By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: FSSAI की नई गाइडलाइन: खोया, पनीर, मांस-मछली के भंडारण और ढुलाई में तापमान का ध्यान जरूरी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

FSSAI की नई गाइडलाइन: खोया, पनीर, मांस-मछली के भंडारण और ढुलाई में तापमान का ध्यान जरूरी

News Desk
Last updated: 2026/10/19 at 9:10 AM
News Desk
Share
3 Min Read
FSSAI की नई गाइडलाइन: खोया, पनीर, मांस-मछली के भंडारण और ढुलाई में तापमान का ध्यान जरूरी
SHARE

नई दिल्ली
खोया, पनीर, मांस और मछली जैसे जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ( FSSAI ) ने गाइडलाइन जारी की है। इसमें खाद्य कारोबारियों को इन उत्पादों की खरीद, भंडारण और ढुलाई से लेकर ग्राहकों तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में निर्धारित तापमान बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण ने साफ-सफाई, सुरक्षित पैकेजिंग और खाद्य पदार्थों को दूषित होने से बचाने पर भी जोर दिया है।

एडवाइजरी में कही गई ये बात
एडवाइजरी में कहा है कि खोया, पनीर, मांस और मछली जैसे खाद्य पदार्थों को उचित तापमान पर नहीं रखने से उनमें सूक्ष्मजीव पनप सकते हैं और वे जल्दी खराब हो सकते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थों का गलत तरीके से भंडारण या परिवहन खाद्य सुरक्षा और लोगों की सेहत के लिए खतरा बन सकता है।

खरीद से डिलीवरी तक तापमान का ध्यान जरूरी
FSSAI के मुताबिक, खाद्य कारोबारियों को पूरी सप्लाई चेन में निर्धारित तापमान बनाए रखना होगा। इसमें सामान की खरीद या स्रोत से प्राप्त करने, भंडारण, परिवहन और वितरण के सभी चरण शामिल हैं। यानी सिर्फ दुकान या गोदाम में सामान को सही तरीके से रखना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि रास्ते में भी जरूरी तापमान बनाए रखना होगा।

साफ और ढके वाहनों में ही ढुलाई
गाइडलाइन में खाद्य पदार्थों को ले जाने के लिए साफ, ढके हुए और स्वच्छ वाहनों का इस्तेमाल करने को कहा गया है। कारोबारियों को ऐसे पैकेजिंग मटीरियल का उपयोग करना होगा जो खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने के लिए सुरक्षित हों। जूट की बोरियों या दूसरे ऐसे कवर में खाद्य पदार्थों को पैक करने या ले जाने से बचना होगा जो उनकी सुरक्षा को प्रभावित कर सकते हैं।

धूल, नमी और कीड़ों से बचाना होगा
खाद्य पदार्थों को भंडारण, लोडिंग, अनलोडिंग और परिवहन के दौरान धूल, नमी, कीड़ों, भौतिक नुकसान और दूसरे खाद्य पदार्थों से होने वाले संभावित संक्रमण से बचाना होगा। कारोबारियों को सामान की खेप और उससे जुड़े बिलों या अन्य दस्तावेजों का उचित रिकॉर्ड भी रखना होगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उत्पाद की जानकारी और उसकी सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके।

नियम तोड़ने पर जब्ती और नष्ट करने की कार्रवाई संभव
FSSAI ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों, भारतीय रेलवे और अपने क्षेत्रीय निदेशकों को निर्देश दिया है कि वे निरीक्षण और परिवहन की जांच के दौरान नियमों के पालन पर कड़ी निगरानी रखें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। एडवाइजरी में उल्लंघन के मामलों में खाद्य पदार्थों को जब्त करने और नष्ट करने जैसी कार्रवाई का भी उल्लेख किया गया है।

 

You Might Also Like

हार्वर्ड-MIT के 400 भारतवंशी चुनाव आयोग के समर्थन में आए, अभिजीत दीपके को जवाब

मोहन भागवत बोले- रिजीम चेंज न हुआ है, न आगे होगा, एकता पर दिया जोर

नाइट शिफ्ट में अब ‘कर्तव्य’ ऐप से लगेगी अटेंडेंस, 1 नवंबर से लागू होगा नियम

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, ट्रंप के मंत्री बोले- समझौता जल्द हो सकता है फाइनल

EPF के साथ VPF में निवेश का मौका, FD से ज्यादा ब्याज के साथ रिटायरमेंट के लिए बनाएं बड़ा फंड

News Desk October 19, 2026 October 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ट्रंप रूस पर प्रतिबंध और टैरिफ लगाने से पहले 60 दिन करेंगे अध्ययन, भारत की ऊर्जा निर्भरता पर नजर ट्रंप रूस पर प्रतिबंध और टैरिफ लगाने से पहले 60 दिन करेंगे अध्ययन, भारत की ऊर्जा निर्भरता पर नजर
Next Article उद्धव ठाकरे पर फडणवीस का तंज, बोले- जो अपनी पार्टी नहीं संभाल पाए, वो क्या बदलेंगे? उद्धव ठाकरे पर फडणवीस का तंज, बोले- जो अपनी पार्टी नहीं संभाल पाए, वो क्या बदलेंगे?
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

संजू सैमसन ने रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के लिए बुक किया पूरा थिएटर, पत्नी-दोस्तों संग देखी फिल्म
संजू सैमसन ने रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के लिए बुक किया पूरा थिएटर, पत्नी-दोस्तों संग देखी फिल्म
खेल
हार्वर्ड-MIT के 400 भारतवंशी चुनाव आयोग के समर्थन में आए, अभिजीत दीपके को जवाब
हार्वर्ड-MIT के 400 भारतवंशी चुनाव आयोग के समर्थन में आए, अभिजीत दीपके को जवाब
देश
मोहन भागवत बोले- रिजीम चेंज न हुआ है, न आगे होगा, एकता पर दिया जोर
मोहन भागवत बोले- रिजीम चेंज न हुआ है, न आगे होगा, एकता पर दिया जोर
देश
एशियन पैरा गेम्स में दीप्ति जीवनजी का गोल्ड, 400 मीटर में बनाया गेम्स रिकॉर्ड
एशियन पैरा गेम्स में दीप्ति जीवनजी का गोल्ड, 400 मीटर में बनाया गेम्स रिकॉर्ड
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?