By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महिला क्रिकेट के 10 हजार रन क्लब में सिर्फ 5 दिग्गज, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

महिला क्रिकेट के 10 हजार रन क्लब में सिर्फ 5 दिग्गज, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

News Desk
Last updated: 2026/09/04 at 7:28 PM
News Desk
Share
3 Min Read
महिला क्रिकेट के 10 हजार रन क्लब में सिर्फ 5 दिग्गज, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास
SHARE

नई दिल्ली
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबे करियर और तीनों फॉर्मेट में रन बनाने की क्षमता से ही खिलाड़ी की महानता पता चलती है। आज के आक्रामक क्रिकेट के दौर में दुनिया की केवल पांच ऐसी दिग्गज महिला क्रिकेटर हुई हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रनों के इस ऐतिहासिक आंकड़े को पार किया है। आइए उन महिला क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं।

स्मृति मंधाना
भारतीय टीम की स्टार ओपनर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने महिला एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ 64 गेंदों पर 124 रनों की तूफानी पारी खेलकर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18 शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। इसके साथ ही वे सबसे तेज 10,000 रन पूरे करने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं।

मिथाली राज
भारतीय महिला क्रिकेट की मजबूत स्तंभ मानी जाने वाली पूर्व कप्तान मिथाली राज ने 23 साल के अपने लंबे करियर में 10,868 रन बनाए। साल 2022 में संन्यास लेने वाली मिथाली आज भी महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (7,805 रन, 50.68 की औसत) बनाने वाली बल्लेबाज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम रिकॉर्ड 93 बार 50 या उससे अधिक रन बनाने का कीर्तिमान दर्ज है।

सूजी बेट्स
न्यूजीलैंड की यह आक्रामक बल्लेबाज महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे लंबे समय तक खेलने वाली और सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं। लगभग दो दशकों से न्यूजीलैंड क्रिकेट की रीढ़ रही सूजी बेट्स पूर्व आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर रह चुकी हैं। उन्होंने विशेष रूप से टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में दबदबा बनाया है, जहां उनके नाम अकेले 4,700 से अधिक रन दर्ज हैं।

शार्लोट एडवर्ड्स
इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज कप्तान शार्लोट एडवर्ड्स इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 रनों का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर थीं। महज 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली एडवर्ड्स ने दो दशकों तक इंटरनेशनल मंच पर अपना दबदबा बनाए रखा और अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को वनडे विश्व कप और एशेज में ऐतिहासिक जीत दिलाई।

स्टेफनी टेलर
वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर कैरेबियाई महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल बल्लेबाज हैं। अपनी आक्रामक पावर-हिटिंग और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम की कमान संभाली। अपनी कप्तानी में 2016 में वेस्टइंडीज को टी20 विश्व कप दिलाने वाली टेलर 10,000 रनों के क्लब में शामिल होने वाली 5वीं खिलाड़ी बनीं।

You Might Also Like

एशियन गेम्स में सुचिका तारियाल का ऐतिहासिक ब्रॉन्ज, सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

एशियन गेम्स 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया, ग्रुप-F में टॉप पर पहुंचा

इंडिया-A में लौटे साई सुदर्शन, ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ नजरें रहेंगी प्रदर्शन पर

एशियन गेम्स 2026: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में एंट्री

आर्यवीर सहवाग ने ठोके 47 रन, फिफ्टी से चूके; भारत ने बनाए 341 रन

News Desk September 4, 2026 September 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article FLY91 का बड़ा दांव, ₹9,500 करोड़ में 40 नए विमान खरीदेगी कंपनी; 60+ फ्लीट का लक्ष्य FLY91 का बड़ा दांव, ₹9,500 करोड़ में 40 नए विमान खरीदेगी कंपनी; 60+ फ्लीट का लक्ष्य
Next Article अजित पवार की मौत पर सियासत न करने की सुनेत्रा की अपील, बोलीं- मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता अजित पवार की मौत पर सियासत न करने की सुनेत्रा की अपील, बोलीं- मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
Uttarakhand News: ‘बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं’, CM धामी का अधिकारियों को सख्त संदेश, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश…..
राज्य
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
Uttarakhand News: गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल! मजबूत नेतृत्व से एम-पैक्स, एम-पैक्स से गांव और गांवों से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड….
राज्य
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी सूचना; फिर मोबाइल बंद कर फरार
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?