महीने दवाइयों पर हजारों से लेकर लाखों रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं. ऐसे में कैंसर की कुछ दवाओं की कीमतों में 93 फीसदी तक की कटौती मरीजों के लिए बड़ी राहत बन सकती है. मिसाल के तौर पर जिस ब्रांड की पल्बोसिक्लिब कैप्सूल की कीमत अभी 40,421 रुपए है वह नई दरों पर 2,720 रुपए में मिलेगी. इसी तरह थायोटेपा इंजेक्शन की कीमत 80,072 रुपए से घटकर 7,150 रुपए हो जाएगी. केंद्र सरकार की दवा मूल्य नियामक संस्था NPPA की नई मूल्य सूची में कई ऐसी कटौतियां सामने आई हैं। 

लेकिन इस राहत की एक दूसरी तस्वीर भी है. कैंसर की कई नई और बेहद महंगी दवाओं की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. फेफड़ों के कैंसर में इस्तेमाल होने वाली ओसिमर्टिनिब की 30 गोलियों का पैक अभी भी 4.16 लाख रुपए का रहेगा. यानी सभी कैंसर दवाएं सस्ती नहीं हुई हैं. NPPA ने 17 अक्टूबर को 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय करने का आदेश दिया था. नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होनी हैं. कंपनी से मिली जानकारी के आधार पर 27 अक्टूबर तक तैयार सूची में 543 ब्रांड और पैक की कीमतें दर्ज हैं. इनमें कई दवाओं की कीमत घटी है जबकि कुछ की कीमत पहले जैसी ही रखी गई है। 

सरकार ने दवाओं की कीमतें घटाने के लिए क्या किया?
NPPA ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन को GST छोड़कर अधिकतम खुदरा मूल्य यानी MRP के 30 फीसदी तक सीमित किया है. इसे ट्रेड मार्जिन रैशनलाइजेशन कहा जाता है. ट्रेड मार्जिन का मतलब दवा कंपनी से स्टॉकिस्ट या डिस्ट्रीब्यूटर को मिलने वाली कीमत और मरीज से वसूले जाने वाले अधिकतम खुदरा मूल्य के बीच का अंतर है. इस कदम का मकसद उन दवाओं की कीमतों में कमी लाना है जो पहले से सीधे सरकारी मूल्य नियंत्रण के दायरे में नहीं थीं. सरकार के आदेश में पेटेंट वाली दवाएं भी शामिल हैं. हालांकि कीमत में वास्तविक बदलाव इस बात पर निर्भर करेगा कि संबंधित दवा पर नई सीमा कैसे लागू होती है। 

543 दवाओं में से कितनों की कीमत घटी?
NPPA की सूची के मुताबिक 543 ब्रांड और पैक में से 397 की कीमतें कम हुई हैं. वहीं 146 की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिखाया गया. कुल 97 दवाओं या पैक की कीमतों में 70 फीसदी या उससे ज्यादा की गिरावट दर्ज है. इनमें 50 की कीमत 80 फीसदी या उससे ज्यादा घटी है. पांच दवाओं की कीमतों में कटौती 90 फीसदी से अधिक है. पल्बोसिक्लिब के अलावा रक्त कैंसर में इस्तेमाल होने वाली डासैटिनिब की 60 गोलियों का पैक 17,811 रुपए से घटकर 1,808 रुपए हो जाएगा. प्रोस्टेट कैंसर की दवा एबिराटेरोन की 120 गोलियों का पैक 36,089 रुपए से घटकर 4,064 रुपए होगा. वहीं बेवाकिजुमैब इंजेक्शन की कीमत 65,205 रुपए से घटकर 8,957 रुपए हो जाएगी। 

इन महंगी दवाओं पर नहीं मिली राहत
नई सूची में कुछ दवाओं की पुरानी और नई कीमत समान बनी हुई है. इनमें ओसिमर्टिनिब का टैग्रीसो ब्रांड 4.16 लाख रुपए और एलेक्टिनिब का एलेसेन्सा ब्रांड 4.31 लाख रुपए पर बना रहेगा. इमजुडो इंजेक्शन की कीमत 4.18 लाख रुपए और जेम्परली की 500 mg खुराक की कीमत 3.91 लाख रुपए है. इवोसिडेनिब की 60 गोलियों का पैक 6.58 लाख रुपए और सेलुमेटिनिब की 60 कैप्सूल का पैक 10.22 लाख रुपए पर बना रहेगा. कैंसर विशेषज्ञों और दवा उपलब्धता पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि कई पेटेंट वाली दवाओं की कीमतें अब भी बहुत ज्यादा हैं. उनके मुताबिक मरीजों को राहत देने के लिए इन दवाओं की कीमतों पर भी ध्यान देना जरूरी है। 

मरीजों के लिए इसका क्या मतलब है?
कैंसर विशेषज्ञों के मुताबिक हर महीने दवाओं पर होने वाले खर्च में कुछ हजार रुपए की कमी भी परिवारों के लिए अहम हो सकती है. लेकिन कम कीमत के साथ दवाओं की लगातार उपलब्धता और सही इलाज तक पहुंच भी जरूरी है. विशेषज्ञों ने जेनेरिक दवाओं और बायोसिमिलर का इस्तेमाल जहां उपयुक्त हो वहां बढ़ाने तथा मरीज सहायता कार्यक्रमों को मजबूत करने की जरूरत बताई है. NPPA की सूची 27 अक्टूबर तक कंपनियों से मिली जानकारी पर आधारित है इसलिए 9 नवंबर को नई कीमतें लागू होने से पहले आंकड़ों में बदलाव संभव है। 

You Might Also Like

गरीब रथ और जन शताब्दी समेत 10 जोड़ी ट्रेनों का दर्जा बदला, अब सुपरफास्ट नहीं कहलाएंगी

पश्चिम बंगाल में दिवाली पर सिर्फ ग्रीन पटाखों की अनुमति, रात 8 से 10 बजे तक ही जला सकेंगे क्रैकर्स

कर्नाटक SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान, बोले- मतदाता सूची से एक करोड़ नाम हटाने में नहीं हुई गड़बड़ी

HealthWealth Summit 2026: जेपी नड्डा बोले- अब इलाज के लिए गरीबों को घर-जमीन बेचने की मजबूरी नहीं

अरुणाचल के ताकसिंग में भारत-चीन सीमा पर 3 बड़ी चुनौतियां, नक्शे से लेकर सड़कों तक सवाल

News Desk October 29, 2026 October 29, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, AIF और FPI के असली मालिकों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग खारिज महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, AIF और FPI के असली मालिकों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग खारिज
Next Article गरीब रथ और जन शताब्दी समेत 10 जोड़ी ट्रेनों का दर्जा बदला, अब सुपरफास्ट नहीं कहलाएंगी गरीब रथ और जन शताब्दी समेत 10 जोड़ी ट्रेनों का दर्जा बदला, अब सुपरफास्ट नहीं कहलाएंगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

IND vs NZ 4th T20: ऑकलैंड में टीम इंडिया का अजेय रिकॉर्ड, चौथे मुकाबले में क्लीन स्वीप पर नजर
IND vs NZ 4th T20: ऑकलैंड में टीम इंडिया का अजेय रिकॉर्ड, चौथे मुकाबले में क्लीन स्वीप पर नजर
खेल
गरीब रथ और जन शताब्दी समेत 10 जोड़ी ट्रेनों का दर्जा बदला, अब सुपरफास्ट नहीं कहलाएंगी
गरीब रथ और जन शताब्दी समेत 10 जोड़ी ट्रेनों का दर्जा बदला, अब सुपरफास्ट नहीं कहलाएंगी
देश
महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, AIF और FPI के असली मालिकों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग खारिज
महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, AIF और FPI के असली मालिकों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग खारिज
राजनीती
मुंबई इंडियंस में बड़ा फेरबदल, लसिथ मलिंगा समेत तीन कोचों की छुट्टी; कीरोन पोलार्ड बने नए हेड कोच
मुंबई इंडियंस में बड़ा फेरबदल, लसिथ मलिंगा समेत तीन कोचों की छुट्टी; कीरोन पोलार्ड बने नए हेड कोच
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?