By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राम मंदिर दर्शन के बाद कबीर दुहन सिंह का बड़ा संकेत, अयोध्या पर बन सकती है नई फिल्म
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

राम मंदिर दर्शन के बाद कबीर दुहन सिंह का बड़ा संकेत, अयोध्या पर बन सकती है नई फिल्म

News Desk
Last updated: 2026/09/14 at 6:21 PM
News Desk
Share
5 Min Read
राम मंदिर दर्शन के बाद कबीर दुहन सिंह का बड़ा संकेत, अयोध्या पर बन सकती है नई फिल्म
SHARE

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ यहां फिल्म इंडस्ट्री की दिलचस्पी भी बढ़ती दिखाई दे रही है. ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्मों को मिल रहे दर्शकों के प्यार के बीच अब साउथ के एक्टर कबीर दुहन सिंह भी अयोध्या पहुंचे हैं. लखनऊ में एक अहम मीटिंग के बाद अयोध्या पहुंचे कबीर ने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया और अपनी अगली फिल्म को लेकर भी बड़ा संकेत दिया.

लखनऊ की मीटिंग के बाद पहुंचे अयोध्या
कबीर दुहन सिंह ने बताया कि वह लखनऊ में एक मीटिंग के सिलसिले में आए थे. अयोध्या इतनी करीब हो और हनुमान जी के दर्शन किए बिना लौट जाएं, ऐसा वह नहीं कर सकते. उन्होंने कहा- लखनऊ में एक मीटिंग के लिए आया था. इतने पास होने के बाद भी हनुमान जी को बिना राम-राम बोले नहीं जा सकता था. चाहे मैं 200 या 300 किलोमीटर की दूरी पर रहूं, हनुमान जी के दर्शन के लिए जरूर आऊंगा.

कबीर ने बताया कि वह पिछले महीने भी अयोध्या आए थे. इस बार भी उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन किए और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की.

अयोध्या और राम मंदिर पर बन सकती है नई फिल्म
कबीर की इस अयोध्या यात्रा को उनकी अगली फिल्म से जोड़कर भी देखा जा रहा है. एक्टर ने लखनऊ में हुई मीटिंग को लेकर कहा कि बातचीत काफी अच्छी रही है और जल्द ही वह दोबारा यहां आ सकते हैं.

उन्होंने कहा- लखनऊ में बहुत अच्छी मीटिंग हुई है. हनुमान जी की कृपा से सब हो रहा है. बहुत जल्द दोबारा आएंगे. उनके इस बयान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि अयोध्या और राम मंदिर की पृष्ठभूमि से जुड़ा कोई नया फिल्मी प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हो सकता है. हालांकि, अभी फिल्म के नाम, कहानी या बाकी कलाकारों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

‘हनुमान अंश’ को लेकर कबीर ने कही ये बात
अयोध्या में कबीर ने हालिया फिल्म ‘हनुमान अंश’ का भी जिक्र किय. उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह बेहद शानदार मूवी है. एक्टर ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने फिल्म को दो-तीन हफ्ते तक नहीं देखा था, लेकिन जब लोगों ने इसे देखना शुरू किया तो फिल्म को लेकर माहौल बदल गया और यह सिनेमाघरों में चलने लगी.

‘हनुमान अंश’ बाबा नीम करौली की कहानी से प्रेरित फिल्म है और इसमें आध्यात्मिकता के साथ आस्था और भक्ति का पहलू देखने को मिलता है. फिल्म को दर्शकों से मिल रहे रिस्पॉन्स के बीच अब धार्मिक और आध्यात्मिक कहानियों पर बनने वाली फिल्मों को लेकर भी इंडस्ट्री में नया उत्साह नजर आ रहा है.

कौन हैं कबीर दुहन सिंह?
कबीर दुहन सिंह साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, वो खासतौर से विलेन का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने साल 2015 में तेलुगु फिल्म 'जिल' (Jil) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'वेदलम्' (Vedalam), 'सरदार गब्बर सिंह', 'बंगाल टाइगर', 'पैलवान' (Pailwaan) और समांथा स्टारर 'शकुंतलम' (जिसमें उन्होंने किंग असुर का रोल निभाया था) शामिल हैं.

आगे बनेंगी महाप्रभु जगन्नाथ और राधा-कृष्ण से जुड़ी फिल्में
‘हनुमान अंश’ के बाद धार्मिक और आध्यात्मिक सिनेमा का दायरा और बड़ा होता नजर आ रहा है. आने वाले समय में महाप्रभु जगन्नाथ पर आधारित फिल्म भी दर्शकों के सामने आएगी. इसके अलावा प्रेमानंद महाराज के जीवन और विचारों से प्रेरित ‘राधा अंश’ नाम की फिल्म बनने की तैयारी है.

इतना ही नहीं, राधा-कृष्ण की अमर प्रेम कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी भी चल रही है. आने वाले दिनों में बॉलीवुड और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भक्ति, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानियों का एक नया फिल्मी दौर देखने को मिल सकता है.

You Might Also Like

दृश्यम 3 में किसे मिली कितनी फीस? अजय देवगन सबसे महंगे, तब्बू की कमाई भी करोड़ों में

OMG! राखी सावंत ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया अपना ‘पापा’, बोलीं- मुझे US की नागरिकता दिलाएं

गोविंदा-कोमल रानी की डेटिंग पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं अब खुद पर ध्यान दे रही

AI फेक वीडियो पर भड़के सलमान खान, बोले- ऐसे लोगों को जेल भेजना चाहिए

बॉलीवुड में IT की बड़ी कार्रवाई, रकुलप्रीत सिंह और वासु भगनानी समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

News Desk September 14, 2026 September 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गणेश चतुर्थी पर बप्पा की भक्ति में डूबे बॉलीवुड सितारे, अनन्या से काजोल तक ने शेयर की झलकियां गणेश चतुर्थी पर बप्पा की भक्ति में डूबे बॉलीवुड सितारे, अनन्या से काजोल तक ने शेयर की झलकियां
Next Article 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, भक्ति के बीच उठे ये बड़े सवाल 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, भक्ति के बीच उठे ये बड़े सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मोदी की योजना से मिला सहारा, दिलीप-सावित्री की जोड़ी ने कोरिया में जगाई ‘गुड मॉर्निंग’, पीएमईजीपी से शुरू किया बेकरी उद्योग, खुद बने आत्मनिर्भर और 10 लोगों को दिया रोजगार…..
मोदी की योजना से मिला सहारा, दिलीप-सावित्री की जोड़ी ने कोरिया में जगाई ‘गुड मॉर्निंग’, पीएमईजीपी से शुरू किया बेकरी उद्योग, खुद बने आत्मनिर्भर और 10 लोगों को दिया रोजगार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल पर भरदा में जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान, 12.87 लाख रूपए की लागत से बनेगी पक्की नाली…..
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल पर भरदा में जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान, 12.87 लाख रूपए की लागत से बनेगी पक्की नाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान के मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ…..
एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान के मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’, भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव….
भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’, भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?