By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: iPhone 18 की बिक्री के बीच गाजियाबाद Apple Store का बदला नजारा, सुबह से नहीं दिखी भीड़
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
व्यापार

iPhone 18 की बिक्री के बीच गाजियाबाद Apple Store का बदला नजारा, सुबह से नहीं दिखी भीड़

News Desk
Last updated: 2026/09/18 at 5:16 PM
News Desk
Share
5 Min Read
iPhone 18 की बिक्री के बीच गाजियाबाद Apple Store का बदला नजारा, सुबह से नहीं दिखी भीड़
SHARE

गाजियाबाद 

दिल्ली और नोएडा में iPhone 18 के लिए रात के 12 बजे से ऐसी भीड़ उमड़ी कि एप्पल स्टोर के बाहर पैर रखने तक की जगह नहीं बची. कोई रातभर लाइन में खड़ा रहा तो कोई सुबह होते ही अपना नंबर आने का इंतजार करता दिखा, लेकिन गाजियाबाद में कहानी बिल्कुल उलट नजर आई. यहां एप्पल स्टोर के बाहर न लंबी कतार दिखी, न भीड़ का शोर… बस कुछ ग्राहक और खाली पड़ा स्टोर. खास बात ये है कि जिस फोन को खरीदने के लिए लोग घंटों इंतजार कर रहे हैं, उसकी कीमत 1.5 लाख से भी ज्यादा पहुंच रही है. आखिर इस महंगे iPhone के लिए गाजियाबाद में दीवानगी क्यों नहीं दिखी, आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में। 

मॉडल टाउन स्थित iNext स्टोर के मैनेजर जगदीप सिंह ने बताया कि स्टोर सुबह सात बजे खोला गया था. उस समय करीब 10-15 ग्राहक बाहर मौजूद थे. लॉन्चिंग का समय सुबह आठ बजे रखा गया था, जिसके बाद ग्राहक स्टोर में पहुंचे. सुबह करीब पांच-छह ग्राहकों को उनके पहले से प्री डिलीवरी फोन की डिलीवरी दी गई. इसके बाद भी ग्राहक लगातार जानकारी लेने के लिए स्टोर पहुंचते रहे. इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए गए हैं. नए मॉडल में लेटेस्ट चिपसेट के साथ कई नए फीचर्स दिए गए हैं. उन्होंने नए कलर को भी ग्राहकों के आकर्षण की बड़ी वजह बताया. खासकर Burgundy जैसे नए रंग को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. iPhone को लेकर ग्राहकों के बीच पहले से ही काफी क्रेज है। 

गाजियाबाद में सुबह के वक्‍त कोई भीड़ नहीं
दरअसल, दिल्ली और नोएडा में रात से लगी कतारों के मुकाबले गाजियाबाद में सुबह भीड़ कम रही है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. iPhone अब कई ग्राहकों के लिए सिर्फ मोबाइल नहीं बल्कि एक खास शौक और स्टेटस से जुड़ा उत्पाद भी बन चुका है। 

एप्पल स्टोर पहुंचे एक ग्राहक हर्ष का कहना है कि आई फोन इस्तेमाल करना बेहद स्मूथ और आसान है. आई फोन चलाते समय कभी हैंग जैसी परेशानी महसूस नहीं हुई. कीमत को लेकर हर्ष मानते हैं कि iPhone महंगा है, लेकिन फीचर्स और इस्तेमाल के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह कीमत वाजिब लगती है. उनका कहना है कि फोन में इतने फीचर्स हैं कि कई लोग सभी फीचर्स का इस्तेमाल भी नहीं कर पाते फिर भी यह उन्हें पूरी तरह वर्थ इट लगता है. Android से iPhone पर आने के सवाल पर हर्ष ने AppleCare+ का जिक्र किया. करीब 20 हजार रुपये एक्‍स्‍ट्रा देकर दो साल की कवरेज ली जा सकती है. चोरी को छोड़कर फोन के नुकसान की स्थिति में कवरेज मिलती है. हर्ष ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि उनका पुराना फोन गिरकर खराब हो गया था, लेकिन AppleCare+ होने के कारण करीब डेढ़ साल बाद उन्हें कंपनी से नया सीलबंद फोन मिला। 

विदेश यात्रा या महंगी बाइक छोड़ पहले iPhone 18 को चुनेंगे
iPhone 18 में नया क्या है? इस सवाल पर हर्ष ने कहा कि अभी वह फोन के फीचर्स देख रहे हैं और खरीदने के बाद ही पता चलेगा कि उनके लिए क्या नया और उपयोगी है. डेढ़ लाख रुपये खर्च करने के बजाय विदेश यात्रा या महंगी बाइक में से क्या चुनेंगे तो हर्ष ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह पहले iPhone खरीदेंगे. उनका कहना है कि फोन दिनभर उनके साथ रहता है और एक-दो साल तक इस्तेमाल भी किया जाएगा. हालांकि बाइक के शौक को लेकर उन्होंने हंसते हुए कहा कि बाइक भी जरूरी है, लेकिन फिलहाल फोन पहले। 

एप्पल स्टोर पहुंची ग्राहक पलक लंबे समय से नए iPhone का इंतजार कर रही थीं. उन्होंने बताया कि इस बार सबसे ज्यादा आकर्षण फोन के नए Burgundy और Glacier रंगों को लेकर है. डिजाइन काफी स्लीक है और कैमरा क्वालिटी भी शानदार है. नए फीचर्स के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि फोन की हर डिटेल उन्हें पसंद आई है. महंगी कीमत के सवाल पर पलक ने बताया कि उन्होंने फोन खरीदने के लिए पहले से बजट तैयार कर रखा था. उनका मानना है कि Apple हर बार कुछ नया देता है और फोन में प्रोफेशनल कैमरे जैसा अनुभव मिलता है. वहीं विदेश यात्रा या महंगी गाड़ी के बजाय iPhone चुनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फोन उनके लिए ज्यादा जरूरी है और यह एक-दो साल आराम से चलेगा। 

You Might Also Like

₹13,788 के शेयर पर ₹160 का डिविडेंड, Maharashtra Scooters की रिकॉर्ड डेट 21 सितंबर

Bank Holiday: 21 सितंबर को इन 2 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक करें लिस्ट

Sugar Price: त्योहार से पहले चीनी के दाम घटे, 65 से 58.5 रुपये किलो हुई कीमत

US के फैसले का असर, सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट; चांदी ₹2,300 सस्ती

Tata Sons IPO का रास्ता साफ, एन चंद्रशेखरन को 5 साल के लिए फिर मिली कमान

News Desk September 18, 2026 September 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’ TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’
Next Article 67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम 67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..
राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….
भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान, विकसित भारत का संकल्प….
सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान, विकसित भारत का संकल्प….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?