By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केन्या के डेथ कल्ट मामले में पादरी मैकेंजी दोषी करार, 190 बच्चों की मौत से दुनिया स्तब्ध
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

केन्या के डेथ कल्ट मामले में पादरी मैकेंजी दोषी करार, 190 बच्चों की मौत से दुनिया स्तब्ध

News Desk
Last updated: 2026/10/22 at 10:16 AM
News Desk
Share
3 Min Read
केन्या के डेथ कल्ट मामले में पादरी मैकेंजी दोषी करार, 190 बच्चों की मौत से दुनिया स्तब्ध
SHARE

 मोम्बासा
 केन्या की एक अदालत ने अंधविश्वास और भुखमरी के जरिए सैकड़ों लोगों की मौत से जुड़े चर्चित 'डेथ कल्ट' मामले में स्वयंभू पादरी पॉल मैकेंजी और उसके 28 साथियों को हत्या का दोषी ठहरा दिया है।

मोम्बासा की अदालत ने यह फैसला 190 बच्चों और एक वयस्क की मौत से जुड़े मामले में सुनाया। दोषियों को सजा 6 नवंबर को सुनाई जाएगी। अभियोजन के मुताबिक, मैकेंजी अपने अनुयायियों को यह विश्वास दिलाता था कि कयामत आने से पहले भूखे रहकर प्राण त्यागने से उन्हें सीधे स्वर्ग और मोक्ष की प्राप्ति होगी।

शाकाहोला जंगल से मिली थीं सामूहिक कब्रें
यह सनसनीखेज मामला वर्ष 2023 में सामने आया था, जब एक स्थानीय नागरिक ने शाकाहोला जंगल में बच्चों की मौत की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शुरू हुए तलाशी और खुदाई अभियान में सामूहिक कब्रों से अब तक 400 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं।

जांच और अदालती कार्यवाही में सामने आया कि बच्चों को उनके परिजनों के सामने ही अलग कर भूखा रहने के लिए मजबूर किया गया, जिससे उनकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

तीन चरणों में रची गई थी भुखमरी की योजना
जांच अधिकारियों के अनुसार, लोगों को भूख से मारने की साजिश बेहद सुनियोजित तरीके से तीन चरणों में तैयार की गई थी। पहले चरण में बच्चों को निशाना बनाया गया। इसके बाद महिलाओं और युवकों को भूखा रखा गया और अंत में पुरुषों को निशाना बनाने की तैयारी थी।

जांच में यह भी सामने आया कि मैकेंजी ने अपने अनुयायियों के बच्चों को स्कूल भेजने पर रोक लगा रखी थी और बीमार पड़ने पर इलाज कराने की भी मनाही कर दी थी।

पहले से थी जानकारी, फिर भी बचता रहा
अधिकारियों के मुताबिक, मैकेंजी की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को काफी पहले से थी। पुलिस ने 2017 में उसके ठिकाने पर छापेमारी की थी, जबकि 2019 में उसका चर्च भी बंद करा दिया गया था। इसके बावजूद वह कानून की पकड़ से बचकर शाकाहोला के घने जंगलों में पहुंच गया और वहां बिना किसी रोक-टोक के अपना नेटवर्क चलाता रहा।

52 अन्य हत्याओं का मामला भी लंबित
अदालत ने मैकेंजी की सभी दलीलों को खारिज करते हुए उसे और उसके 28 साथियों को दोषी करार दिया। हालांकि बचाव पक्ष ने इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देने की बात कही है। इस मामले में दोषियों को 6 नवंबर को सजा सुनाई जाएगी।

वहीं, मैकेंजी के खिलाफ 52 अन्य लोगों की हत्या से जुड़ा एक अलग मामला भी अदालत में विचाराधीन है, जिसमें उसने खुद को बेकसूर बताया है।

 

You Might Also Like

फ्रांस में मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक पायलट की मौत; दूसरे की तलाश जारी

अमेरिका का ईरान के नेवी बेस पर हमला, अरब सागर तक पहुंची जंग की आंच

LNG संकट से पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, सर्दियों से पहले जहरीली हवा का खतरा

जेडी वेंस ने नेतन्याहू को समर्थन देने से किया इनकार, बोले- ‘मैं सिर्फ अमेरिकी उम्मीदवारों पर ध्यान देता हूं’

जापान का बड़ा अंतरिक्ष मिशन, मंगल के चंद्रमा Phobos से मिट्टी के नमूने लाएगा स्पेसक्राफ्ट

News Desk October 22, 2026 October 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article PM Kisan 24th Installment: 9.30 करोड़ किसानों को अगली किस्त का इंतजार, जानें कब आ सकते हैं ₹2,000 PM Kisan 24th Installment: 9.30 करोड़ किसानों को अगली किस्त का इंतजार, जानें कब आ सकते हैं ₹2,000
Next Article देहरादून का AQI 72, ऋषिकेश में 38 दर्ज हुआ वायु गुणवत्ता सूचकांक देहरादून का AQI 72, ऋषिकेश में 38 दर्ज हुआ वायु गुणवत्ता सूचकांक
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मौसम का असर: केदारनाथ में पाइपलाइन जमी, केरल में ट्रेन का इंजन बेपटरी; MP में बारिश की चेतावनी
मौसम का असर: केदारनाथ में पाइपलाइन जमी, केरल में ट्रेन का इंजन बेपटरी; MP में बारिश की चेतावनी
राज्य
दिल्ली-पटना के बीच चलेगी दूसरी स्पेशल वंदे भारत, 22 अक्टूबर से शुरू होगा सफर
दिल्ली-पटना के बीच चलेगी दूसरी स्पेशल वंदे भारत, 22 अक्टूबर से शुरू होगा सफर
देश
देहरादून का AQI 72, ऋषिकेश में 38 दर्ज हुआ वायु गुणवत्ता सूचकांक
देहरादून का AQI 72, ऋषिकेश में 38 दर्ज हुआ वायु गुणवत्ता सूचकांक
राज्य
PM Kisan 24th Installment: 9.30 करोड़ किसानों को अगली किस्त का इंतजार, जानें कब आ सकते हैं ₹2,000
PM Kisan 24th Installment: 9.30 करोड़ किसानों को अगली किस्त का इंतजार, जानें कब आ सकते हैं ₹2,000
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?