By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बंगाल SIR पर घमासान, शुभेंदु अधिकारी ने 27 लाख नाम कटने के लिए ममता को ठहराया जिम्मेदार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजनीती

बंगाल SIR पर घमासान, शुभेंदु अधिकारी ने 27 लाख नाम कटने के लिए ममता को ठहराया जिम्मेदार

News Desk
Last updated: 2026/09/27 at 4:55 PM
News Desk
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली
एसआईआर के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर सवाल उठने के बाद बीजेपी रक्षात्मक मोड में आ गई है। वहीं पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के एसआईआर में 27 लाख नाम कटने का जिम्मेदार पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ही ठहरा दिया है। इससे पहले ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर चुनाव में धांधली और एसआईआर के जरिए चुनाव जीतने का आरोप लगाया था। उन्होंने विपक्षी एकता का आह्लान करते हुए कहा कि अब यह आंदोलन तब तक नहीं थमेगा जबतक कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते।

स्वीकार नहीं कर पाए बीजेपी की जीत
सीएम अधिकारी ने कहा कि कुछ समाचार संगठन बंगाल में भाजपा की जीत को अब तक स्वीकार नहीं कर पाए हैं और वे झूठी एवं भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में हार से निराश विपक्षी दल मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर अफवाहें फैला रहे।

कांग्रेस केरल में कर रही एसआईआर का समर्थन- CM
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि केरल में कांग्रेस को एसआईआर से कोई दिक्कत नहीं है और यह समर्थन भी कर रही है। उन्होंने कहा, हां उसने विधानसभा चुनाव जीता है, लेकिन बंगाल में चुनाव हारने के बाद वह यहां इस प्रक्रिया का विरोध कर रही है। सीएम ने कहा कि बंगाल में एसआईआर के दौरान 27 लाख नाम हटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं, भाजपा या निर्वाचन आयोग नहीं।

भाजपा नेता ने निर्वाचन आयोग की इस प्रक्रिया के विरोध को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बावजूद उनकी पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) अब ''एक ही सुर में बोल रही हैं।''

अधिकारी ने वाम मोर्चा के शासनकाल से जुड़े राजनीतिक हिंसा के मामलों का भी जिक्र किया, जिनमें साईबाड़ी और नंदीग्राम की घटनाएं शामिल हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और माकपा के बीच कथित राजनीतिक समझौते को लेकर भी सवाल उठाया।

केरल के सीएम ने भी चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भले ही कहा कि कांग्रेस केरल में एसआईआर का विरोध नहीं कर रही है लेकिन केरलम के सीएम वीडी सतीशन ने रविवार को सीईसी ज्ञानेश कुमार को बीजेपी का एजेंट बता दिया। तीशन ने कहा कि कुमार को अब पद पर नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने फेसबुक और 'एक्स' पर साझा किए गए पोस्ट में कहा कि केरलम के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के बारे में जो दावे किए हैं, वे बेहद गंभीर हैं।

You Might Also Like

RTI विवाद पर विजय सरकार का यू-टर्न, कानून-व्यवस्था विभाग को छूट देने वाला आदेश वापस

SIR विवाद पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस देश से माफी मांगे

SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा प्लान, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेगा INDIA गठबंधन

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

एंटी-इनकंबेंसी पर राहुल गांधी का सवाल, चुनावी इतिहास क्या कहता है?

News Desk September 27, 2026 September 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- शांति चाहते हैं, कमजोरी न समझे कोई राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- शांति चाहते हैं, कमजोरी न समझे कोई
Next Article अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर के सामान पर टैरिफ कटौती, ट्रेड काउंसिल बनाने पर सहमति अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर के सामान पर टैरिफ कटौती, ट्रेड काउंसिल बनाने पर सहमति
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CEC को हटाना आसान नहीं, जानिए संविधान में क्या है प्रक्रिया और संसद का क्या है रोल
CEC को हटाना आसान नहीं, जानिए संविधान में क्या है प्रक्रिया और संसद का क्या है रोल
देश
विराट कोहली का बड़ा सपना, 2027 वर्ल्ड कप फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलकर भारत को दिलाना चाहते हैं खिताब
खेल
प्रीपेड यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 28 नहीं 30 दिन की वैलिडिटी वाला रिचार्ज मिलेगा
प्रीपेड यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 28 नहीं 30 दिन की वैलिडिटी वाला रिचार्ज मिलेगा
देश
RTI विवाद पर विजय सरकार का यू-टर्न, कानून-व्यवस्था विभाग को छूट देने वाला आदेश वापस
RTI विवाद पर विजय सरकार का यू-टर्न, कानून-व्यवस्था विभाग को छूट देने वाला आदेश वापस
राजनीती
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?