By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर उत्तराखंड में गूंजा सेवा का संकल्प, भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर उत्तराखंड में गूंजा सेवा का संकल्प, भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा

News Desk
Last updated: 2026/10/07 at 4:51 PM
News Desk
Share
4 Min Read
पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर उत्तराखंड में गूंजा सेवा का संकल्प, भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने बुधवार को प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाली। देहरादून में परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद ज्योति को लैंसडाउन चौक पर स्थापित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता अभियान में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ और टिहरी दौरा प्रस्तावित है। इसकी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
प्रदेश के सभी जिलों में सेवा ज्योति सभाओं का आयोजन किया गया। इनमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को विकसित भारत के निर्माण का संकल्प भी दिलाया गया।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। एक्स पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 25 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा उत्थान, आधुनिक बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दी गई। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इन जिलों में शीर्ष नेताओं ने संभाली कमान
उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह।
टिहरी: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल।
हरिद्वार: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, सांसद डॉ. कल्पना सैनी और कैबिनेट मंत्री।
ऊधमसिंह नगर: सह प्रभारी अरविंद मेनन और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा।
पौड़ी: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत।
नैनीताल-अल्मोड़ा: सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, राम सिंह कैड़ा, खजान दास समेत अन्य पदाधिकारी।
श्रीनगर में गढ़भोज के बाद निकली सेवा ज्योति पदयात्रा
सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत श्रीनगर रामलीला मैदान में गढ़भोज का आयोजन किया गया। पहाड़ के पारंपरिक गेडू और तौला बर्तनों में सरोला ब्राह्मणों ने भोजन तैयार किया। इसके बाद सेवा ज्योति पदयात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।

You Might Also Like

विकसित भारत के संकल्प से जगमगाया जशपुर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ,प्रदेशभर के 571 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम…

उत्तराखंड में बढ़ेगी बिजली की ताकत, तीन नदी घाटियों में बनेंगी सात लघु जलविद्युत परियोजनाएं

मोदी-मोदी’ के नारों से गूंजा देहरादून, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प

17 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे, अब घर-घर सत्यापन के बाद पात्रों को मिलेगा मौका

News Desk October 7, 2026 October 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उत्तरकाशी को सीएम धामी की सौगात, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और केंद्रीय विद्यालय का ऐलान उत्तरकाशी को सीएम धामी की सौगात, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और केंद्रीय विद्यालय का ऐलान
Next Article 17 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे, अब घर-घर सत्यापन के बाद पात्रों को मिलेगा मौका 17 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे, अब घर-घर सत्यापन के बाद पात्रों को मिलेगा मौका
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकसित भारत के संकल्प से जगमगाया जशपुर, पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
विकसित भारत के संकल्प से जगमगाया जशपुर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ,प्रदेशभर के 571 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ,प्रदेशभर के 571 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों ने ईश्वर के नाम पर ली शपथ, अब 37 में सिर्फ 3 महिला जज
सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों ने ईश्वर के नाम पर ली शपथ, अब 37 में सिर्फ 3 महिला जज
देश
पाकिस्तान में छिपे आतंकी नजीर पर NIA का शिकंजा, जम्मू कोर्ट ने घोषित किया भगोड़ा
पाकिस्तान में छिपे आतंकी नजीर पर NIA का शिकंजा, जम्मू कोर्ट ने घोषित किया भगोड़ा
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?