By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: UCC के बाद CM धामी का एक और बड़ा दांव! निकाहनामे को लेकर बदलेगा नियम, 2-3 महीने में तैयार होगा नया प्रारूप…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राज्य

Uttarakhand News: UCC के बाद CM धामी का एक और बड़ा दांव! निकाहनामे को लेकर बदलेगा नियम, 2-3 महीने में तैयार होगा नया प्रारूप…..

News Desk
Last updated: 2026/09/02 at 9:00 PM
News Desk
Share
4 Min Read
Uttarakhand News: UCC के बाद CM धामी का एक और बड़ा दांव! निकाहनामे को लेकर बदलेगा नियम, 2-3 महीने में तैयार होगा नया प्रारूप…..
SHARE

देहरादून. उत्तराखंड सरकार राज्य में निकाहनामा व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है और सरकार कानूनी, प्रशासनिक तथा धार्मिक हितधारकों से राय ले रही है. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने बताया कि निकाहनामे का प्रारूप अगले 2 से 3 महीने में तैयार हो जाएगा.

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत निकाहनामा को विवाह से जुड़े आधिकारिक रिकॉर्ड के तौर पर विकसित करने की तैयारी है. इसमें वर-वधू की पहचान, धर्म और मत, विवाह की तारीख, मौलवी का पंजीकरण नंबर और गवाहों से जुड़ी जानकारी दर्ज किए जाने का प्रस्ताव है.

पंजीकरण पर जोर

सरकार की योजना निकाहनामा और निकाह पंजीकरण की व्यवस्था को मजबूत करने की है. प्रस्ताव के मुताबिक, पंजीकृत या लाइसेंस प्राप्त मौलवियों के जरिए होने वाले निकाह का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और संबंधित जानकारी स्थानीय प्रशासन के साथ यूसीसी पोर्टल पर अपलोड करने की व्यवस्था विकसित की जा रही है.

प्रस्ताव में बिना पंजीकृत निकाहनामे वाली शादियों को स्वीकार नहीं किए जाने की व्यवस्था की बात कही गई है. इसका उद्देश्य विवाह से जुड़े दस्तावेजों और दोनों पक्षों की जानकारी का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करना बताया गया है.

अंतरधार्मिक विवाह पर असर

प्रस्तावित व्यवस्था में निकाह के लिए पंजीकरण और दस्तावेजी प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बनाया जा रहा है. इससे अंतरधार्मिक विवाहों के पंजीकरण और वैधता से जुड़ी प्रक्रिया में भी बदलाव आने की संभावना जताई गई है.

सरकार के स्तर पर दूल्हा-दुल्हन की सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और विवाह का पूरा रिकॉर्ड रखने पर जोर दिया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, निवास प्रमाण, पहचान और विवाह संबंधी दस्तावेजों में होने वाली गड़बड़ियों से कई बार सामाजिक या कानूनी विवाद पैदा होते हैं.

विवाह का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार होने से पारिवारिक विवाद, संपत्ति के दावे और बच्चों की वैधानिकता से जुड़े मामलों को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की बात प्रस्ताव में कही गई है.

समिति तैयार करेगी प्रारूप

निकाहनामा व्यवस्था को अंतिम रूप देने से पहले कानूनी, प्रशासनिक और धार्मिक पक्षों से विचार-विमर्श किया जा रहा है. यूसीसी का मसौदा तैयार करने वाली विशेषज्ञ समिति को ही निकाहनामे का प्रारूप तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है और इसके लिए समिति गठित की गई है.

समिति निकाहनामे के प्रारूप, पंजीकरण प्रक्रिया और मौलवियों के पंजीकरण की व्यवस्था को लेकर लगातार विचार-विमर्श कर रही है.

मंत्री ने दी जानकारी

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करना एक अच्छी पहल रही है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां यूसीसी लागू किया गया और संसद में भी इसकी सराहना हुई है.

उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों में भी यूसीसी लागू करने की प्रक्रिया चल रही है. निकाहनामा व्यवस्था को लेकर चर्चा जारी है और पूर्ण सहमति बनने के बाद इसकी जानकारी साझा की जाएगी.

मंत्री के अनुसार, निकाहनामे का प्रारूप तैयार करने के लिए समिति गठित की गई है और अगले 2 से 3 महीने में इसका प्रारूप तैयार होने की उम्मीद है.

You Might Also Like

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

Uttarakhand News: मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे CM धामी, आस्था और परंपरा के साथ मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर जोर…..

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….

अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी…..

News Desk September 2, 2026 September 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: UCC के बाद CM धामी का एक और बड़ा दांव! निकाहनामे को लेकर बदलेगा नियम, 2-3 महीने में तैयार होगा नया प्रारूप….. Uttarakhand News: UCC के बाद CM धामी का एक और बड़ा दांव! निकाहनामे को लेकर बदलेगा नियम, 2-3 महीने में तैयार होगा नया प्रारूप…..
Next Article Uttarakhand News: शहीदों की शहादत को सलाम, CM धामी ने लिया संकल्प- युवाओं को रोजगार और प्रदेश को बनाएंगे आत्मनिर्भर….. Uttarakhand News: शहीदों की शहादत को सलाम, CM धामी ने लिया संकल्प- युवाओं को रोजगार और प्रदेश को बनाएंगे आत्मनिर्भर…..
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट
IMEC को ट्रंप का समर्थन, भारत की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट
देश
Railway Pension Rules 2026: रेलवे ने बदले पेंशन नियम, जानें फैमिली पेंशन के नए प्रावधान
Railway Pension Rules 2026: रेलवे ने बदले पेंशन नियम, जानें फैमिली पेंशन के नए प्रावधान
देश
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?