By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नौसेना के नाविक पर जासूसी का आरोप, पाकिस्तानी महिला को संवेदनशील जानकारी देने के मामले में गिरफ्तारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

नौसेना के नाविक पर जासूसी का आरोप, पाकिस्तानी महिला को संवेदनशील जानकारी देने के मामले में गिरफ्तारी

News Desk
Last updated: 2026/10/05 at 10:16 AM
News Desk
Share
3 Min Read
नौसेना के नाविक पर जासूसी का आरोप, पाकिस्तानी महिला को संवेदनशील जानकारी देने के मामले में गिरफ्तारी
SHARE

कोयंबटूर
 भारतीय नौसेना के 31 साल के एक नाविक  को गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तान की एक महिला इंटेलिजेंस ऑपरेटिव को रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप है।

आंध्र प्रदेश पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने पश्चिम बंगाल के प्रदीप मुखर्जी को तब गिरफ्तार किया, जब वह कोयंबटूर के रेड फील्ड्स में स्थित नौसेना के प्रमुख लीडरशिप ट्रेनिंग सेंटर आईएनएस अग्रानी में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहे थे। प्रदीप 2014 में भारतीय नौसेना में नाविक के तौर पर शामिल हुए थे और विशाखापत्तनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड में तैनात थे।

हनीट्रैप का शिकार हुआ सेलर
वह मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स के लिए कुछ दिन पहले ही आईएनएस अग्रानी पहुंचे थे। एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक, प्रदीप पाकिस्तान की एक महिला ऑपरेटिव द्वारा बिछाए गए ऑनलाइन हनीट्रैप का शिकार हो गए थे। महिला ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर उनसे संपर्क किया था।

उस महिला ने धीरे-धीरे नाविक से दोस्ती बढ़ाई और फिर विशाखापत्तनम नौसेना बेस से जुड़े रणनीतिक नौसैनिक एसेट्स, बेड़े की आवाजाही और ऑपरेशनल सेटअप के बारे में संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली।

काउंटर इंटेलिजेंस ने शुरू की प्रदीप की निगरानी
आंध्र प्रदेश पुलिस का काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल टेरर मॉड्यूल, सीमा-पार जासूसी और हाई-सिक्योरिटी खतरों को नाकाम करने पर केंद्रित एक खास विंग है। उसने संदिग्ध डिजिटल फुटप्रिंट्स का पता चलने के बाद प्रदीप मुखर्जी की निगरानी शुरू कर दी थी।

जब गोपनीय जानकारी लीक करने में उनकी भूमिका की पुष्टि हो गई तो जांचकर्ताओं ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए नौसेना अधिकारियों से मंजूरी ले ली। शनिवार सुबह सीआई की एक स्पेशल टीम कोयंबटूर के आईएनएस अग्रानी पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बारे में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया गया।

इसके बाद जांच करने वालों ने उस नाविक को स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया ताकि ट्रांजिट वारंट मिल सके। इसके बाद शाम को उसे विजयवाड़ा में काउंटर इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर ले जाया गया, जहां उससे हिरासत में आगे पूछताछ की जानी थी।

इस बात की जांच की जा रही है कि डिफेंस की कौन-कौन सी फाइलें और कितनी जानकारी लीक हुई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या हवाला या डिजिटल पेमेंट के जरिए प्रदीप को कोई पैसे भेजे गए थे।

You Might Also Like

8वें वेतन आयोग की अहम डेडलाइन अगले हफ्ते, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी अपडेट

जयशंकर का बड़ा बयान: अमेरिका-चीन की टक्कर और बदलती दुनिया पर भारत का संदेश

5 अक्टूबर का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

रूस के ‘सेंटर-2026’ में तालिबान की एंट्री, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 8.5 लाख किताबों का क्या होगा?

News Desk October 5, 2026 October 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 8वें वेतन आयोग की अहम डेडलाइन अगले हफ्ते, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी अपडेट 8वें वेतन आयोग की अहम डेडलाइन अगले हफ्ते, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी अपडेट
Next Article FD पर 8.25% तक ब्याज! शेयर और गोल्ड के बीच निवेशकों के लिए ये बैंक दे रहे शानदार रिटर्न FD पर 8.25% तक ब्याज! शेयर और गोल्ड के बीच निवेशकों के लिए ये बैंक दे रहे शानदार रिटर्न
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रशांत महासागर में तूफान नोलो ने पकड़ी रफ्तार, 185 किमी/घंटे की हवाओं के साथ पहुंचा कैटेगरी 3
प्रशांत महासागर में तूफान नोलो ने पकड़ी रफ्तार, 185 किमी/घंटे की हवाओं के साथ पहुंचा कैटेगरी 3
विदेश
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली अंडर-19 टीम के बने कप्तान
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली अंडर-19 टीम के बने कप्तान
खेल
मसूरी से कैंची धाम तक पर्यटकों का सैलाब, जाम ने बढ़ाई परेशानी; सड़क पर थमे वाहन
राज्य
October 5, 2026
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?