By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बेंगलुरु-मुंबई सफर अब 16 घंटे में! 1137 KM रूट पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, किराया ₹3000
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

बेंगलुरु-मुंबई सफर अब 16 घंटे में! 1137 KM रूट पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, किराया ₹3000

News Desk
Last updated: 2026/10/04 at 10:25 AM
News Desk
Share
5 Min Read
बेंगलुरु-मुंबई सफर अब 16 घंटे में! 1137 KM रूट पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, किराया ₹3000
SHARE

बेंगलुरु
बेंगलुरु से मुंबई जाने में अभी ट्रेन से करीब 22 से 24 घंटे लग जाते हैं. लेकिन जल्द ही इस सफर में 6 से 8 घंटे की बचत हो सकती है. दोनों शहरों के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इस महीने शुरू होने की संभावना है. प्रस्तावित टाइमटेबल के मुताबिक, यह ट्रेन बेंगलुरु से मुंबई का सफर 16 घंटे 5 मिनट में पूरा कर सकती है. वापसी में मुंबई से बेंगलुरु पहुंचने में करीब 15 घंटे 45 मिनट लगने का अनुमान है. यह दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी। 

प्रस्तावित रेल रूट करीब 1,137 किलोमीटर लंबा है और पूरी तरह इलेक्ट्रिफाइड व डबल ट्रैक है. इसके ज्यादातर हिस्सों में 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से ट्रेन चलाने की क्षमता है. यही वजह है कि इस रूट को फास्ट ट्रेन सर्विस के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है. इस ट्रेन को रात में लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. हालांकि, अभी ट्रेन की शुरुआत की तारीख और टाइमटेबल पर रेलवे की अंतिम घोषणा का इंतजार है। 

बेंगलुरु से मुंबई कितना लगेगा समय?

प्रस्तावित टाइम टेबल के मुताबिक, ट्रेन बेंगलुरु के सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SMVT Bengaluru) से शाम 7:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पहुंचेगी. इस तरह सफर में 16 घंटे 5 मिनट लगेंगे. वापसी में ट्रेन मुंबई के CSMT से रात 8:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी. इस दिशा में यात्रा का समय करीब 15 घंटे 45 मिनट रहने का अनुमान है. फिलहाल इस रूट पर चलने वाली मौजूदा ट्रेनों को एक तरफ का सफर पूरा करने में करीब 22 से 24 घंटे लगते हैं. ऐसे में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इस रूट पर यात्रियों के करीब 6 से 8 घंटे बच सकती है। 

किन स्टेशनों पर रुक सकती है ट्रेन?
सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर के रास्ते में इन स्टेशनों पर ठहराव हो सकता है:

    अनंतपुर
    गुंतकल
    रायचूर
    कलबुर्गी
    सोलापुर
    पुणे
    कल्याण

ट्रेन के संभावित नंबर 27651 और 27652 बताए जा रहे हैं. हालांकि, स्टॉपेज और ट्रेन नंबर को लेकर अभी अंतिम पुष्टि नहीं हुई है. रेलवे की आधिकारिक घोषणा के बाद ही तय होगा कि ट्रेन किन स्टेशनों पर रुकेगी और उसका समय क्या होगा। 

प्रस्तावित योजना के मुताबिक, ट्रेन बेंगलुरु के SMVT स्टेशन से शुरू होगी. लेकिन इसे KSR बेंगलुरु यानी शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन से चलाने की मांग भी उठी है. इस ट्रेन को शुरू करने की घोषणा पहली बार सितंबर 2025 में की गई थी. रेलवे से ट्रेन को KSR बेंगलुरु से चलाने की मांग की, क्योंकि यह स्टेशन यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने की तारीख के साथ-साथ यह भी देखना होगा कि रेलवे इसके शुरुआती स्टेशन को लेकर क्या फैसला करता है। 

ट्रेन के दो रैक हो गए हैं तैयार
इस सर्विस के लिए 16 कोच वाले दो वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट चलाने की तैयारी है. इनका निर्माण भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) के प्रोग्राम के तहत किया है. सूत्रों के मुताबिक, एक ट्रेनसेट बेंगलुरु कैंटोनमेंट में है, जबकि दूसरे ट्रेनसेट को बंगारापेट के पास वरदापुरा में रखा गया है. रेलवे बोर्ड इन दोनों रैक को दक्षिण पश्चिम रेलवे को सौंपने के संबंध में जल्द ही औपचारिक सूचना जारी कर सकता है। 

ट्रेन के 16 में से 11 कोच 3AC
प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे. इनमें 11 कोच 3AC, 4 कोच 2AC और 1 कोच 1AC का होगा. 3AC का एक तरफ का किराया करीब ₹3,000 रहने का अनुमान है. इसमें नाश्ता और खाना भी शामिल होगा ऐसी उम्मीद है, क्योंकि लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेनों में फूड का​ विकल्प होता है. रेलवे को उम्मीद है कि फ्लाइट के मुकाबले कम किराया और कम यात्रा समय इस सेवा को यात्रियों के बीच लोकप्रिय बना सकता है। 

You Might Also Like

असम के जंगलों में लौटी रौनक, मानस-काजीरंगा में सफारी शुरू; 13 अक्टूबर को खुलेगा पोबितोरा

ऑपरेशन सिंदूर में सुसाइड ड्रोन ने मचाया तहलका, इस महीने रिटायर होंगे एयर चीफ एपी सिंह

18 महीने के DA एरियर पर फिर बढ़ी हलचल, 8वें वेतन आयोग में मिल सकता है बड़ा अपडेट?

कैप्टन स्मित मच्छर को बड़ी फार्मा कंपनी का सलाम, ₹1 करोड़ इनाम का ऐलान; बोली- आप पर गर्व है

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर कमांडर मूसा ढेर, पाकिस्तानी सेना के SSG कमांडो से जुड़े थे तार

News Desk October 4, 2026 October 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तंबाकू चबाने वालों के लिए बड़ा खतरा! 2.51 लाख मौतें, 24.1 करोड़ लोग प्रभावित तंबाकू चबाने वालों के लिए बड़ा खतरा! 2.51 लाख मौतें, 24.1 करोड़ लोग प्रभावित
Next Article 37 साल की हसीना का बोल्ड बीच लुक वायरल, 8 साल बड़े ‘क्रिकेट होस्ट’ संग दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री 37 साल की हसीना का बोल्ड बीच लुक वायरल, 8 साल बड़े ‘क्रिकेट होस्ट’ संग दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

37 साल की हसीना का बोल्ड बीच लुक वायरल, 8 साल बड़े ‘क्रिकेट होस्ट’ संग दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री
37 साल की हसीना का बोल्ड बीच लुक वायरल, 8 साल बड़े ‘क्रिकेट होस्ट’ संग दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री
मनोरंजन
तंबाकू चबाने वालों के लिए बड़ा खतरा! 2.51 लाख मौतें, 24.1 करोड़ लोग प्रभावित
तंबाकू चबाने वालों के लिए बड़ा खतरा! 2.51 लाख मौतें, 24.1 करोड़ लोग प्रभावित
लाइफ स्टाइल
सऊदी में 40 हजार पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती की रिपोर्ट, हूतियों के खिलाफ बढ़ी सैन्य हलचल
सऊदी में 40 हजार पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती की रिपोर्ट, हूतियों के खिलाफ बढ़ी सैन्य हलचल
विदेश
असम के जंगलों में लौटी रौनक, मानस-काजीरंगा में सफारी शुरू; 13 अक्टूबर को खुलेगा पोबितोरा
असम के जंगलों में लौटी रौनक, मानस-काजीरंगा में सफारी शुरू; 13 अक्टूबर को खुलेगा पोबितोरा
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?