By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बनाई जगह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बनाई जगह

News Desk
Last updated: 2026/09/07 at 12:45 PM
News Desk
Share
3 Min Read
श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बनाई जगह
SHARE

दुबई
भारत के बाद श्रीलंका ने भी महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने अपने तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की। ग्रुप के मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 114 रन बनाए। श्रीलंका ने आखिरी ओवर में मैच को 4 विकेट से अपने नाम करके सेमीफाइनल में एंट्री मार ली।

बांग्लादेशी महिला टीम की धीमी बैटिंग
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारने के बाद बांग्लादेश की टीम पहले बैटिंग करने उतरी। सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर ने जुवैरिया फिरदौस के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े लेकिन तेजी से रन नहीं बना पाईं। इस दौरान उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया। चमुदी प्रबोधा ने फिरदौस के रूप में बांग्लादेश को पहला झटका दिया। वह 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद दिलारा (26) ने शोभना मोस्तरी के साथ दूसरे विकेट के सिर्फ 13 रन जुटाए। 9.5 ओवरों तक टीम का स्कोर 52/3 था।

इसके बाद शोभना मोस्तरी ने शोर्ना अख्तर (9) के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के बेहद करीब पहुंचाया। शोभना ने टीम के लिए 34 रन बनाए। 41 गेंदों की पारी में उनके बल्ले से 4 चौके निकले। श्रीलंका के लिए चमुदी प्रबोधा ने 4 ओवरों में 21 रन देकर 3 विकेट निकाले। उनके अलावा, सुगंधिका कुमारी ने 2 विकेट चटकाए। कप्तान चमारी अट्टूापट्टू और कविशा दिलहारी को 1-1 विकेट हाथ लगा।

श्रीलंकाई टीम के 44 रन पर 5 विकेट थे
इसके जवाब में श्रीलंका ने 19.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को 7 के स्कोर पर कप्तान चमारी अट्टापट्टू (1) के रूप में बड़ा झटका लगा। इसके बाद टीम ने 44 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से निलाक्षिका सिल्वा ने हर्षिता समरविक्रमा के साथ छठे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 82 के स्कोर तक पहुंचाया। निलाक्षिका 18 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद हर्षिता ने कौशानी नुथ्यांगना के साथ सातवें विकेट के लिए 18 गेंदों में 33 रन जुटाकर टीम को जीत दिलाई।

हर्षिता 37 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 48 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कौशानी ने 9 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाए। विपक्षी खेमे से मारुफा अख्तर ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। सुल्ताना खातून और रितु मोनी को 1-1 सफलता हाथ लगी।

You Might Also Like

मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, नॉर्थ कोरिया की री सॉन्ग गुम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड

भारत ने रचा इतिहास, T20I में 200 मैच जीतने वाला बना पहला देश; जापान को 2 रन से हराया

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, रचा इतिहास; T20I में 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम

Asian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद हरमनप्रीत ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय

Asian Games 2026: जापान से 1-3 से हारी भारतीय महिला बैडमिंटन टीम, मेडल का सपना टूटा

News Desk September 7, 2026 September 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सोना ₹40 हजार तक सस्ता, चांदी भी ऑल टाइम हाई से ₹1.83 लाख टूटी; जानें ताजा भाव सोना ₹40 हजार तक सस्ता, चांदी भी ऑल टाइम हाई से ₹1.83 लाख टूटी; जानें ताजा भाव
Next Article क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन की एंट्री फीकी, अनूप सोनी की याद दिला रही होस्टिंग क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन की एंट्री फीकी, अनूप सोनी की याद दिला रही होस्टिंग
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रूसी तेल पर भारत को ‘सजा’ से पहले US को चेतावनी, जेपी मॉर्गन CEO का बयान
रूसी तेल पर भारत को ‘सजा’ से पहले US को चेतावनी, जेपी मॉर्गन CEO का बयान
विदेश
चीनी निवेश वाली ऑटो कंपनियों को PLI का लाभ दे सकती है सरकार, बड़ा अपडेट
चीनी निवेश वाली ऑटो कंपनियों को PLI का लाभ दे सकती है सरकार, बड़ा अपडेट
व्यापार
इस रविवार खुले रहेंगे बैंक, सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
इस रविवार खुले रहेंगे बैंक, सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
देश
IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट
IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?