By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अखिलेश यादव-आजम खान की मुलाकात से यूपी की सियासत में हलचल, क्या कांग्रेस ने सपा को दी 172 सीटों की सूची?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजनीती

अखिलेश यादव-आजम खान की मुलाकात से यूपी की सियासत में हलचल, क्या कांग्रेस ने सपा को दी 172 सीटों की सूची?

News Desk
Last updated: 2026/10/23 at 10:07 PM
News Desk
Share
4 Min Read
अखिलेश यादव-आजम खान की मुलाकात से यूपी की सियासत में हलचल, क्या कांग्रेस ने सपा को दी 172 सीटों की सूची?
SHARE

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है. एक तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेल में जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन की रूपरेखा तय करने के लिए 172 सीटों का एक शुरुआती खाका सौंप दिया है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को 172 सीटों की एक लिस्‍ट सौंपी है. यह कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं और जमीनी फीडबैक के आधार पर तैयार की है. क्‍या अखिलेश इसी लिस्‍ट को लेकर आजम खान के पास गए, जिसका जिक्र भी उन्‍होंने रामपुर में जेल के बाहर पत्रकारों से किया, आइये समझते हैं पूरी कहानी…

जेल में अखिलेश और आजम की गोपनीय बातचीत 
दरअसल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात की थी. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अखिलेश यादव अपने साथ एक विशेष सूची लेकर गए थे, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण सीटों, मतदाता सूची के दावों और गठबंधन के संभावित उम्मीदवारों से जुड़े आंकड़े शामिल थे। 

लगभग 45 मिनट तक चली इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी चुनावों की रणनीति, मुस्लिम वोट बैंक को एकजुट रखने के तरीकों और चुनावी तैयारियों पर गहराई से मंथन हुआ. बाहर निकलकर अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान ने चुनाव और संगठन को लेकर कई बहुमूल्य सुझाव दिए हैं. उन्होंने साफ किया कि समाजवादी पार्टी का एकमात्र मकसद भारतीय जनता पार्टी को हराना है और इस राह में आजम खान का मार्गदर्शन बेहद अहम रहेगा। 

कांग्रेस ने सौंपी 172 सीटों की सूची
दूसरी ओर सूत्र बता रहे हैं कि इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश में जुटी कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को 172 सीटों की एक सूची सौंपी है. बताया जा रहा है कि यह सूची कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं और जमीनी फीडबैक के आधार पर तैयार की है. अखिलेश यादव को दी गई इस लिस्‍ट को चार अलग कैटेगरी में बांटा गया है। 

पहली है A कैटेगरी : ये वो सीटें हैं जहां कांग्रेस का आधार बहुत मजबूत है और इन पर वह कोई समझौता नहीं करना चाहती। 

दूसरी है B कैटेगरी : इन सीटों पर थोड़ा बहुत फेरबदल संभव है. इन पर वह बातचीत के लिए तैयार है। 

तीसरी और चौथी है C और D कैटेगरी : इन कैटेगरी की सीटों पर बातचीत और आखिरी निर्णय पूरी तरह खुला हुआ है. यानि पार्टी इसमें अखिलेश से नेगोशिएशन को तैयार है। 

सीटों के आंकड़े से ज्यादा किस बात पर जोर?
कांग्रेस सूत्रों ने यह साफ कर दिया है कि पार्टी किसी जिद्दी आंकड़े या सीटों की तय संख्या पर अड़ी नहीं है. पार्टी की पहली प्राथमिकता एक सम्मानजनक संख्या हासिल करना है ताकि गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ सके. हालांकि अभी दोनों पक्षों के बीच अकई दौर की बातचीत होना बाकी है, इसलिए किसी भी अंतिम आंकड़े को लेकर अभी कुछ ठोस कहा नहीं जा सकता है। 

You Might Also Like

अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगने वाला’

संजय राउत के पोस्ट पर बवाल, ‘अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जला दिया’ लिखने पर विवाद

के. अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, जल्द बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी

किरेन रिजिजू का बयान- ‘भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी ताकतें’, कांग्रेस के झंडों पर विवाद

उद्धव ठाकरे पर फडणवीस का तंज, बोले- जो अपनी पार्टी नहीं संभाल पाए, वो क्या बदलेंगे?

News Desk October 23, 2026 October 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस
फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहली मौत का दावा, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस
देश
पीयूष गोयल ने खारिज की ‘इक्वल ब्लेम’ थ्योरी, बोले- 17% आबादी के बावजूद भारत का उत्सर्जन 3% से कम
पीयूष गोयल ने खारिज की ‘इक्वल ब्लेम’ थ्योरी, बोले- 17% आबादी के बावजूद भारत का उत्सर्जन 3% से कम
देश
बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….
बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास….
शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?