By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..

News Desk
Last updated: 2026/10/01 at 9:18 PM
News Desk
Share
3 Min Read
वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..
SHARE

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज सेतु परिक्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक लेकर प्रदेशभर में निर्माणाधीन तथा स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बरसात की समाप्ति के बाद वर्किंग सीजन का पूर्ण उपयोग करते हुए निर्माणाधीन कार्यों के साथ ही स्वीकृत नए कार्यों को भी पूरी तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी मार्च तक 100 पुलों के निर्माण पूर्ण कर आवागमन के लिए खोलना है। उन्होंने इसके लिए सभी ठेकेदारों को कार्यस्थलों पर पर्याप्त निर्माण सामग्री, मशीनरी और मानव संसाधन सुनिश्चित करने को कहा।

विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने नवा रायपुर में पीडब्लूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में आयोजित बैठक में निर्माणाधीन पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों की कार्यवार समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यस्थलों पर पूरी गति से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी समस्याओं का तत्परता से निराकरण कर कार्यस्थलों को ठेकेदारों को सौंपने कहा, ताकि वे पूरी क्षमता से कार्यों को गति दे सके। उन्होंने कहा कि फील्ड में कार्यों की कड़ाई से मॉनिटरिंग की जाएगी। वे स्वयं कार्यस्थलों पर जाकर औचक निरीक्षण करेंगे। टाइमलाइन और मानकों के अनुरूप कार्य नहीं होने पर अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

श्री बंसल ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की समाप्ति तक निर्माण कार्यों की अच्छी भौतिक और वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरे करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों के पूर्ण होते ही सभी दस्तावेजीकरण, जीएसटी, सेटलमेंट और तकनीकी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर ठेकेदारों को अंतिम भुगतान कर टेंडर क्लोज करने के निर्देश दिए।

विभागीय सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्गों के नए कार्यों को जल्द प्रारंभ करने भू-अर्जन, वन व्यपवर्तन, यूटीलिटी शिफ्टिंग और पेड़ों की कटाई की कार्यवाही तत्परता से करने को कहा। उन्होंने प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त कार्यों की निविदा प्रक्रिया और कार्यादेश की भी जानकारी ली। उन्होंने कार्यपालन अभियंताओं और अनुविभागीय अधिकारियों को वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, अपर सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव, सेतु परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एस.के. कोरी और राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री ज्ञानेश्वर कश्यप सहित दोनों परिक्षेत्रों के सभी अधीक्षण अभियंता तथा कार्यपालन अभियंता समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

You Might Also Like

बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..

सेवा संकल्प अभियान : बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र….

महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय…

सेवा संकल्प अभियान : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद….

पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख, मृतक श्रमिकों के परिजनों को मिलेगी 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता….

News Desk October 1, 2026 October 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका….. बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..
Next Article TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 4 बैंक अकाउंट ऑपरेट करने की याचिका खारिज TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 4 बैंक अकाउंट ऑपरेट करने की याचिका खारिज
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

फ्लाईदुबई कांड के 4 जांबाजों को सम्मान की सिफारिश, कैप्टन स्मित मच्छार की की थी मदद
फ्लाईदुबई कांड के 4 जांबाजों को सम्मान की सिफारिश, कैप्टन स्मित मच्छार की की थी मदद
विदेश
TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 4 बैंक अकाउंट ऑपरेट करने की याचिका खारिज
TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 4 बैंक अकाउंट ऑपरेट करने की याचिका खारिज
राजनीती
बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..
बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा कदम, वन क्लिक से 9.93 लाख पेंशनरों को 147.34 करोड़ की पेंशन जारी; बोले- वृद्धजन परिवार के सुरक्षाकवच…..
Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा कदम, वन क्लिक से 9.93 लाख पेंशनरों को 147.34 करोड़ की पेंशन जारी; बोले- वृद्धजन परिवार के सुरक्षाकवच…..
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?