By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 27 की उम्र में बड़ा बदलाव, कभी स्कूल से निकाले गए उद्देश्य ने बनाया मुफ्त स्कूल; KBC में जीते 12.5 लाख
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

27 की उम्र में बड़ा बदलाव, कभी स्कूल से निकाले गए उद्देश्य ने बनाया मुफ्त स्कूल; KBC में जीते 12.5 लाख

News Desk
Last updated: 2026/09/12 at 3:28 PM
News Desk
Share
3 Min Read
27 की उम्र में बड़ा बदलाव, कभी स्कूल से निकाले गए उद्देश्य ने बनाया मुफ्त स्कूल; KBC में जीते 12.5 लाख
SHARE

'कौन बनेगा करोड़पति 18' के लेटेस्ट एपिसोड में एक ऐसे कंटेस्टेंट की कहानी सामने आई, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया. हम बात कर रहे हैं कानपुर के रहने वाले उद्देश्य सचान की. उद्देश्य ने 27 की उम्र में वो कमाल कर दिया है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. उद्देश्य की जिंदगी में ऐसा वक्त था, जब फीस ना भरने की वजह से उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था. इसके बाद उन्होंने ऐसा स्कूल बना दिया, जहां 400 से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिल रही है.

दिल छू गई कहानी
'केबीसी 18' के मंच पर उद्देश्‍य की बात सुनकर होस्‍ट अमिताभ बच्‍चन उनके मुरीद हो गए. उन्होंने बताया कि उनके पिता दर्जी का काम करते थे, जिससे वो सिर्फ 4-5 रुपये कमा पाते थे. परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. इधर मां को बिजली का झटका लगा जिससे वो बीमार पड़ गईं और परिवार की मुश्किलें बढ़ गईं.

उनके हालात इतने मुश्किल थे कि वो स्कूल फीस भी नहीं दे पा रहे थे. फीस ना मिलने के कारण उन्हें दो बार स्कूल से निकाल दिया गया था. पैसों की तंगी की वजह से स्कूल में उनके साथ बुरा व्यवहार भी किया गया. यहां तक उनके माता-पिता का मजाक बनाया गया.

पेड़ के नीचे खोला स्कूल
इन मुश्किलों ने उद्देश्य को बदल दिया. स्कूल से निकलने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनकी तरह तमाम बच्चे होंगे, जो पैसों की वजह से पढ़ नहीं पाते होंगे. करीब 8 साल पहले उन्होंने अपनी मां से 250 रुपये उधार लिए. कुछ पैम्फलेट छपवाए और बच्चों को पढ़ाने की शुरुआत कर दी. शुरुआत में उनके पास कोई बिल्डिंग नहीं थी. इसलिए वो पेढ़ के नीचे बच्चों को पढ़ाने लगे. धीरे-धीरे लोगों तक उद्देश्य का उद्देश्य पहुंचा. आज उनके पास स्कूल की अपनी बिल्डिंग है और करीब 400 जरूरतमंद बच्चे यहां मुफ्त शिक्षा हासिल कर रहे हैं. उद्देश्य के स्कूल में झुग्गी-बस्तियों से आने वाले बच्चों की संख्या ज्यादा है. वो 12वीं कक्षा तक पढ़ाते हैं. उद्देश्य का कहना है कि वो स्कूल से कोई कमाई नहीं करते हैं. उनकी  बुनियादी जरूरतों का ध्यान उनके बड़े भाई रखते हैं.

माधवन ने की मदद
शो पर उन्होंने बताया कि ढाबे, कैफे और कुछ फैक्ट्रियों में छोटे-मोटे करके और पिता की मदद से अपनी शिक्षा पूरी की. सोशल मीडिया के जरिए उद्देश्य की कहानी बड़े-बड़े लोगों तक पहुंचीं और उन्हें फंडिंग मिलने लगी. एक्टर आर. माधवन ने भी उनके स्कूल के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद उन्हें काफी मदद मिली. उद्देश्य की कहानी से अमिताभ बच्चन भी प्रभावित हुए उन्होंने कहा कि वो भी सोशल मीडिया के जरिए उद्देश्य के स्कूल के बारे में लोगों को बताएंगे. ताकि उनकी मदद हो सके.

बता दें कि उद्देश्य केबीसी से 12.5 लाख रुपये जीतकर लौटे.

You Might Also Like

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 5 करोड़ रुपये

नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट की फटकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में पेश न होने पर जताई नाराजगी

हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

संजय गुप्ता की बेटी के वायरल वीडियो पर पत्नी का बयान, पैपराजी से की प्राइवेसी की अपील

News Desk September 12, 2026 September 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article डोडा में बड़े ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों की आतंकियों को चेतावनी, बोले- ‘भाग सकते हो, छिप नहीं सकते’ डोडा में बड़े ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों की आतंकियों को चेतावनी, बोले- ‘भाग सकते हो, छिप नहीं सकते’
Next Article Yash की Toxic का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म पर 300 करोड़ नुकसान का दावा Yash की Toxic का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म पर 300 करोड़ नुकसान का दावा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद बदले ट्रंप के सुर, अब डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर करेंगे काम
मिडटर्म चुनाव में हार के बाद बदले ट्रंप के सुर, अब डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर करेंगे काम
विदेश
अब्दुल की जीत से बनेगा इतिहास? क्या अमेरिका को मिलेगा पहला मुस्लिम सीनेटर
अब्दुल की जीत से बनेगा इतिहास? क्या अमेरिका को मिलेगा पहला मुस्लिम सीनेटर
विदेश
राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान : राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित…..
राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान : राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…..
जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?