By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इमरान मसूद vs इकरा हसन: पश्चिमी यूपी में क्यों आमने-सामने आए दो नेता?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजनीती

इमरान मसूद vs इकरा हसन: पश्चिमी यूपी में क्यों आमने-सामने आए दो नेता?

News Desk
Last updated: 2026/09/22 at 2:05 PM
News Desk
Share
6 Min Read
SHARE

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही शह-मात की राजनीति अब एक दिलचस्प मोड़ पर आ पहुंची है. सीट-शेयरिंग को लेकर जारी अंदरूनी घमासान में अब पश्चिमी यूपी के दो प्रमुख मुस्लिम चेहरे आमने-सामने आ गए हैं. यह मामला सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के बीच की सीधी सियासी जंग में तब्दील होता दिख रहा है। 

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद लगातार सपा पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. इतना ही नहीं, वे अखिलेश यादव की मुस्लिम पॉलिटिक्स पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. इमरान मसूद के सियासी तेवर को देखते हुए सपा ने कैराना से सांसद इकरा हसन को फ्रंटफुट पर उतार दिया है। 

सपा सांसद इकरा हसन ने इमरान मसूद पर करारा पलटवार करते हुए साफ कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव ही बीजेपी का मुकाबला कर पाने में सक्षम हैं. सीधे तौर पर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए इकरा ने कहा कि कांग्रेस अकेले चुनावी मैदान में उतरने की स्थिति में कुछ न कर पाएगी. इस तरह कांग्रेस और सपा की लड़ाई इमरान मसूद बनाम इकरा हसन में तब्दील हो गई है। 

इमरान मसूद का दबाव और 'अकेले लड़ने' का दांव
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के छह सांसद हैं, लेकिन सबसे मुखर इमरान मसूद ही नजर आते हैं. सपा के साथ गठबंधन में कांग्रेस की बार्गेनिंग पावर को मजबूत करने का बीड़ा लगता है इमरान मसूद ने अपने कंधों पर उठा रखा है. इमरान मसूद लगातार यह दबाव बना रहे हैं कि सपा अक्टूबर तक सीट-बंटवारा तय करे. उनका तर्क है कि राहुल गांधी की अगुवाई के बिना भाजपा का मुकाबला संभव नहीं है। 

इमरान मसूद लगातार कह रहे हैं कि गठबंधन को लेकर जो भी होना है, उसे तुरंत फाइनल रूप दिया जाना चाहिए. देरी होने की स्थिति से नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिना भाजपा को नहीं हराया जा सकता है. गठबंधन में यदि अखिलेश यादव बड़ा दिल नहीं दिखाते हैं तो कांग्रेस अकेले चुनाव मैदान में उतरने से भी पीछे नहीं हटेगी. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि हम अपने जिले की सीटों पर कोई रियायत नहीं करने वाले हैं। 

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का यह आक्रामक रुख असल में कांग्रेस की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह पश्चिमी यूपी और मुस्लिम बहुल सीटों पर सपा के सामने अपनी शर्तों पर सौदेबाजी करना चाहती है। 

फ्रंटफुट पर सपा ने इकरा हसन को उतारा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इमरान मसूद से सीधे खुद उलझने के बजाय अपने क्षेत्रीय जनाधार वाले युवा चेहरों को आगे किया है. इमरान मसूद की आक्रामक बयानबाजी का जवाब देने के लिए उन्होंने पश्चिमी यूपी के अपने मुस्लिम चेहरे इकरा हसन को फ्रंटफुट पर उतार दिया है. इकरा हसन ने बिना किसी हिचकिचाहट के इमरान मसूद पर पलटवार करते हुए साफ कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर कोई नेता भाजपा को हराने में सक्षम है, तो वे सिर्फ अखिलेश यादव हैं। 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हैसियत बताते हुए इकरा हसन ने कहा कि अगर कांग्रेस अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ती है तो वह कुछ नहीं कर पाएगी. कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए और चेतावनी भरे लहजे में कहा कि गठबंधन रहा तो अच्छा है, वरना इसका नुकसान केवल और केवल कांग्रेस को होगा, सपा को नहीं. इकरा हसन का यह बयान राज्य में सपा और कांग्रेस के रिश्तों को लेकर नई सियासत गरमा रहा है। 

इमरान मसूद बनाम इकरा हसन क्यों हो गया?
इमरान मसूद के सामने इकरा हसन का यह दांव सपा की एक सोची-समझी रणनीति के तहत देखा जा रहा है. इमरान मसूद और इकरा हसन दोनों ही पश्चिमी यूपी के कद्दावर मुस्लिम सियासी घरानों से आते हैं. मसूद के हमलों का जवाब देने के लिए इकरा को आगे करके सपा ने यह संदेश दिया है कि मुस्लिम मतदाताओं का पहला भरोसा आज भी सपा का 'पीडीए' (PDA) मॉडल ही है। 

इमरान मसूद और इकरा हसन के बीच की यह जुबानी जंग सिर्फ दो नेताओं का बयान भर नहीं है, बल्कि यह सपा-कांग्रेस के बीच चल रही गहरी रस्साकशी का नतीजा है. कांग्रेस जल्द से जल्द अपनी सीटें पक्की करके प्रचार में उतरना चाहती है, ताकि बाद में अखिलेश यादव के रहमों-करम पर न निर्भर रहना पड़े। 

सपा पहले अपने जमीनी समीकरण दुरुस्त करना चाहती है और कांग्रेस को उसकी जमीनी ताकत (संगठन के अभाव) का अहसास कराकर कम से कम सीटें देना चाहती है. इमरान मसूद बनाम इकरा हसन के इस नए सियासी चैप्टर ने यह साफ कर दिया है कि 2027 का गठबंधन भले ही ऊपरी तौर पर तय दिख रहा हो, लेकिन धरातल पर सीटों और सियासी दबदबे की यह लड़ाई अभी और तीखी होने वाली है। 

You Might Also Like

वोटर लिस्ट विवाद में सोनिया गांधी को झटका, सेशन कोर्ट ने आदेश रद्द किया

घोसी से BSP ने अजय जायसवाल को बनाया प्रभारी प्रत्याशी, हाल ही में छोड़ी थी BJP; कार्यकर्ता सम्मेलन में ऐलान

पट्टिनापक्कम में नया सचिवालय बनाने पर सरकार का यू-टर्न? मंत्री बोले- अभी कोई अंतिम फैसला नहीं

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी का अल्पसंख्यकों को संदेश, बोले- 6 अक्टूबर को होगा ‘टेस्ट’

मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद और बहन को BSP में नहीं मिलेगी कोई जिम्मेदारी; ईशान को करेंगी आगे

News Desk September 22, 2026 September 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद
Next Article Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोलीं- अब डेली सोप करना मेरे लिए मुश्किल
दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोलीं- अब डेली सोप करना मेरे लिए मुश्किल
मनोरंजन
Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड
Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड
खेल
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद
मनोरंजन
भारत-जापान T20 मैच में अभिषेक शर्मा का गोल्डन डक, पहली गेंद पर लौटे पवेलियन
भारत-जापान T20 मैच में अभिषेक शर्मा का गोल्डन डक, पहली गेंद पर लौटे पवेलियन
खेल
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?