By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

News Desk
Last updated: 2026/10/15 at 10:29 PM
News Desk
Share
5 Min Read
उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप
SHARE

उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्री ने 15 अक्टूबर को कैंट थाने में तहरीर देकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एक ऑडियो का हवाला देते हुए खुद और अपने नाबालिग बच्चों की जान को खतरा बताया है। साथ ही पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
रेखा आर्य की शिकायत के अनुसार, उनके पति ने पहली शादी की बात छिपाकर उनसे विवाह किया था। बाद में अन्य महिलाओं से संबंधों का विरोध करने पर कथित तौर पर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। मंत्री ने सरकारी आवास में स्टाफ के सामने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनी के निदेशक पद से हटाने का भी आरोप लगाया है।
पहली शादी की बात छिपाकर विवाह करने का आरोप
कैंट थाने में दी गई तहरीर में रेखा आर्य ने बताया कि उनका विवाह गिरधारी लाल साहू निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश के साथ छह जुलाई 2004 को हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। उनका आरोप है कि विवाह के समय पति ने अपनी पहली शादी की जानकारी उनसे छिपाई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद उन्हें पता चला कि पति पहले से विवाहित थे और पहली शादी से उनके बच्चे भी हैं।
तहरीर के मुताबिक, तब तक रेखा आर्य के भी बच्चे हो चुके थे। परिवार के समझाने और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने उस समय इस मामले में चुप रहना उचित समझा।
विरोध करने पर मारपीट और अपमानित करने का आरोप
मंत्री ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से उनके पति का व्यवहार बदल गया था। उन्हें पति के अन्य महिलाओं से संबंधों की जानकारी मिली। इस पर आपत्ति जताने के बाद पति ने कथित तौर पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए मौखिक और लिखित रूप से माफी भी मांगी, लेकिन इसके बावजूद व्यवहार में बदलाव नहीं आया।
रेखा आर्य के अनुसार, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी आवास में मौजूद स्टाफ के सामने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित किया गया।
फर्जी हस्ताक्षर से निदेशक पद से हटाने का दावा
रेखा आर्य ने कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों में कथित धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, उनके कूटरचित हस्ताक्षर और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संबंधित कंपनियों में उन्हें निदेशक पद से हटाया हुआ दर्शाया गया।
मंत्री का कहना है कि उन्होंने न तो इस संबंध में कोई दस्तावेज निष्पादित किया और न ही निदेशक पद से हटने के लिए कोई त्यागपत्र दिया। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ऑडियो के आधार पर जान से मारने की साजिश की आशंका
मंत्री ने अपनी शिकायत में एक ऑडियो का भी उल्लेख किया है। उनका आरोप है कि इसमें उनके पति एक महिला से बातचीत के दौरान उन्हें जान से मारने की साजिश रचते सुनाई दे रहे हैं। इसी आधार पर उन्होंने अपनी और अपने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है।
रेखा आर्य ने पुलिस से ऑडियो समेत शिकायत में उल्लेखित सभी आरोपों की गंभीरता से जांच करने और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। हालांकि, ऑडियो की प्रामाणिकता और उसमें कही गई बातों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुईं मंत्री
इधर, बृहस्पतिवार देर शाम तबीयत बिगड़ने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को डालनवाला स्थित कृष्णा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह और स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। शिकायत और अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद प्रदेश में यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है।

You Might Also Like

27 अक्टूबर से गैरसैंण में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, 31 विधायकों ने लगाए 426 सवाल।

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..

News Desk October 15, 2026 October 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप
Next Article 27 अक्टूबर से गैरसैंण में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, 31 विधायकों ने लगाए 426 सवाल। 27 अक्टूबर से गैरसैंण में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, 31 विधायकों ने लगाए 426 सवाल।
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

27 अक्टूबर से गैरसैंण में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, 31 विधायकों ने लगाए 426 सवाल।
27 अक्टूबर से गैरसैंण में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे, 31 विधायकों ने लगाए 426 सवाल।
राज्य
उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप
उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की साजिश का आरोप
राज्य
हिंदू से इस्लाम अपनाने वालों को OBC आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट का अहम रुख
हिंदू से इस्लाम अपनाने वालों को OBC आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट का अहम रुख
देश
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने मांगी थी माफी या नहीं? सॉलिसिटर जनरल ने बताई कोर्टरूम की पूरी बात
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने मांगी थी माफी या नहीं? सॉलिसिटर जनरल ने बताई कोर्टरूम की पूरी बात
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?