By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘75 की चीनी हो गई, 75 का पौआ भी…’ वायरल भोजपुरी गाने ने महंगाई पर साधा निशाना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

‘75 की चीनी हो गई, 75 का पौआ भी…’ वायरल भोजपुरी गाने ने महंगाई पर साधा निशाना

News Desk
Last updated: 2026/09/07 at 8:32 PM
News Desk
Share
5 Min Read
‘75 की चीनी हो गई, 75 का पौआ भी…’ वायरल भोजपुरी गाने ने महंगाई पर साधा निशाना
SHARE

इन दिनों ये लाइनें आप इंस्टा रील्स और वीडियोज में खूब सुन रहे होंगे. ये लाइन बढ़ती महंगाई पर सीधा कटाक्ष करती है. 75 रुपये की चीनी हो गई है,और 75 का ही पौआ भी मिलता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा सवाल करते हुए पूछा जाता है कि बताइये चाय पिएं या शराब?

साफ है कि महंगाई पर जनता का गुस्सा अब सिर्फ बातचीत और सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं है. अब तो भोजपुरी गाने भी महंगाई का हिसाब-किताब बताने लगे हैं. सरकार पर तंज कसता ये गाना सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

बस फिर क्या था, ये लाइन सोशल मीडिया पर लोगों की जुबान पर चढ़ गई. गाने के जरिए महिलाओं ने बढ़ती महंगाई और खासकर रसोई के बिगड़ते बजट पर तंज कसा है.

चीनी महंगी हुई तो गाने में पूछ लिया- चाय पिएं या पउवा?
गाने का अंदाज बेहद देसी और सीधा है. इसमें चीनी के दाम बढ़ने को शराब के पौआ की कीमत से जोड़कर सरकार पर व्यंग्य किया गया है. गाने के बोल के मुताबिक, जब चीनी और पौआ की कीमत लगभग एक जैसी हो जाए तो सवाल उठता है कि आखिर चाय बनाई जाए या पौआ खरीदा जाए.

यही मजेदार और चुभने वाला अंदाज इस गाने को लोगों के बीच तेजी से वायरल कर रहा है. गाने में आगे बात सिर्फ चीनी तक नहीं बल्कि पेट्रोल-डीजल तक के बढ़ते दामों की भी बात की गई है. सिंगर का कहना है कि सरकार ने माहोल को बिगाड़ दिया है.

न महंगा सेट, न मॉडल्स… फिर भी वायरल हो गया गाना
इस गाने की सबसे खास बात इसका सिंपल सा वीडियो है, जिसे बेहद सादगी से फिल्माया गया है. गाने को अशोक प्रेमी यादव ने आवाज दी है, जबकि इसके बोल संदीप बाबू ने लिखे हैं. वीडियो में कोई बड़ा सेट, ग्लैमरस मॉडल या महंगी लोकेशन नजर नहीं आती. अशोक प्रेमी यादव खुद माइक हाथ में लेकर स्टूडियो में बैठे गाना गाते दिखाई देते हैं. कुछ सीन्स में AI का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन कुल मिलाकर वीडियो बेहद सिंपल रखा गया है.

इसके बावजूद गाने ने महज 10 दिनों में ढाई लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं और लगातार वायरल हो रहा है. मतलब साफ है कि इस गाने के बोल ही इतने धारदार हैं कि सुनने वालों के सीधा दिल पर लग रहे हैं.

भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर बोले- ‘न्यूजपेपर से भी तेज हो गई’
गाना वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि भोजपुरी इंडस्ट्री तो न्यूजपेपर से भी तेज हो गई है, क्योंकि किसी भी करंट अफेयर या ताजा मुद्दे पर तुरंत गाना तैयार हो जाता है. वहीं एक अन्य यूजर ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा कि महंगाई के मुद्दे पर बहुत बढ़िया गीत गाया गया है.

पहले मर्डर केस पर भी बने थे भोजपुरी गाने
ये पहली बार नहीं है जब किसी ताजा मुद्दे को भोजपुरी गाने का हिस्सा बनाया गया हो. भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर एक बात फेमस है कि यहां अपनी बात कहने का तरीका ही गाना है, किसी को कोई संदेश देना या ताना मारता होता है तो गाने को ही जरिया बनाया जाता है.

इससे पहले मेरठ के चर्चित नीले ड्रम मर्डर केस पर भी कई भोजपुरी गाने बनाए गए थे. इन गानों को लोगों ने खूब सुना, लेकिन मामले को गाने और मनोरंजन का विषय बनाने को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री की आलोचना भी हुई थी. हालांकि इस बार मामला थोड़ा अलग है. चीनी की महंगाई पर बनाया गया ये गाना सीधे-सीधे रोजमर्रा की परेशानी और रसोई के बजट पर व्यंग्य करता है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है.

फिलहाल ‘75 की चीनी हो गई…’ वाली लाइन सोशल मीडिया पर खूब घूम रही है और भोजपुरी के देसी अंदाज में महंगाई का ये तंज लोगों को खूब गुदगुदाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर रहा है.

You Might Also Like

दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोलीं- अब डेली सोप करना मेरे लिए मुश्किल

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद

टीवी पर एक्टर्स की कुर्सी खतरे में! रोहित से सहवाग तक, क्रिकेटर्स बने नए होस्ट

एशियन गेम्स 2026 में आर माधवन के बेटे वेदांत का डेब्यू, फाइनल में नहीं बना स्थान

‘धुरंधर’ के रहमान डकैत बनने से पहले अक्षय खन्ना ने क्यों किया था इनकार?

News Desk September 7, 2026 September 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इंग्लैंड दौरे के बीच PCB ने शुरू की आंतरिक जांच, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आचरण पर उठे सवाल इंग्लैंड दौरे के बीच PCB ने शुरू की आंतरिक जांच, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आचरण पर उठे सवाल
Next Article शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने लगाया 10% मैच फीस का जुर्माना शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने लगाया 10% मैच फीस का जुर्माना
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण, पीपल-वट उद्यान को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर….
कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण, पीपल-वट उद्यान को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा की कहानी : हर बच्चे के विकास पर नजर, समय पर मिल रही सही सलाह और विशेषज्ञ सेवाएं, पोषण माह 2026 में बच्चों के विकास की निगरानी और देखभाल पर विशेष जोर…..
सेवा की कहानी : हर बच्चे के विकास पर नजर, समय पर मिल रही सही सलाह और विशेषज्ञ सेवाएं, पोषण माह 2026 में बच्चों के विकास की निगरानी और देखभाल पर विशेष जोर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
‘सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय…..
डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?