By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत-पाकिस्तान फाइनल पर बारिश का साया, मैच धुला तो दोनों को मिलेगा गोल्ड मेडल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

भारत-पाकिस्तान फाइनल पर बारिश का साया, मैच धुला तो दोनों को मिलेगा गोल्ड मेडल

News Desk
Last updated: 2026/10/02 at 2:27 PM
News Desk
Share
4 Min Read
भारत-पाकिस्तान फाइनल पर बारिश का साया, मैच धुला तो दोनों को मिलेगा गोल्ड मेडल
SHARE

नई दिल्ली
 एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट में फैंस को जिस सबसे बड़े महामुकाबले का इंतजार था वह पल अब आ गया है। सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से करारी शिकस्त देने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम शनिवार को फाइनल मुकाबले में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है। इस खिताबी भिड़ंत में जीत दर्ज कर भारत अपना मेडल पक्का कर चुका है लेकिन सभी की नजरें सोने के तमगे पर टिकी हैं। वहीं दूसरी तरफ जापान के निशिन शहर में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है।

श्रीलंका को 45 रन पर समेटकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 169 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम को भारतीय गेंदबाजों ने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा की घातक गेंदबाजी (2-2 विकेट) के आगे पूरी श्रीलंकाई टीम महज 45 रनों पर ढेर हो गई। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने बारिश से बाधित सेमीफाइनल में बांग्लादेश द्वारा दिए गए 112 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर 9 गेंद शेष रहते हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया।

मौसम का मिजाज बढ़ा सकता है धड़कनें
जापान के निशिन में खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले में मौसम की भूमिका बेहद अहम होने वाली है। एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच वाले दिन सुबह के समय करीब 62 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है जो दोपहर तक घटकर 25 फीसदी रह सकती है। मुकाबले के दौरान तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और आसमान में 37 फीसदी तक बादल छाए रहने का अनुमान है। ऐसे में बारिश मैच के रोमांच में खलल डाल सकती है।

बारिश में धुला मैच तो कौन जितेगा गोल्ड?
अगर बारिश की वजह से फाइनल मैच रद्द होता है तो इस बार फैंस को एक नया नियम देखने को मिलेगा। साल 2023 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला बारिश में धुलने के बाद उच्च टी20 रैंकिंग के आधार पर भारत को गोल्ड मेडल दिया गया था। हालांकि, इस बार निशिन में ऐसा नहीं होगा। मौजूदा टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, यदि बारिश के कारण मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त होता है तो भारत और पाकिस्तान दोनों को संयुक्त रूप से गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

पहली बार आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
यह पहला मौका है जब एशियन गेम्स के मंच पर भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। हांगझोऊ 2023 से लेकर अब तक भारत ने एशियाई खेलों में पांच मैच खेले हैं लेकिन पाकिस्तान से कभी भिड़ंत नहीं हुई थी। यहां तक कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम ने भी हाल ही में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था, पर उनका सामना भी पाकिस्तान से नहीं हुआ था।

 

You Might Also Like

भारत की नजर क्लीन स्वीप पर, तीसरे वनडे में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

एशियन गेम्स में भारत का धमाल, 13वें दिन 6 मेडल; लवलीना और परवीन हुड्डा ने जीते गोल्ड

सुजीत कलकल ने रचा इतिहास, 2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से जीता गोल्ड; ताजिक पहलवान को दी मात

एशियन गेम्स में अंकुश पंघल का गोल्डन पंच, 4-0 से जीता फाइनल; भारत को मिला तीसरा बॉक्सिंग गोल्ड

युजवेंद्र चहल ने लिया रिटायरमेंट, सिर्फ रेड बॉल क्रिकेट को कहा अलविदा

News Desk October 2, 2026 October 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से; पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत
Next Article एशियाई खेलों में भारतीय टेनिस को बड़ा झटका, सुमित नागल हारे; 1986 के बाद पहली बार पदक नहीं एशियाई खेलों में भारतीय टेनिस को बड़ा झटका, सुमित नागल हारे; 1986 के बाद पहली बार पदक नहीं
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राज्यपाल रमेन डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई…..
राज्यपाल रमेन डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए….
राज्यपाल रमेन डेका ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्कूलों में साईंश्योर न्यूट्रिशन पायलट प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ, तीन शासकीय विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों को मिलेगा निःशुल्क पोषण सहयोग…..
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्कूलों में साईंश्योर न्यूट्रिशन पायलट प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ, तीन शासकीय विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों को मिलेगा निःशुल्क पोषण सहयोग…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला…..
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?