By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट की मांग पर चर्चा, लागू हुआ तो हर साल ऐसे बढ़ेगी सैलरी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट की मांग पर चर्चा, लागू हुआ तो हर साल ऐसे बढ़ेगी सैलरी

News Desk
Last updated: 2026/09/03 at 8:08 PM
News Desk
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली
 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद से ही इस पर लगातार चर्चा चल रही है. देशभर के केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की निगाह भी इसी पर टिकी है कि नए आयोग की सिफारिशों के बाद उनके वेतन और भत्तों में कितना उछाल आएगा. इसी पर मंथन करने के लिए वेतन आयोग के सदस्यों ने जयपुर में बैठक की थी और अब 7 व 8 सितंबर को चेन्नई में भी हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे. आयोग के सदस्य तमाम कर्मचारी और पेंशनर्स के संगठनों से बातचीत करके उनकी डिमांड और जरूरतों की लिस्ट बना रहे हैं. इसमें सालाना इंक्रीमेंट भी इस बार बड़ा मुद्दा बना हुआ है. सभी कर्मचारी संगठनों ने एक सुर में कहा है कि सालाना 3 फीसदी का इंक्रीमेंट जायज नहीं है और इसे हर हाल में बढ़ाया जाना चाहिए। 

सालाना वेतन वृद्धि का मौजूदा फॉर्मूला कहता है कि केंद्रीय कर्मचारियों को 3 फीसदी का इंक्रीमेंट मिलता है. हालांकि, कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह राशि उनके खर्चे और बढ़ती महंगाई को पूरा करने में पर्याप्त नहीं होते हैं. संगठनों की डिमांड है कि इस इंक्रमेंट को कम से कम 5 से 7 फीसदी किया जाना चाहिए. अगर आयोग संगठन की बात मानता है और 7 फीसदी सैलरी इंक्रीमेंट को मंजूरी मिलती है तो आपकी सैलरी में कितना इजाफा होगा। 

क्या है संगठनों की डिमांड
केंद्रीय कर्मचारियों के मुख्य संगठन नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइन कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) का कहना कि 8वें वेतन आयोग में कम से कम 6 फीसदी का सालाना इंक्रीमेंट होना चाहिए. इसके अलावा आल इंडिया डिफेंस एम्पलॉयीज फेडरेशन (AIDEF) और फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन (FNPO) ने भी सालाना 6 फीसदी सैलरी इंक्रीमेंट की सिफारिश की है. आल इंडिया न्यू पेंशन स्कीम एम्पलॉयीज फेडरेशन (AINPSEF) ने तो सालाना 7 फीसदी इंक्रीमेंट का मुद्दा उठाया है. हालांकि, रेलवे कर्मचारियों के संगठन ने 5 फीसदी इंक्रीमेंट पर ही संतोष जताया है। 

अभी इंक्रीमेंट का कितना असर
मौजूदा इंक्रीमेंट दर 3 फीसदी और इसे लेवल 1 के कर्मचारियों पर लागू किया जाए तो सालाना कितना इंक्रीमेंट होता है. 7वें वेतन आयोग में लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है. इसमें 3 फीसदी इंक्रीमेंट होता है तो हर साल बेसिक सैलरी में सिर्फ 540 रुपये का इजाफा होगा और 10 साल में कुल 5,400 रुपये के इंक्रीमेंट के साथ बेसिक सैलरी 23,400 रुपये तक पहुंचेगी. लेवल 5 के कर्मचारियों की बेसिक अभी 29,200 रुपये है और 3 फीसदी इंक्रीमेंट पर सालाना वेतन वृद्धि 876 रुपये होगी. इसका मतलब है कि 10 साल में 8,760 रुपये के इंक्रीमेंट के साथ कुल बेसिक 37,960 रुपये ही पहुंचेगी। 

8वें वेतन आयोग में कैसे होगा इंक्रीमेंट का असर
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि 3 फीसदी इंक्रीमेंट से एक वेतन आयोग के पूरे कार्यकाल में भी बेसिक सैलरी पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है. अगर इंक्रीमेंट को 7 फीसदी रखा जाए तो 10 साल में उनका बेसिक पे अमूमन दोगुने के करीब हो जाएगा. 7वें वेतन आयोग में लेवल 8 के कर्मचारी के बेसिक पे के आधार इंक्रीमेंट रेट लागू करके देखते हैं कि कितना असर पड़ता है. अभी लेवल 8 का बेसिक पे 47,600 रुपये है. अगर 8वां वेतन आयोग 2.15 का फिटमेंट फैक्टर लागू करता है तो 3,5,6 और 7 फीसदी इंक्रीमेंट के साथ सैलरी पर कितना असर पड़ेगा। 

कितना बढ़ जाएगा आपका वेतन

  •     लेवल 8 के कर्मचारी का अभी मूल वेतन 47,600 रुपये जो 2.15 का फिटमेंट फैक्टर लगने के बाद 1,02,340 रुपये हो जाएगा.
  •     8वें वेतन आयोग के बाद लेवल 8 के कर्मचारी के 1,02,340 रुपये की बेसिक सैलरी पर 3 फीसदी इंक्रीमेंट होता है तो 10 साल में कुल मूल वेतन 1,40,78,561 रुपये पहुंच जाएगा.
  •     अगर इंक्रीमेंट 5 फीसदी की दर से होता है तो बेसिक पे 10 साल में 1,54,46,658 रुपये हो जाएगा, जो 13,68,097 रुपये ज्यादा होगा.
  •     अगर इंक्रीमेंट की दर 6 फीसदी निर्धारित होती है तो 10 साल में कुल मूल वेतन 1,61,87,071 रुपये होगा.
  •     इसी तरह, 7 फीसदी का इंक्रीमेंट लगता है तो 8वें वेतन आयोग के तहत 10 साल में कुल बेसिक सैलरी के रूप में 1,69,67,703 रुपये का भुगतान किया जाएगा.

 

You Might Also Like

‘वंदे मातरम्’ न गाने पर सजा का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस

‘वंदे मातरम्’ न गाने पर सजा का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस

100% इथेनॉल वाली कार लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- गाड़ियों में नहीं आ रही शिकायत

Tejas Mk1A: एक-दो महीने में वायु सेना में शामिल हो सकते हैं नए लड़ाकू विमान

TRAI की सख्ती! Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, 30 दिन की वैलिडिटी

News Desk September 3, 2026 September 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक…. मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक….
Next Article 8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट की मांग पर चर्चा, लागू हुआ तो हर साल ऐसे बढ़ेगी सैलरी 8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट की मांग पर चर्चा, लागू हुआ तो हर साल ऐसे बढ़ेगी सैलरी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण, पीपल-वट उद्यान को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर….
कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण, पीपल-वट उद्यान को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा की कहानी : हर बच्चे के विकास पर नजर, समय पर मिल रही सही सलाह और विशेषज्ञ सेवाएं, पोषण माह 2026 में बच्चों के विकास की निगरानी और देखभाल पर विशेष जोर…..
सेवा की कहानी : हर बच्चे के विकास पर नजर, समय पर मिल रही सही सलाह और विशेषज्ञ सेवाएं, पोषण माह 2026 में बच्चों के विकास की निगरानी और देखभाल पर विशेष जोर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
‘सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय…..
डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?