By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को वितरित की एजुकेशन किट, जिले के अन्य शासकीय महाविद्यालयों में भी विशाल डोम निर्माण की घोषणा….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को वितरित की एजुकेशन किट, जिले के अन्य शासकीय महाविद्यालयों में भी विशाल डोम निर्माण की घोषणा….

News Desk
Last updated: 2026/09/07 at 9:21 PM
News Desk
Share
4 Min Read
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को वितरित की एजुकेशन किट, जिले के अन्य शासकीय महाविद्यालयों में भी विशाल डोम निर्माण की घोषणा….
SHARE

रायपुर: शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में सोमवार को आयोजित दीक्षारम्भ समारोह में नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत अतिविशिष्ट अतिथि तथा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने नवप्रवेशित छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बेटियां दो कुलों का नाम रोशन करती हैं। बेटियां जितना अधिक पढ़ेंगी, उतना ही परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से दीक्षारम्भ समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय की लगभग 1500 छात्राओं को सीएसआर मद के माध्यम से एजुकेशन किट प्रदान की गई।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को राज्य सरकार द्वारा प्राथमिकता दी जा रही है। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में डीएमएफ मद से विशाल डोम का निर्माण कराया जा रहा है। इसी तर्ज पर जिले के अन्य शासकीय महाविद्यालयों में भी विशाल डोम निर्माण की घोषणा उन्होंने की।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित एवं समृद्ध राज्य बनाने के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास मॉडल के केंद्र में ज्ञान अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी हैं। युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास तथा रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। प्रदेश का सकल नामांकन अनुपात वर्ष 2021-22 में 19.6 प्रतिशत था, जो बढ़कर वर्तमान में 27.5 प्रतिशत हो गया है। यह उच्च शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि और राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराने के बजाय संघर्ष और मेहनत के साथ निरंतर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से सफलता के शिखर तक पहुंचा जा सकता है।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि जिले में डीएमएफ के कार्यों में शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी छात्र-छात्रा देश के किसी भी शासकीय महाविद्यालय में अध्ययन के लिए जाता है, तो उसकी फीस की राशि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में सुधार के साथ उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। समारोह में पार्षद श्रीमती वर्षा वैष्णव, श्री नरेंद्र देवांगन, महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पापिया चतुर्वेदी, श्री प्रफुल्ल तिवारी, सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, छात्राएं एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..

Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….

सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार

सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

News Desk September 7, 2026 September 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने लगाया 10% मैच फीस का जुर्माना शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने लगाया 10% मैच फीस का जुर्माना
Next Article Uttarakhand News: गढ़वाली नथ से गुलोबंद तक ‘लोकल टू ग्लोबल’ की उड़ान, उत्तराखंड के पारंपरिक गहनों को मिलेगा वैश्विक मंच: CM धामी…. Uttarakhand News: गढ़वाली नथ से गुलोबंद तक ‘लोकल टू ग्लोबल’ की उड़ान, उत्तराखंड के पारंपरिक गहनों को मिलेगा वैश्विक मंच: CM धामी….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
राज्य
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
राज्य
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?