By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘बिग बॉस’ में रोहित शेट्टी ने लगाई लव गिल और स्काउट ओपी की क्लास, ‘कंबल कांड’ पर उठाए सवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

‘बिग बॉस’ में रोहित शेट्टी ने लगाई लव गिल और स्काउट ओपी की क्लास, ‘कंबल कांड’ पर उठाए सवाल

News Desk
Last updated: 2026/10/24 at 3:38 PM
News Desk
Share
5 Min Read
‘बिग बॉस’ में रोहित शेट्टी ने लगाई लव गिल और स्काउट ओपी की क्लास, ‘कंबल कांड’ पर उठाए सवाल
SHARE

इस हफ्ते का 'वीकेंड का वार' कितना धमाकेदार होने वाला है, इसकी एक झलक हाल ही में दिख चुकी है. इस बार सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं. वीकेंड का वार के लेटेस्ट प्रोमो में उन्हें आसिफ खान, और लव गिल- स्काउट ओपी को फटकार लगाते हुए देखा जा सकता है.

वीकेंड का वार के जिस प्रोमो की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो लव गिल और स्काउट ओपी का है. रोहित शेट्टी ने आते ही दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. वो पंजाबी एक्ट्रेस से पूछते हैं कि स्काउट संग उनका क्या रिश्ता है, वो उनके क्या लगते हैं? इसके जवाब में लव कहती हैं कि स्काउट उनके भाई हैं. लेकिन तभी रोहित उनके सामने उन मुद्दों को रखते हैं जिसके कारण उस 'भाई-बहन' के रिश्ते को बाहर पब्लिक में कुछ और समझा जा रहा है.

रोहित ने उठाए गंभीर सवाल
रोहित शेट्टी लव और स्काउट से कंबल में मसाज देने वाली बात कहते हैं. डायरेक्टर ने कहा कि जिस तरीके से स्काउट उनके हाथ, पैर या गर्दन दबा रहे हैं, वो ठीक नहीं लग रहा है. रोहित ने लव से कहा कि सलमान ने उन्हें पहले हिंट देने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उनकी बात नहीं समझी. दोनों का साथ आना कई मायनों में सही इमेज नहीं सेट कर रहा है. रोहित ने कहा कि लव, स्काउट के मसाज देने के वक्त अजीब सी आवाजें निकाल रही थीं, जो लोगों के बीच एक अलग मतलब से देखा गया.

हालांकि स्काउट उन्हें सफाई देने की कोशिश करते हैं. वो बताते हैं कि लव के अलावा वो घर में कई लोगों की मसाज करते हैं. मगर रोहित उन्हें टोकते हुए कहते हैं कि जब वो घर के बाहर निकलेंगे, तब शायद उन्हें उनकी बातें समझ आएंगी. ये पहला मौका नहीं जब स्काउट और लव के भाई-बहन वाले रिश्ते पर सवाल उठे थे. दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे संग कोजी होते दिखे हैं, जिसका जिक्र घर में भी कई बार हुआ है.

स्काउट पर इस समय इंटरनेट पर उंगलियां भी उठ रही हैं. शो के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड काशवी हैं, जो उन्हीं की तरह एक गेमर हैं. स्काउट और काशवी काफी लंबे वक्त से एक साथ है. कहा जा रहा है कि घर में लव गिल संग उनके रिश्ते पर उठे सवालों के कारण काशवी की शो में एंट्री होने वाली है. शनिवार या रविवार के एपिसोड में उन्हें आते हुए देखा जा सकता है, और वो इस दौरान स्काउट को सपोर्ट करती नजर आएंगी. हालांकि वो उन्हें समझाएंगी भी कि लव के साथ बाहर जो कुछ उनकी केमिस्ट्री दिख रही है, वो सही नहीं है.

क्या है कंबल कांड?
दरअसल कुछ एपिसोड्स पहले स्काउट ओपी, लव गिल को बेड में मसाज दे रहे थे. मसाज के दौरान स्काउट ने लव के ऊपर कंबल डाल दिया, और मसाज जारी रखी. ये सिलसिला काफी देर तक चला. फिर स्काउट ने लव को गर्दन के आसपास मसाज देनी शुरू की, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अजीब-अजीब आवाजें निकालनी शुरू की. इस बात से कई लोग नाराज हुए थे, और स्काउट को जमकर फटकार लगाई थी.

रोहित शेट्टी को वीकेंड का वार में इस तरह अनफिल्टर होकर बात करता देख, कई लोगों को खुशी महसूस हुई है. सभी का कहना है कि शो में इस मुद्दे का उठना जरूरी था. लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते की सच्चाई भले जो भी हो, मगर ऑडियंस का मानना है कि उन्हें नेशनल टेलीविजन पर एक सीमा रखनी चाहिए जो पार ना हो तो बेहतर है. अब देखना है कि क्या रोहित की क्लास के बाद स्काउट और लव के बीच दूरियां आएंगी या नहीं.

You Might Also Like

‘KBC 18’ में पहुंचेगी ‘रामायण’ की स्टारकास्ट, रणबीर कपूर के सवाल पर बिग बी ने सुनाया दिवाली का मजेदार किस्सा

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ को कमाई में पछाड़ा

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 600 करोड़ पार

मनोज बाजपेयी ने ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बदला गया फिल्म का नाम

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर बवाल, गर्लफ्रेंड काशवी का रिएक्शन वायरल

News Desk October 24, 2026 October 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘KBC 18’ में पहुंचेगी ‘रामायण’ की स्टारकास्ट, रणबीर कपूर के सवाल पर बिग बी ने सुनाया दिवाली का मजेदार किस्सा ‘KBC 18’ में पहुंचेगी ‘रामायण’ की स्टारकास्ट, रणबीर कपूर के सवाल पर बिग बी ने सुनाया दिवाली का मजेदार किस्सा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

‘KBC 18’ में पहुंचेगी ‘रामायण’ की स्टारकास्ट, रणबीर कपूर के सवाल पर बिग बी ने सुनाया दिवाली का मजेदार किस्सा
‘KBC 18’ में पहुंचेगी ‘रामायण’ की स्टारकास्ट, रणबीर कपूर के सवाल पर बिग बी ने सुनाया दिवाली का मजेदार किस्सा
मनोरंजन
पाकिस्तान में होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028? भारत के मैच UAE में कराने की तैयारी
पाकिस्तान में होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028? भारत के मैच UAE में कराने की तैयारी
खेल
ट्रंप की ईरान को फिर हमले की धमकी, तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी दी
ट्रंप की ईरान को फिर हमले की धमकी, तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी दी
विदेश
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ को कमाई में पछाड़ा
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ को कमाई में पछाड़ा
मनोरंजन
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?