By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: EPFO की नई तैयारी: UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, 75% तक रकम निकालने की सुविधा पर काम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

EPFO की नई तैयारी: UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, 75% तक रकम निकालने की सुविधा पर काम

News Desk
Last updated: 2026/10/10 at 9:26 AM
News Desk
Share
4 Min Read
EPFO की नई तैयारी: UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, 75% तक रकम निकालने की सुविधा पर काम
SHARE

नई दिल्ली
कभी बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे चाहिए, कभी घर में किसी की तबीयत खराब हो जाती है, तो कभी शादी या मकान बनाने के लिए अचानक रकम की जरूरत पड़ जाती है. ऐसी स्थिति में नौकरीपेशा लोगों के लिए भविष्य निधि (PF) का पैसा बड़ी मदद बनता है. लेकिन जरूरत के वक्त PF खाते से पैसा निकालने और रकम बैंक खाते में आने तक इंतजार करना पड़ता है. अब इस परेशानी को कम करने की तैयारी है। 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने अंशधारकों को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए PF की रकम निकालने की सुविधा देने पर काम कर रहा है. EPFO इसके लिए UAN पोर्टल को अंशधारकों के UPI खातों से जोड़ने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए एक नया मोबाइल ऐप भी लाए जाने की बात कही जा रही है. प्रस्तावित व्यवस्था में बैंक खातों के साथ BHIM, फोनपे और गूगल पे जैसे UPI ऐप का इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक, इस सुविधा के तहत पात्र अंशधारक अपने खाते में जमा रकम का 75% तक हिस्सा निकाल सकेंगे. इसके औपचारिक लॉन्च की उम्मीद दिसंबर 2026 के अंत तक जताई जा रही है। 

अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा?
अभी PF से पैसा निकालने के लिए अंशधारकों को UAN पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन क्लेम करना पड़ता है. इसके बाद ईपीएफओ की ओर से क्लेम वेरिफाई की जाती है और रकम बैंक खाते में भेजी जाती है. इस पूरी प्रक्रिया में समय लग सकता है. नई व्यवस्था का मकसद इसी इंतजार को कम करना है. इसके लिए EPFO बैंकों के साथ मिलकर UPI के जरिए पीएफ निकासी की सुविधा देने का प्रयास कर रहा है. फिलहाल यह ट्रायल फेज में है। 

खाते में जमा पूरे पैसे नहीं निकाल सकेंगे
नई व्यवस्था में PF खाते से निकासी की एक सीमा रखी जाएगी. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, तय शर्तें पूरी करने वाले अंशधारक अपने EPF बैलेंस का 75% तक हिस्सा UPI के जरिए निकाल सकेंगे. इसका मतलब है कि खाते में जमा पूरी रकम एक साथ निकालने की सुविधा नहीं होगी. मौजूदा नियमों के मुताबिक, खाते में कम से कम 25% रकम बनाए रखने की व्यवस्था रहेगी. यानी जरूरत पड़ने पर भी PF की पूरी बचत निकाल पाना संभव नहीं होगा। 

पढ़ाई, शादी और बीमारी में मिलेगी मदद
PF की रकम अक्सर लोगों के लिए मुश्किल समय में सहारा बनती है. बच्चों की शिक्षा, शादी, बीमारी या घर बनाने जैसी जरूरतों में यह पैसा काम आ सकता है. नई व्यवस्था का मकसद पात्र अंशधारकों के लिए ऐसी जरूरतों के समय रकम तक पहुंच आसान बनाना है. अगर UPI से निकासी की सुविधा शुरू होती है, तो पात्र रकम पाने के लिए लंबी दावा प्रक्रिया का इंतजार कम हो सकता है. हालांकि, निकासी किन शर्तों और पात्रता के आधार पर होगी, इसकी पूरी जानकारी सुविधा लॉन्च होने पर ही स्पष्ट होगी। 

रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO का कुल कोष करीब 26 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. संगठन के पास 30 करोड़ से ज्यादा अंशधारक हैं, जिनमें करीब 7.5 करोड़ सक्रिय योगदानकर्ता बताए जाते हैं. UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा शुरू होने पर इन सक्रिय अंशधारकों को खास तौर पर फायदा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, वास्तविक लाभ इस बात पर निर्भर करेगा कि सुविधा किन लोगों के लिए उपलब्ध होती है और इसके तहत निकासी के नियम क्या तय किए जाते हैं। 

You Might Also Like

टेक जॉब मार्केट में 18 महीने का रिकॉर्ड, 1.23 लाख वैकेंसी; अनुभवी प्रोफेशनल्स की सबसे ज्यादा डिमांड

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत! 70% तक सस्ती हो सकती हैं दवाएं, सरकार ने लिया अहम फैसला

भारतीयों को ‘बंधुआ मजदूर’ बताने पर भड़का भारत, अमेरिका को दो टूक कहा- भाषा अपमानजनक

ट्रंप के निशाने पर भारतीय IT कंपनियां क्यों? जानें क्या है PERM, जिसे बनाया गया हथियार

भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला नोबेल शांति पुरस्कार, ट्रंप को नहीं मिला सम्मान

News Desk October 10, 2026 October 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article टेक जॉब मार्केट में 18 महीने का रिकॉर्ड, 1.23 लाख वैकेंसी; अनुभवी प्रोफेशनल्स की सबसे ज्यादा डिमांड टेक जॉब मार्केट में 18 महीने का रिकॉर्ड, 1.23 लाख वैकेंसी; अनुभवी प्रोफेशनल्स की सबसे ज्यादा डिमांड
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

टेक जॉब मार्केट में 18 महीने का रिकॉर्ड, 1.23 लाख वैकेंसी; अनुभवी प्रोफेशनल्स की सबसे ज्यादा डिमांड
टेक जॉब मार्केट में 18 महीने का रिकॉर्ड, 1.23 लाख वैकेंसी; अनुभवी प्रोफेशनल्स की सबसे ज्यादा डिमांड
देश
केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
राज्य
करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाल वैज्ञानिकों के नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपये देंगे धामी
बाल वैज्ञानिकों के नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपये देंगे धामी
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?