By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 32 लाख से अधिक की ठगी का खुलासा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 32 लाख से अधिक की ठगी का खुलासा

News Desk
Last updated: 2025/08/19 at 8:00 PM
News Desk
Share
3 Min Read
कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 32 लाख से अधिक की ठगी का खुलासा
SHARE

भूमि धोखाधड़ी प्रकरण में फरार आरोपी शमीम धराया

कोरिया 
थाना चरचा, जिला कोरिया पुलिस द्वारा एक बड़े धोखाधड़ी प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है। प्रकरण में आरोपी शमीम खान पिता मुमताज खान उम्र 42 वर्ष निवासी नरसिंहपुर मझगंवा थाना बैकुन्ठपुर द्वारा षड्यंत्र रचकर भूमि विक्रय के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस संबंध में दिनांक 23.04.2025 को प्रार्थिया सुनीता गुप्ता पति रमेश कुमार गुप्ता निवासी वार्ड नं. 09, चरचा द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें आरोप था कि आरोपी ने छल-कपट कर भूमि विक्रय के नाम से 16,90,000 रुपये प्राप्त किए। इसी प्रकार दिनांक 17.08.2025 को प्रार्थिया गिरजा देवी निवासी चरचा ने भी आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी द्वारा धोखाधड़ी कर भूमि विक्रय के नाम से 7,70,000 रुपये की ठगी की गई। उसी दिन प्रार्थी सिकन्दर साव निवासी भट्ठीपारा बैकुन्ठपुर ने भी लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की कि आरोपी द्वारा उसी प्रकार के षड्यंत्र के माध्यम से 7,90,000 रुपये की ठगी की गई है।

इन सभी प्रकरणों पर थाना चरचा में अपराध क्रमांक 90/2025, 160/2025 एवं 161/2025 धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी शमीम खान फरार पाया गया, जिसकी सतत् तलाश की जा रही थी। दिनांक 18.08.2025 को पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर आरोपी को गिरफ़्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने तीनों प्रार्थियों से नगद एवं चेक के माध्यम से धनराशि लेने की बात स्वीकार की। आरोपी द्वारा कुल 32,50,000 रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही प्रारंभिक पूछताछ में यह भी तथ्य सामने आए हैं कि आरोपी ने अन्य व्यक्तियों से भी भूमि विक्रय के नाम पर ठगी की है, जिसके संबंध में पुलिस टीम द्वारा आगे की विवेचना की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

इस गंभीर अपराध का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी श्री राजेश साहू के मार्गदर्शन में किया गया है। प्रकरण की जांच एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चरचा श्री प्रमोद पाण्डे, उपनिरीक्षक अनिल सोनवानी, सहायक उपनिरीक्षक बालकृष्ण राजवाड़े, प्रधान आरक्षक 227 बृजेश सिंह, आरक्षक 536 सागर लाल केवट, महिला आरक्षक 628 रंजना एवं सैनिक 26 राजेश टांडे का विशेष योगदान रहा।

You Might Also Like

प्रगति-50 पहल में देहरादून और हरिद्वार शामिल, ठोस कचरे से लेकर वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर जोर

उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया पूरी, अब 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

DAV छात्रसंघ चुनाव: मतदान से मतगणना तक हंगामा, ABVP के नवदीप राणा बने अध्यक्ष

राष्ट्रपति भवन के 620 पौधों का भी रिकॉर्ड, पतंजलि ने संरक्षित किए 27 हजार से ज्यादा पादप नमूने।

सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……

News Desk August 19, 2025 August 19, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश
Next Article नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश… नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रगति-50 पहल में देहरादून और हरिद्वार शामिल, ठोस कचरे से लेकर वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर जोर
राज्य
भारत की पहली LNG ट्रेन शुरू, डीजल की खपत 40% तक होगी कम
भारत की पहली LNG ट्रेन शुरू, डीजल की खपत 40% तक होगी कम
देश
1 अक्टूबर से FD के नियम बदलेंगे, बैंक हर दिन बताएंगे बल्क FD की ब्याज दर
1 अक्टूबर से FD के नियम बदलेंगे, बैंक हर दिन बताएंगे बल्क FD की ब्याज दर
व्यापार
राजस्थान में उतरे 6 अमेरिकी F-35, भारत में पहली बार सैन्य अभ्यास में शामिल
राजस्थान में उतरे 6 अमेरिकी F-35, भारत में पहली बार सैन्य अभ्यास में शामिल
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?