By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का जलवा, नीलम सिरोही और काजल धोचक ने जीते ऐतिहासिक रजत पदक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का जलवा, नीलम सिरोही और काजल धोचक ने जीते ऐतिहासिक रजत पदक

News Desk
Last updated: 2026/10/29 at 2:41 PM
News Desk
Share
3 Min Read
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का जलवा, नीलम सिरोही और काजल धोचक ने जीते ऐतिहासिक रजत पदक
SHARE

अस्ताना
 18 साल की काजल धोचक और नीलम सरोही ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। काजल और नीलम दोनों ने ही सिल्वर जीतकर भारत का नाम रोशन किया। दोनों को अपने-अपने फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जिस वजह से वो गोल्ड जीतने में नाकामयाब रहीं।

भारतीय पहलवान नीलम सिरोही को बुधवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 50 किग्रा फाइनल में जापान की दिग्गज युई सुसाकी से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

इसके साथ ही वह अंशु मलिक के बाद विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बन गईं। सुसाकी ने अपने शानदार अभियान के दौरान एक भी अंक नहीं गंवाया और पहले पीरियड के समाप्त होने से ठीक पहले 26 वर्षीय नीलम को चित करके अपना पांचवां विश्व खिताब जीता।

टोक्यो ओलिंपिक की स्वर्ण पदक विजेता सुसाकी कुश्ती की सबसे सफल पहलवानों में से एक हैं। हालांकि 2024 पेरिस ओलिंपिक में भारत की विनेश फोगाट के हाथों मिली हार उनके दबदबे वाले करियर के दौरान एक झटका रही थी।

नीलम का ऐतिहासिक प्रदर्शन
नीलम के इस प्रदर्शन को भारतीय महिला कुश्ती के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अंशु मलिक ने 2021 में ओस्लो में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था।

नीलम ने सेमीफाइनल में कजाखस्तान की जेनेप बायानोवा को 7-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके साथ ही वह पहली बार एक ही विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के मुकाबलों में पहुंचने वाली दो भारतीय महिला पहलवानों में शामिल हो गईं।

18 साल की उम्र में काजल का ऐतिहासिक कारनामा
काजल ने 76 किग्रा में रजत पदक जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। काजल गोल्ड के बेहद करीब थीं। एक समय मुकाबला 4-4 पर था। हालांकि आखिरी के 30 सेकेंड में उन्होंने चार अंक गंवा दिए और गोल्ड जीतने से चूक गईं।

इसके बावजूद, काजल का नाम इतिहास में दर्ज हो गया। वो हेवीवेट कैटेगरी में विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली भारत की पहली पहलवान बन गईं। नीलम और काजल ने अपने प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया। दोनों से आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

You Might Also Like

भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से किया क्लीन स्वीप, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत के बीच हैंडशेक पर चर्चा

रवींद्र जडेजा को बड़ा झटका, 1683 दिन बाद छिना टेस्ट के नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज

रवींद्र जडेजा को बड़ा झटका, 1683 दिन बाद छिना टेस्ट के नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज

न्यूजीलैंड को चौथे टी20 में हराकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, ईशान किशन की वापसी पर नजरें

नेमार पर बड़ा एक्शन! मुंह ढककर बहस करना पड़ा भारी, 3 मैचों के लिए हुए बैन

News Desk October 29, 2026 October 29, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रामायण 2026: क्या रणबीर कपूर की फिल्म तोड़ेगी आमिर खान की दंगल का 2,000 करोड़ का रिकॉर्ड? रामायण 2026: क्या रणबीर कपूर की फिल्म तोड़ेगी आमिर खान की दंगल का 2,000 करोड़ का रिकॉर्ड?
Next Article न्यूजीलैंड को चौथे टी20 में हराकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, ईशान किशन की वापसी पर नजरें न्यूजीलैंड को चौथे टी20 में हराकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी टीम इंडिया, ईशान किशन की वापसी पर नजरें
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कर्नाटक SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान, बोले- मतदाता सूची से एक करोड़ नाम हटाने में नहीं हुई गड़बड़ी
कर्नाटक SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान, बोले- मतदाता सूची से एक करोड़ नाम हटाने में नहीं हुई गड़बड़ी
देश
HealthWealth Summit 2026: जेपी नड्डा बोले- अब इलाज के लिए गरीबों को घर-जमीन बेचने की मजबूरी नहीं
HealthWealth Summit 2026: जेपी नड्डा बोले- अब इलाज के लिए गरीबों को घर-जमीन बेचने की मजबूरी नहीं
देश
भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से किया क्लीन स्वीप, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत के बीच हैंडशेक पर चर्चा
भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से किया क्लीन स्वीप, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत के बीच हैंडशेक पर चर्चा
खेल
रवींद्र जडेजा को बड़ा झटका, 1683 दिन बाद छिना टेस्ट के नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज
रवींद्र जडेजा को बड़ा झटका, 1683 दिन बाद छिना टेस्ट के नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?