By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में MP के कृष्ण चंद्र ने बनाया मीट रिकॉर्ड, शिवानी पटेल ने जीता कांस्य
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में MP के कृष्ण चंद्र ने बनाया मीट रिकॉर्ड, शिवानी पटेल ने जीता कांस्य

News Desk
Last updated: 2026/09/05 at 11:56 AM
News Desk
Share
4 Min Read
राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में MP के कृष्ण चंद्र ने बनाया मीट रिकॉर्ड, शिवानी पटेल ने जीता कांस्य
SHARE

राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में MP के कृष्ण चंद्र ने बनाया मीट रिकॉर्ड, शिवानी पटेल ने जीता कांस्य

पुरुष जैवलिन थ्रो में 79.92 मीटर के प्रदर्शन से कृष्ण चंद्र ने बनाया नया प्रतियोगिता रिकॉर्ड, बालिका वर्ग में शिवानी पटेल ने 49.35 मीटर के साथ जीता कांस्य; शाहिबा बानो चौथे स्थान पर रहीं

भोपाल

पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में 01 से 03 सितंबर 2026 तक आयोजित 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बोर्डिंग बॉयज खिलाड़ी कृष्ण चंद्र ने पुरुष जैवलिन थ्रो में 79.92 मीटर भाला फेंककर नया मीट रिकॉर्ड बनाया, जबकि बालिका जैवलिन थ्रो में अकादमी की खिलाड़ी शिवानी पटेल ने 49.35 मीटर के प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीता। इसी स्पर्धा में शाहिबा बानो ने 48.75 मीटर के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

कृष्ण चंद्र ने 79.92 मीटर के साथ बनाया नया मीट रिकॉर्ड

पुरुष जैवलिन थ्रो में मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के 17 वर्षीय खिलाड़ी कृष्ण चंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया प्रतियोगिता रिकॉर्ड कायम किया। कृष्ण ने अपने पहले प्रयास में 79.92 मीटर भाला फेंका। उनका चौथा प्रयास भी 78.15 मीटर रहा। छह प्रयासों में से दो ही वैध रहे और दोनों प्रयास पूर्व मीट रिकॉर्ड से बेहतर रहे, जबकि अन्य चार प्रयास फाउल रहे।

कृष्ण चंद्र मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी में कोच मोहम्मद हदीश के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगिता के बाद उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य राष्ट्रीय रिकॉर्ड के करीब पहुंचना था, लेकिन कमर में दर्द होने के कारण वे अपने प्रदर्शन को आगे नहीं बढ़ा सके।

यूथ ओलंपिक के संभावित दावेदार कृष्ण चंद्र

कृष्ण चंद्र के शानदार प्रदर्शन के बाद आगामी यूथ ओलंपिक गेम्स के लिए उनके संभावित चयन की चर्चा भी है। हालांकि, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) की ओर से अभी उनके चयन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में उनका चयन फिलहाल संभावित माना जा रहा है। यदि उनका चयन होता है, तो यह मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी और प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

जैवलिन थ्रो में शिवानी पटेल ने जीता कांस्य

बालिका जैवलिन थ्रो स्पर्धा में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी की खिलाड़ी शिवानी पटेल ने 49.35 मीटर के शानदार प्रदर्शन के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता। शिवानी ने अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।

शाहिबा बानो ने हासिल किया चौथा स्थान

इसी स्पर्धा में अकादमी की एक अन्य खिलाड़ी शाहिबा बानो ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 48.75 मीटर भाला फेंककर प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से अकादमी और प्रदेश को गौरव मिला है।

राष्ट्रीय मंच पर अकादमी के खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप

21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनकी मेहनत, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। कृष्ण चंद्र का मीट रिकॉर्ड, शिवानी पटेल का कांस्य पदक और शाहिबा बानो का चौथा स्थान प्रदेश की उभरती एथलेटिक्स प्रतिभाओं की क्षमता को प्रदर्शित करता है।

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कृष्ण चंद्र के मीट रिकॉर्ड प्रदर्शन, शिवानी पटेल के कांस्य पदक और शाहिबा बानो के चौथे स्थान पर रहने की उपलब्धि की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

You Might Also Like

एशियन गेम्स में सुचिका तारियाल का ऐतिहासिक ब्रॉन्ज, सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

एशियन गेम्स 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया, ग्रुप-F में टॉप पर पहुंचा

इंडिया-A में लौटे साई सुदर्शन, ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ नजरें रहेंगी प्रदर्शन पर

एशियन गेम्स 2026: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में एंट्री

आर्यवीर सहवाग ने ठोके 47 रन, फिफ्टी से चूके; भारत ने बनाए 341 रन

News Desk September 5, 2026 September 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एशियन गेम्स 2026 से पहले भोपाल में भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम तैयारी शिविर एशियन गेम्स 2026 से पहले भोपाल में भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम तैयारी शिविर
Next Article Kia Sorento भारत में लॉन्च, ₹27.99 लाख से शुरू कीमत; दमदार हाइब्रिड इंजन के साथ उतरी SUV Kia Sorento भारत में लॉन्च, ₹27.99 लाख से शुरू कीमत; दमदार हाइब्रिड इंजन के साथ उतरी SUV
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
राज्य
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
राज्य
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?