By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीमा सुरक्षा को बड़ा बूस्ट: ₹2.12 लाख करोड़ के हथियार खरीदने को मंजूरी, सेना को क्या-क्या मिलेगा?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

सीमा सुरक्षा को बड़ा बूस्ट: ₹2.12 लाख करोड़ के हथियार खरीदने को मंजूरी, सेना को क्या-क्या मिलेगा?

News Desk
Last updated: 2026/10/26 at 9:55 PM
News Desk
Share
4 Min Read
सीमा सुरक्षा को बड़ा बूस्ट: ₹2.12 लाख करोड़ के हथियार खरीदने को मंजूरी, सेना को क्या-क्या मिलेगा?
SHARE

नई दिल्ली

 सैन्य बलों की सामरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए रक्षा खरीद परिषद ने 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा खरीद आवश्यकताओं (एओएन) प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। इसमें सेना के लिए मल्टी रोल लाइट हेलीकॉप्टर, लंबी दूरी के टोही यूएवी से लेकर उन्नत श्रेणी वाले लंबी दूरी के आत्मघाती (कामिकेज) ड्रोन सिस्टम शामिल हैं।

नौसेना के लिए मिसाइल रोधी सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्ड गन सिस्टम से लेकर भारतीय वायुसेना के लिए हेलीकाप्टर और डाप्लर रडार जैसे सैन्य उपकरणों की खरीद की जाएगी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के मकसद से इसमें से 82 प्रतिशत खरीद भारतीय रक्षा उद्योग से की जाएगी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की बैठक में तीनों सेनाओं की सामरिक जरूरतों के अनुरूप तमाम पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों की 'आवश्यकता की स्वीकृति' (एओएन) यानि सैद्धांतिक प्रशासनिक मंजूरी दी। डीएसी के बाद अब केंद्रीय कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति इन खरीद प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी प्रदान की जाएगी।

डीएसी बैठक में गुरूवार को सेना के लिए जिन सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई है उनमें हाई मोबिलिटी व्हीकल (एचएमवी), सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्ड गन सिस्टम, गन शॉट रिस्पांस सिस्टम (जीएसआरएस), लाइट मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर (एलएमआरएच), अल्प दूरी वाले वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं।

सैन्य सुरक्षा के साथ जवाबी हमले के लिए आधुनिक तकनीक आधारित हथियारों और तकनीक की जरूरतों को देखते हुए इसमें प्लेटफॉर्म-आधारित काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम (सी-यूएएस), लंबी दूरी के अनमैन्ड एरियल सिस्टम, टोही यूएवी, इंटीग्रेटेड सर्विलांस एंड स्ट्राइक सिस्टम और लांग रेंज कामिकेज ड्रोन सिस्टम भी इसके जरिए खरीदे जाएंगे।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार एचएमवी दुर्गम इलाकों में सेना की संचालन क्षमताओं, लॉजिस्टिक सहायता के साथ उसकी गतिशीलता को बढ़ाएंगे। वहीं सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्ड गन सिस्टम मैकेनाइज्ड फॉर्मेशन (यानी बख्तरबंद और मशीनीकृत इकाइयों) को उनके अनुरूप गतिशीलता और मारक क्षमता प्रदान करेगा।

जीएसआरएस एक 'फोर्स मल्टीप्लायर' के रूप में काम करेगा जो सैन्य बलों को रियल-टाइम में स्थिति की जानकारी देगा। जबकि लाइट मल्टी रोल हेलीकॉप्टर का उपयोग सेना और भारतीय वायु सेना दोनों अपने टोही मिशन और सुरक्षा निगरानी के लिए करेंगे। साथ ही युद्ध, सैनिकों की खोज और बचाव, मानवीय सहायता तथा आपदा राहत कार्यों आदि के लिए भी इनका उपयोग किया जाएगा।

वहीं वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम यानि वीएसएचओआरएडीएस नई पीढ़ी के छोटे हवाई खतरों से निपटने में सक्षम होगा। इसी तरह सी-यूएएस आधुनिक युद्धक्षेत्र में टैंकों के मैदान में डटे रहने यानि स्थिरता को बढ़ाएगा। तो सर्विलांस और ड्रोन सिस्टम भारतीय सेना की निगरानी और दुश्मन के ठिकानों पर लक्ष्य साधने की क्षमताओं को बेहतर बनाएंगे।

डीएसी ने भारतीय नौसेना के लिए एक्टिव ऑफबोर्ड डिकॉय सिस्टम (एओडीएस) और अन्य प्रमुख नौसैनिक प्लेटफॉर्मों की खरीद को मंजूरी दी है। एओडीएस दरलअस नौसेना के जहाजों के लिए मिसाइल-रोधी सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाएगा। खासकर दुश्मन की आधुनिक एंटी-शिप मिसाइलों के खिलाफ सुरक्षा कवच का घेरा प्रदान करेगा। स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित ये प्रमुख नौसैनिक प्लेटफॉर्म आधुनिक युद्ध क्षमताओं से लैस होकर नौसेना की लड़ाकू क्षमता में इजाफा करेंगे।

डीएसी ने भारतीय वायुसेना की हवाई सुरक्षा और युद्ध क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से कई हेलिकॉप्टर, एयर डिफेंस सिस्टम, हथियार और मोबाइल एक्स-बैंड डॉप्लर मौसम रडार प्रणाली की खरीद को मंजूरी दी है। इसमें स्पेशल यूटिलिटी हेलिकॉप्टर भी शामिल हैं जिनकी खरीद से वायुसेना को अपने हवाई परिवहन की महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। जबकि एक्स-बैंड डॉप्लर मौसम रडार प्रणाली अग्रिम सीमा क्षेत्रों के मोर्चे पर वायुसेना को उच्च-रिजाल्यूशन वाली स्थानीय मौसम निगरानी सुविधा प्रदान करेगी।

You Might Also Like

देश की हर अदालत में महिला वकीलों के लिए बनेंगे अलग टॉयलेट और बार रूम, जानें क्या है फैसला

पीयूष गोयल बोले- विदेशों में भारतीयों की अलग पहचान, शांतिप्रिय समुदाय के रूप में होता है स्वागत

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी को राहत, सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने किया दोषमुक्त

ऑपरेशन ब्लू स्टार को पूर्व सैन्य अधिकारी ने बताया प्रशासनिक विफलता, बोले- सैन्य हस्तक्षेप जरूरी था

NRI कपल के बच्चों की कस्टडी पर SC की टिप्पणी, कहा- विदेशी अदालतों के आदेश आंख मूंदकर नहीं मान सकते

News Desk October 26, 2026 October 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article यमुनोत्री धाम की राह होगी आसान, 2027 की यात्रा में खुल सकती है सिलक्यारा सुरंग यमुनोत्री धाम की राह होगी आसान, 2027 की यात्रा में खुल सकती है सिलक्यारा सुरंग
Next Article सचिवालय को मिलेगी नए भवन की सौगात, 60 फीसदी काम पूरा सचिवालय को मिलेगी नए भवन की सौगात, 60 फीसदी काम पूरा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News- सीएम धामी का ऐलान: पर्यावरण मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी, जल्द होगी बैठक…..
Uttarakhand News- सीएम धामी का ऐलान: पर्यावरण मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी, जल्द होगी बैठक…..
राज्य
धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….
धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार हो रहे गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने, जयानंदन दास को मिला सुरक्षित आशियाना….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार हो रहे गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने, जयानंदन दास को मिला सुरक्षित आशियाना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….
चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?