By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिल रहा था मौका? गौतम गंभीर ने बताया प्लेइंग XI से बाहर रखने का कारण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिल रहा था मौका? गौतम गंभीर ने बताया प्लेइंग XI से बाहर रखने का कारण

News Desk
Last updated: 2026/10/05 at 8:55 PM
News Desk
Share
4 Min Read
वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिल रहा था मौका? गौतम गंभीर ने बताया प्लेइंग XI से बाहर रखने का कारण
SHARE

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट में टैलेंट की कोई कमी नहीं है लेकिन सही समय पर सही मौका मिलना ही किसी खिलाड़ी का भविष्य तय करता है। 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखकर इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खुलकर बात की और यह साफ किया कि शानदार फॉर्म में होने के बावजूद इस युवा खिलाड़ी को अपनी बारी के लिए इंतजार क्यों करना पड़ा।

वैभव ने मचाया धमाल
वैभव ने इस साल की शुरुआत में सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर के सालों पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और बाद में जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक जड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज और फिर एशिया कप के शुरुआती मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली जिसको लेकर काफी सवाल उठ रहे थे।

गौतम गंभीर ने दी सफाई
गंभीर ने बाहर बैठने की इस वजह को साफ करते हुए स्पष्ट किया कि सिर्फ अच्छी फॉर्म में होना ही टीम में जगह मिलने की गारंटी नहीं होता। टीम मैनेजमेंट और लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे अनुभवी खिलाड़ियों को सुरक्षा देना पहली प्राथमिकता होती है। गंभीर ने कहा, 'यह मेरे लिए भी एक नया अनुभव था। हां, वह बहुत अच्छी फॉर्म में थे लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि कई बार ऐसे खिलाड़ियों की वजह से आपको अपने मौके का इंतजार करना पड़ता है जिन्होंने लंबे समय से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। और एक बात साफ है सोशल मीडिया या बाहर का शोर यह तय नहीं करता कि प्लेइंग इलेवन क्या होगी।'

संजू या अभिषेक को बाहर करना मुश्किल
कोच ने टीम में सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका और ड्रेसिंग रूम के माहौल को बनाए रखने पर जोर दिया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए गंभीर ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने पिछले डेढ़-दो साल में प्रभाव डाला है उन्हें तीन-चार नाकामियों के आधार पर बाहर नहीं बैठाया जा सकता। गंभीर ने कहा, 'अगर वैभव आज खेलते हैं तो यह मेरे और उस खिलाड़ी के बीच एक कठिन बातचीत होगी जिसे हम बाहर बैठाएंगे चाहे वह अभिषेक हों या संजू। इसलिए हम उस कॉम्बिनेशन को अचानक नजरअंदाज नहीं कर सकते जिसने पिछले डेढ़ या दो साल में इतना प्रभाव डाला है। हम ड्रेसिंग रूम में वह सुरक्षा का माहौल बनाना चाहते हैं।'

एशियन गेम्स में खेली शानदार पारी
मौका मिलने पर वैभव ने खुद को फिर साबित किया। एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ वापसी करते हुए उन्होंने 21 गेंदों में 38 रनों की अहम पारी खेली। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर टीम की जीत में अपना योगदान दिया जिसकी बदौलत भारत ने 19 रनों से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

You Might Also Like

ICC अवॉर्ड की रेस में भारत का दबदबा, चार खिलाड़ी बने दावेदार; एशियन गेम्स में भी दिखाया दम

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, 60 करोड़ के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सिर्फ 35 करोड़ में बिके

पाकिस्तान ने श्रीलंका सीरीज के लिए बदली T20 कमान, बाबर आजम बाहर; फरहान बने कप्तान

ज्वेरेव को हराकर जोकोविच ने रचा इतिहास, नडाल का 31-0 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा ऐलान

News Desk October 5, 2026 October 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का बड़ा दांव, 10 करोड़ की लागत से 480 छात्रों को मिलेगी बेहतर पढ़ाई की सुविधा…. Uttarakhand News: खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का बड़ा दांव, 10 करोड़ की लागत से 480 छात्रों को मिलेगी बेहतर पढ़ाई की सुविधा….
Next Article यमन में सऊदी अरब का बड़ा एयर स्ट्राइक, 24 घंटे में 106 हवाई हमले; हूतियों पर बढ़ा दबाव यमन में सऊदी अरब का बड़ा एयर स्ट्राइक, 24 घंटे में 106 हवाई हमले; हूतियों पर बढ़ा दबाव
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: अपने घर का सपना हुआ साकार, रागिनी के परिवार को मिला खुशियों का आशियाना…..
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: अपने घर का सपना हुआ साकार, रागिनी के परिवार को मिला खुशियों का आशियाना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो’…
’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो’…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यो में तेजी लाने और 15 दिनों में कमियां दूर करने के दिए निर्देश…
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यो में तेजी लाने और 15 दिनों में कमियां दूर करने के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव सेवा ज्योति कलश यात्रा में होंगे शामिल, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का करेंगे उद्घाटन, विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव सेवा ज्योति कलश यात्रा में होंगे शामिल, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का करेंगे उद्घाटन, विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?