By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यूएस ओपन में बड़ा उलटफेर, बेंजामिन शेल्टन ने कार्लोस अलकराज को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

यूएस ओपन में बड़ा उलटफेर, बेंजामिन शेल्टन ने कार्लोस अलकराज को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

News Desk
Last updated: 2026/09/10 at 4:51 PM
News Desk
Share
4 Min Read
यूएस ओपन में बड़ा उलटफेर, बेंजामिन शेल्टन ने कार्लोस अलकराज को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
SHARE

नई दिल्ली
23 वर्षीय अमेरिकी युवा बेंजामिन शेल्टन ने मंगलवार देर रात बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा विजेता स्पेन के कार्लोस अलकराज को साढ़े चार घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

पांच सेट तक खिंचा ये मुकाबला अमेरिकी समयानुसार सुबह 3:33 बजे खत्म हुआ और इसके साथ ही ये इस टूर्नामेंट में अब तक का सबसे देरी से खत्म हुआ मैच भी बन गया। अन्य मुकाबलों में एरिना सबालेंका ने चेक गणराज्य की 21 वर्षीय लिंडा नोस्कोवा के विरुद्ध संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करते हुए खिताब की उम्मीद बरकरार रखने में सफलता हासिल की।

पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में अलकराज ने कलाई की चोट से जूझने के बाद वापसी में इस मैच से पहले तक जबरदस्त प्रदर्शन किया, किसी भी मैच में उनका खेल देखकर नहीं लगा कि वह पांच महीने तक टेनिस से दूर थे लेकिन इस मैच में शेल्टन ने उन्हें 6-7(5), 6-1, 6-3, 1-6, 7-6(10-7) से हरा दिया।

23 साल के अलकराज के खेल में सटीकता का नामोनिशान नहीं था और उन्होंने 53 अनचाही गलतियां कीं। शेल्टन ने जीत के बाद कहा कि कार्लोस अभी से हमारे खेल के महानतम विजेताओं में से एक हैं। उनके विरुद्ध खेलना हमेशा मजेदार होता है।
कई बार उनकी कलाकारी देखना अद्भुत होता है लेकिन ये मेरे करियर का अभी तक का सबसे आनंदपूर्ण मैच रहा। इस मैच से पहले अलकराज किसी भी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में किसी अमेरिकी खिलाड़ी से नहीं हारे थे, अमेरिकी प्रतिद्वंद्वियों के विरुद्ध मैचों में उनका रिकार्ड 13-0 था।

सेमीफाइनल में शेल्टन का मुकाबला 11वीं वरीयता प्राप्त हमवतन फ्रांसिस टियाफो से होगा जिन्होंने पहले दो सेट हारने के बाद अमेरिका के ही एलेक्स मिचेलसन को 5-7, 3-6, 7-5, 6-3, 7-6 (10-6) से हराया। आल अमेरिकन सेमीफाइनल के साथ ही तय हो गया है कि इस बार के फाइनल में एक अमेरिकी जरूर खेलेगा।

सेमीफाइनल में पहुंचीं सबालेंका और पेगुला एरिना
सबालेंका ने नंबर वन रैंकिंग और यूएस ओपन की अपनी बादशाहत को अपने हाथों से फिसलते देख ऐसी जोरदार वापसी कर डाली कि 21 साल की लिंडा नोस्कोवा हतप्रभ रह गईं। सबालेंका ने लगातार तीसरे यूएस ओपन टाइटल की अपनी उम्मीदें जिंदा रखते हुए नोस्कोवा को 7-6 (1), 3-6, 7-6 (10-7) से हराया।

मैच के बाद उन्होंने कहा, क्या कमाल का मैच रहा, वह अद्भुत खिलाड़ी हैं और अभी मेरे पास शब्द नहीं हैं क्योंकि इस मैच को जीतने के लिए मैंने खुद को हद पार करने तक खींचा, खासतौर से तीसरे सेट में। सच में मुझे लगा कि बस हो गया, मैच खत्म है अब और शायद इसी ने मुझे ऐसी वापसी करने में मदद की।
रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने रहने की उम्मीदें बचाने के लिए सबालेंका को ये मैच जीतना ही था और अब वह अमेरिका की जेसिका पेगुला से भिड़ेंगे। तीसरी वरीय पेगुला ने नंबर 26 पर काबिज एम्मा नवारो को 3-6, 6-4, 6-3 से हराया।

 

You Might Also Like

एशियन गेम्स में सुचिका तारियाल का ऐतिहासिक ब्रॉन्ज, सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

एशियन गेम्स 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया, ग्रुप-F में टॉप पर पहुंचा

इंडिया-A में लौटे साई सुदर्शन, ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ नजरें रहेंगी प्रदर्शन पर

एशियन गेम्स 2026: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में एंट्री

आर्यवीर सहवाग ने ठोके 47 रन, फिफ्टी से चूके; भारत ने बनाए 341 रन

News Desk September 10, 2026 September 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रामानंद सागर के पोते लाएंगे श्रीमद्भागवतम् की भव्य कहानी, जारी हुआ पहला टीजर पोस्टर रामानंद सागर के पोते लाएंगे श्रीमद्भागवतम् की भव्य कहानी, जारी हुआ पहला टीजर पोस्टर
Next Article मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती, 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत, मुख्यमंत्री ने शशिकांत से दूरभाष पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी….. मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती, 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत, मुख्यमंत्री ने शशिकांत से दूरभाष पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
राज्य
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
राज्य
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?