By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शेयर बाजार की हरे निशान में शुरुआत, कुछ ही देर में Sensex-Nifty की तेजी पड़ी सुस्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

शेयर बाजार की हरे निशान में शुरुआत, कुछ ही देर में Sensex-Nifty की तेजी पड़ी सुस्त

News Desk
Last updated: 2026/10/23 at 11:46 AM
News Desk
Share
6 Min Read
शेयर बाजार की हरे निशान में शुरुआत, कुछ ही देर में Sensex-Nifty की तेजी पड़ी सुस्त
SHARE

मुंबई 
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगा, लेकिन देखते ही देखते यह धड़ाम हो गया. आईटी शेयरों में खरीदारी के दम पर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की. बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 416.25 अंक चढ़कर 73,665.64 पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 54.55 अंक की बढ़त के साथ 22,742.20 पर पहुंच गया. बैंक निफ्टी भी 40.05 अंक की तेजी के साथ 54,965.75 पर खुला. निफ्टी आईटी स्टॉक्स में 300 से अधिक अंकों का उछाल रहा. टीसीएस के शेयरों में 2.63%, इंफोसिस स्टॉक्स में 1.53%, विप्रो स्टॉक्स में 0.85%, एचसीएल टेक के शेयरों में 1.22% की तेजी रही। 

हालांकि, कारोबारी सत्र के घंटे बढ़ने के साथ बाजार की चाल सुस्त पड़ती दिखाई दी. अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों में कमजोरी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का असर मार्केट पर देखने को मिला. सेंसेक्स और निफ्टी की बढ़त धीरे-धीरे कमजोर पड़ती गई. निफ्टी ग्रीन में खुलने के कुछ ही देर में रेड जोन में पहुंच गया. इसमें 100 से अधिक अंकों की गिरावट रही. सेंसेक्स भी 150 अंकों से अधिक गिरकर रेड जोन में पहुंच गया. बैंक निफ्टी पूरे सत्र के दौरान रेड जोन में ही रहा. इसमें 500 से अधिक अंकों की गिरावट रही। 

ब्रेंट क्रूड 114 डॉलर प्रति बैरल के पास

ब्रेंट क्रूड करीब 114 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने से महंगाई, कंपनियों की लागत और देश के व्यापार घाटे पर दबाव बढ़ सकता है. मुद्रा बाजार में भारतीय रुपये ने भी हल्की मजबूती के साथ शुरुआत की. गुरुवार के 94.82 रुपये प्रति डॉलर के बंद स्तर के मुकाबले शुक्रवार को रुपया 3 पैसे मजबूत होकर 94.79 प्रति डॉलर पर खुला. दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिली. अमेरिकी शेयर बाजार भी गुरुवार को ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर कंपनियों के बढ़ते खर्च और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को लेकर निवेशकों की चिंता ने बाजार की धारणा पर दबाव डाला. घरेलू बाजार में अब निवेशकों की नजर सितंबर तिमाही के कंपनियों के नतीजों पर भी रहेगी. इन नतीजों से यह संकेत मिलेगा कि महंगी ऊर्जा, कमजोर वैश्विक माहौल और आर्थिक अनिश्चितता के बीच कंपनियों की कमाई कैसी रही है। 

अगले हफ्ते बाजार को मिलेगा सहारा
शेयर बाजार के लिए कुछ सकारात्मक संकेत भी हैं. 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड में आई तेज गिरावट और रुपये की मजबूती इसमें अहम योगदान देंगे. ये कारक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे शेयर बाजार को सहारा मिलने की उम्मीद है। 

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में पिछले दो दिनों के दौरान करीब ₹3.73 लाख करोड़ की बोलियां मिली हैं. शेयरों के अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस रकम में से ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा के बाजार में वापस आने की संभावना है. इससे अगले सप्ताह बाजार में नकदी की उपलब्धता बढ़ सकती है और शेयरों को सहारा मिल सकता है। 

बड़ी कंपनियों के शेयरों में दिखेगी मजबूती
शेयर बाजार में अगर सोमवार को तेजी आती है, तो उसकी अगुवाई बड़ी कंपनियों के शेयर कर सकते हैं. लार्ज-कैप शेयरों में अपेक्षाकृत मजबूती दिख रही है और अच्छी ग्रोथ वाली कंपनियों के शेयरों में उचित कीमत पर निवेश के अवसर बन सकते हैं। 

इसके उलट, मिड-कैप और खासकर स्मॉल-कैप शेयरों में दबाव जारी रह सकता है. इन शेयरों के वैल्यूएशन में पहले आई तेजी को कई मामलों में कंपनियों के मजबूत कारोबारी प्रदर्शन के बजाय बाजार में उपलब्ध अतिरिक्त कैश इनफ्लो ने बढ़ावा दिया था. ऐसे में कुछ शेयरों की मौजूदा कीमतों को उनके कारोबारी प्रदर्शन के आधार पर सही ठहराना मुश्किल हो सकता है। 

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
फिलहाल बाजार के सामने दो तरह के संकेत हैं. एक ओर आईटी शेयरों में खरीदारी, रुपये में हल्की मजबूती और अगले सप्ताह संभावित कैश फ्लो से बाजार को समर्थन मिल सकता है. दूसरी ओर, करीब 114 डॉलर प्रति बैरल का कच्चा तेल, वैश्विक बाजारों की कमजोरी और कंपनियों के तिमाही नतीजों को लेकर अनिश्चितता जोखिम बढ़ा रही है. ऐसे माहौल में निवेशकों के लिए केवल बाजार की शुरुआती तेजी देखकर फैसला करना सही नहीं होगा. बड़ी और मजबूत कंपनियों में निवेश के अवसर तलाशने के साथ-साथ कंपनी की कमाई, वैल्यूएशन और जोखिमों पर भी ध्यान देना जरूरी है. खासकर स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। 

You Might Also Like

Air India की नई सर्विस शुरू, अब बिजनेस क्लास में आसमान में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा खाना

माथे पर चिपकेगा नया गैजेट TEMPLE, 1 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानें कीमत

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 1.28% टूटा; चांदी ₹5,600 लुढ़की

नवरात्रि में टाटा मोटर्स की रिकॉर्ड बिक्री, एक दिन में 10 हजार लोगों ने खरीदी कार

शेयर बाजार में खुलते ही हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का; इन स्टॉक्स में मची भगदड़

News Desk October 23, 2026 October 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दिसंबर में बढ़ेगी गर्मी! कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ का खतरा, भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज दिसंबर में बढ़ेगी गर्मी! कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ का खतरा, भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दिसंबर में बढ़ेगी गर्मी! कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ का खतरा, भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज
दिसंबर में बढ़ेगी गर्मी! कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ का खतरा, भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज
देश
रश्मिका मंदाना का स्किन शो पर दो टूक जवाब, बोलीं- ‘मैं एक्सपोज नहीं करूंगी’
रश्मिका मंदाना का स्किन शो पर दो टूक जवाब, बोलीं- ‘मैं एक्सपोज नहीं करूंगी’
मनोरंजन
Air India की नई सर्विस शुरू, अब बिजनेस क्लास में आसमान में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा खाना
Air India की नई सर्विस शुरू, अब बिजनेस क्लास में आसमान में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा खाना
व्यापार
माथे पर चिपकेगा नया गैजेट TEMPLE, 1 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानें कीमत
माथे पर चिपकेगा नया गैजेट TEMPLE, 1 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानें कीमत
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?