By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नाग पंचमी पर विशेष: 11वीं शताब्दी का चमत्कारी नाग मंदिर, जहां हर रोग पाता है राहत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

नाग पंचमी पर विशेष: 11वीं शताब्दी का चमत्कारी नाग मंदिर, जहां हर रोग पाता है राहत

News Desk
Last updated: 2025/07/28 at 6:25 PM
News Desk
Share
4 Min Read
नाग पंचमी पर विशेष: 11वीं शताब्दी का चमत्कारी नाग मंदिर, जहां हर रोग पाता है राहत
SHARE

रायपुर

छत्तीसगढ़ में एक ऐसा नाग मंदिर है, जहां नाग देव खुद दर्शन देने आते हैं. ये मंदिर छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम से महज 10 किलोमीटर दूर नागफनी नामक ग्राम स्थित है. नागफनी गांव में नाग देवता का ये प्राचीन काल में बना मंदिर है. नागवंशी राजाओं द्वारा स्थापित इस भव्य मंदिर को लेकर नाग की अद्भुत कथाएं चर्चित है. मान्यता है कि इस मंदिर में खुजली की बीमारी, निःसंतान, घरेलू कलह, मासिक धर्म (पीरियड्स) से जुड़ी समस्या को लेकर मन्नत मांगते हैं, जो पूरी भी होती है. यहां हर साल नाग पंचमी के दिन मेला भरता है.

नागवंशी राजाओं ने बनवाया था मंदिर
बता दें कि सालों पुराने इस नाग मंदिर की वजह से ही गांव का नाम नागफनी पड़ा है. पुजारी की मानें तो इस गांव में नाग को मारना वर्जित है, क्योंकि इससे लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. यहां रहने वाले लोग अपना सरनेम भी नाग लिखते हैं. कहा जाता है कि बस्तर में 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच छिंदक नागवंशीय राजाओं का शासन था. वे नागों की पूजा करते थे. इसी कारण यहां की प्रजा भी नागों की उपासक बन गई. छिंदक नागवंशीय राजाओं ने नाग देवता की अद्भुत मूर्तियां बनवाई थी. जिसमें जोड़ा यानी शेषनाग की मूर्ति आज भी वहां मौजूद है. इसी मूर्ति को नागफनी मंदिर में स्थापित किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, इस नाग मंदिर का मुख्य दिशा पश्चिम की ओर है और 11वीं व 12वीं शताब्दियों की मूर्तियां हैं. मंदिर में प्रवेश द्वार के बायीं ओर शिलाखंड में नरसिम्हा की मूर्ति और दायीं ओर शिलाखंड में नृत्यांगना की मूर्ति स्थापित की गई है. सभी मूर्तियां लगभग 23 फीट ऊंची है. मंदिर के गर्भगृह में बायीं ओर नाग-नागिन की मूर्ति व दायीं ओर गणेश भगवान की मूर्ति व शिलाखंड में द्वारपाल की मूर्ति स्थापित है. इसके अलावा यहां 13वीं शताब्दी की सूर्य देव, भगवान राम-लक्ष्मण, भोलेनाथ, भगवाम कृष्ण और बलराम की भी अद्भुत मूर्तियां स्थापित हैं. साथ ही इस मंदिर में अलग-अलग प्रजातियों के सांपों की तस्वीरें भी लगी हैं. यहां के जंगलों में नागों को संरक्षण मिला हुआ है.

क्या कहते हैं यहां के पुजारी
मंदिर के पुजारी ने कहा, ‘मेरे पूर्वज इस मंदिर में पुजारी थे. मैं साल 2007 से यहां पूजा-पाठ कर रहा हूं. नाग देव समय-समय पर भक्तों को दर्शन देते रहते हैं. ऐसा ज्यादातर सोमवार के दिन होता है. इस मंदिर परिसर में जोड़ा नाग भी देखे गए हैं. नाग ने मंदिर में कभी भी किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है. पास के ही एक गांव घोटपाल के पूरे परिवार को खुजली की बीमारी हुई थी. परिवार ने मंदिर में मन्नत मांगी, बीमारी ठीक हो गई. जाने अनजाने अगर कोई नाग को मार देता है, तो उनके परिवार में किसी न किसी तरह की विपत्ति आती है. वे इस मंदिर में आते हैं, क्षमा मांगते हैं और फिर बदले में अपनी इच्छा अनुसार पीतल, चांदी या फिर अन्य किसी धातु से बना सांप चढ़ाते हैं.’

मासिक धर्म से जुड़ी बीमारी ठीक करने की मन्नत
वहीं, जिन महिलाओं को मासिक धर्म की समस्या रहती है, वे भी इस मंदिर में मन्नत मांगती हैं. पुजारी की मानें तो यहां बीमारियों के अलावा पारिवारिक समस्या भी दूर होती है. निःसंतान दंपती भी यहां संतान के लिए मन्नत मांगते हैं. नाग पंचमी के दिन यहां कई कार्यक्रम होते हैं.

You Might Also Like

CG Crime News- जमीन बेचने की बात पर खूनी बना बेटा! पिता की हत्या कर घर में छोड़ी लाश, दो दिन बाद मामले में हुआ बड़ा खुलासा….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक….

Uttarakhand News: समस्याओं का तुरंत समाधान करो…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी निजात….

हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश…..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू….

News Desk July 28, 2025 July 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में मॉनसून मेहरबान: अब तक 595.2 मिमी औसत बारिश दर्ज छत्तीसगढ़ में मॉनसून मेहरबान: अब तक 595.2 मिमी औसत बारिश दर्ज
Next Article धर्मांतरण विवाद पर बवाल: चर्च में तोड़फोड़, गांव में तनाव, पुलिस तैनात धर्मांतरण विवाद पर बवाल: चर्च में तोड़फोड़, गांव में तनाव, पुलिस तैनात
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने
हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने
खेल
नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी का कहर, 35 से ज्यादा मकान बहे, 4 लोग लापता
नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी का कहर, 35 से ज्यादा मकान बहे, 4 लोग लापता
विदेश
CG Crime News- जमीन बेचने की बात पर खूनी बना बेटा! पिता की हत्या कर घर में छोड़ी लाश, दो दिन बाद मामले में हुआ बड़ा खुलासा….
CG Crime News- जमीन बेचने की बात पर खूनी बना बेटा! पिता की हत्या कर घर में छोड़ी लाश, दो दिन बाद मामले में हुआ बड़ा खुलासा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, उज्ज्वला योजना की महिलाओं को मिलेंगे दो मुफ्त गैस सिलेंडर
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, उज्ज्वला योजना की महिलाओं को मिलेंगे दो मुफ्त गैस सिलेंडर
व्यापार
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?