By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, CM धामी ने चारधाम यात्रा में मौसम-भूस्खलन पर निगरानी और त्वरित राहत के दिए निर्देश….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

Uttarakhand News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, CM धामी ने चारधाम यात्रा में मौसम-भूस्खलन पर निगरानी और त्वरित राहत के दिए निर्देश….

News Desk
Last updated: 2026/09/15 at 8:55 PM
News Desk
Share
4 Min Read
Uttarakhand News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, CM धामी ने चारधाम यात्रा में मौसम-भूस्खलन पर निगरानी और त्वरित राहत के दिए निर्देश….
SHARE

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारियों से यात्रा मार्गों, यातायात, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने यात्रा मार्गों पर मौसम एवं भूस्खलन की स्थिति की निरंतर निगरानी करने, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए.

उन्होंने यात्रा मार्गों पर यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया में आवश्यक सुविधाएं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था ऐसी हो कि श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

मुख्यमंत्री ने यमुनोत्री धाम में भीड़ एवं आवागमन को देखते हुए धाम से लगभग 500 मीटर पहले दूसरा घोड़ा पड़ाव विकसित करने, डंडी-कंडी सेवाओं को व्यवस्थित करने तथा खरसाली से वैकल्पिक मार्ग के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने पैदल मार्ग पर यात्रियों और घोड़े-खच्चरों की आवाजाही सुव्यवस्थित रखने तथा सूर्यकुंड क्षेत्र में प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा.

मुख्यमंत्री ने घोड़े-खच्चरों के संचालन में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए. केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा एवं भैरव ग्लेशियर क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों, घोड़े-खच्चरों एवं डंडी-कंडी की आवाजाही व्यवस्थित रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रेस्क्यू की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

मुख्यमंत्री ने यमुनोत्री पैदल मार्ग के चौड़ीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा गंगोत्री मार्ग पर चौड़ीकरण एवं गड्ढामुक्त करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने यात्रा मार्गों के भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी करने तथा स्यानाचट्टी क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी मार्ग पर प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में उसे शीघ्र खोलने के लिए आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने चारों धामों में मौसम की स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए अलाव सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने विशेष रूप से श्री केदारनाथ और श्री बदरीनाथ यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा.

मुख्यमंत्री ने मोबाइल नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों में आपातकालीन संचार व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों एवं दूरसंचार कंपनियों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने यात्रा मार्गों पर पर्याप्त शौचालय, पेयजल, विद्युत, प्रकाश एवं शटल सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शौचालयों की नियमित सफाई और औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने हेली सेवाओं के टिकट निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि निर्धारित दर से अधिक वसूली अथवा अनधिकृत टिकट बिक्री की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाए. मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर हेली सेवाओं का संचालन किया जाए.

You Might Also Like

‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज

रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास

शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता

डीएवी छात्रसंघ चुनाव में पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

News Desk September 15, 2026 September 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, CM धामी ने चारधाम यात्रा में मौसम-भूस्खलन पर निगरानी और त्वरित राहत के दिए निर्देश…. Uttarakhand News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, CM धामी ने चारधाम यात्रा में मौसम-भूस्खलन पर निगरानी और त्वरित राहत के दिए निर्देश….
Next Article जब हुनर को मंच और अनुभव को अवसर मिलता है, तब बदलता है भविष्य, एनएसटीआई से मिलेगी कौशल को नई पहचान, 45 वर्ष की आयु सीमा से अनुभव को लाभ- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अवसरों का विस्तार….. जब हुनर को मंच और अनुभव को अवसर मिलता है, तब बदलता है भविष्य, एनएसटीआई से मिलेगी कौशल को नई पहचान, 45 वर्ष की आयु सीमा से अनुभव को लाभ- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अवसरों का विस्तार…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद
पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद
विदेश
‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज
‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज
राज्य
रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास
रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास
राज्य
शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता
शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?