By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अग्निपथ योजना में हो सकते हैं बदलाव, अग्निवीरों पर सर्वे करा रही है सेना…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

अग्निपथ योजना में हो सकते हैं बदलाव, अग्निवीरों पर सर्वे करा रही है सेना…

Last updated: 2024/05/23 at 10:33 AM
Share
3 Min Read
अग्निपथ योजना में हो सकते हैं बदलाव, अग्निवीरों पर सर्वे करा रही है सेना…
SHARE

 भारतीय सैन्य सेवाओं में भर्ती की नई व्यवस्था अग्निपथ योजना में बदलाव हो सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर सरकार या सेना की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

खबरें हैं कि सेना एक आंतरिक सर्वे करा रही है, जिसमें अग्निवीरों से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं। इसका मकसद भर्ती प्रक्रिया पर योजना के असर को जानना है। संभावनाएं हैं कि सर्वे इस महीने के अंत तक खत्म हो सकता है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सेना एक आंतरिक सर्वे करा रही है, जिससे मिलने वाली जानकारी के आधार पर आने वाली सरकार के सामने योजना में कुछ बदलाव की सिफारिशें की जा सकती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि सेना के सर्वे में अग्निवीरों, भर्ती और ट्रेनिंग स्टाफ समेत सभी हितधारकों से कुछ जानकारियां मांगी गई हैं।

अखबार से बातचीत में अधिकारियों ने कहा कि हर समूह के जवाबों को इस महीने के अंत तक जुटाया जाएगा। इसके बाद आंकलन के लिए अगली प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों का कहना है कि करीब 10 सवाल तैयार किए गए हैं, जो सर्वे में शामिल लोगों से पूछे जाने हैं।

क्या पूछा जाएगा
रिपोर्ट के अनुसार, भर्ती करने की प्रक्रिया में शामिल लोगों को यह बताना होगा कि अग्निवीर सेना में क्यों शामिल होंगे। साथ ही यह जानकारी भी देनी होगी कि वह सेना का हिस्सा बनने के लिए कितने उत्साहित हैं।

इसके अलावा उन्हें आवेदक कैसे हैं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक ऑनलाइन एंट्रेस एग्जाम को लेकर किस तरह की प्रक्रियाएं दे रहे हैं, जैसी जानकारियां भी देनी होंगी।

खास बात है कि रिक्रूटमेंट में शामिल लोगों को यह भी बताना होगा कि योजना के लागू होने के बाद सेना में भर्ती पर कुल क्या असर पड़ा है। इससे जुड़े कुछ सवाल पूछे जाएंगे।

अग्निवीरों और पुराने सैनिक
रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिट और सब यूनिट कमांडरों को अग्निवीरों और इस योजना से पहले आए सैनिकों के प्रदर्शन पर भी फीडबैक देना होगा। साथ ही यह भी बताना होगा कि उन्होंने अग्निवीरों में कौन सी सकारात्मक या नकारात्मक बातों को देखा है। खबर है कि इन जानकारियों के आधार पर सेना योजना में कुछ बदलावों की सिफारिश कर सकती है।

अग्निपथ योजना
जून 2022 में सरकार ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत सैन्य सेवाओं में चार साल के लिए भर्ती की जाएगी। 4 सालों का कार्यकाल पूरा होने के बाद 25 फीसदी अग्निवीर अपनी इच्छासे सेवाओं में शामिल होने के लिए आवेदन दे सकते हैं।

खास बात है कि योजना लागू होने के बाद से ही इसपर सियासी चर्चाएं भी जारी हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भी यह मुद्दा बना है।

The post अग्निपथ योजना में हो सकते हैं बदलाव, अग्निवीरों पर सर्वे करा रही है सेना… appeared first on .

You Might Also Like

बैंक ग्राहकों के लिए राहत, आज से होने वाली 3 दिन की हड़ताल टली

UN में भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, पेटल गहलोत बोलीं- आतंकवाद के गंभीर परिणाम होंगे

सेनाध्यक्ष धीरज सेठ बोले- आत्मनिर्भरता सिर्फ हथियार बनाना नहीं, लंबे युद्ध के लिए तैयार रहना जरूरी

मौसम ने फिर बढ़ाई टेंशन, यूपी-दिल्ली-बिहार समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता

May 23, 2024 May 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ITBP हेडक्वार्टर में फायरिंग, एक जवान घायल:गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया; नारायणपुर SP ने कहा- ये एक्सीडेंटल फायर ITBP हेडक्वार्टर में फायरिंग, एक जवान घायल:गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया; नारायणपुर SP ने कहा- ये एक्सीडेंटल फायर
Next Article 165 बनाम 142; तीन और देशों से मिल गई फिलिस्तीन को मान्यता, कहां खड़ा है इजरायल… 165 बनाम 142; तीन और देशों से मिल गई फिलिस्तीन को मान्यता, कहां खड़ा है इजरायल…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पिंकी बलहारा ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज, कुराश में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला
पिंकी बलहारा ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज, कुराश में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला
खेल
नेपाल में भारी बारिश और तूफान से तबाही, बाढ़-लैंडस्लाइड में 21 की मौत
नेपाल में भारी बारिश और तूफान से तबाही, बाढ़-लैंडस्लाइड में 21 की मौत
विदेश
बॉलीवुड में IT की बड़ी कार्रवाई, रकुलप्रीत सिंह और वासु भगनानी समेत कई ठिकानों पर छापेमारी
बॉलीवुड में IT की बड़ी कार्रवाई, रकुलप्रीत सिंह और वासु भगनानी समेत कई ठिकानों पर छापेमारी
मनोरंजन
एशियन गेम्स 2026 में ईशा सिंह ने जीता सिल्वर, शूटऑफ में चूका गोल्ड
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?