By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047: विकसित छत्तीसगढ़ की नींव, जनता के सपनों का संकल्प…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047: विकसित छत्तीसगढ़ की नींव, जनता के सपनों का संकल्प…..

News Desk
Last updated: 2025/07/18 at 2:27 PM
News Desk
Share
8 Min Read
छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047: विकसित छत्तीसगढ़ की नींव, जनता के सपनों का संकल्प…..
SHARE

रायपुर, छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित एक भव्य समारोह में “छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047” दस्तावेज को प्रदेश की जनता को समर्पित किया। यह दस्तावेज न केवल छत्तीसगढ़ के भविष्य की दिशा तय करता है, बल्कि आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का एक ठोस संकल्प भी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, “यह केवल कागज का दस्तावेज नहीं, बल्कि तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के सपनों और आकांक्षाओं का प्रतीक है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत@2047 के संकल्प से प्रेरित है और छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।”

विकास का स्पष्ट रोडमैप

“छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047” को तैयार करने में व्यापक जनभागीदारी, विशेषज्ञों की राय और नीति आयोग के सहयोग को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस दस्तावेज के निर्माण में वर्किंग ग्रुप्स, संभाग स्तरीय जनसंवाद और ‘मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़’ पोर्टल के माध्यम से जनता के सुझावों को शामिल किया गया। यह विज़न अल्पकालिक (2030), मध्यकालिक (2035) और दीर्घकालिक (2047) लक्ष्यों के साथ एक स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत करता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा

“जहां सोच बड़ी हो, दिशा स्पष्ट हो और जन-जन की भागीदारी हो, वहां विकास की गति को कोई रोक नहीं सकता। यह विज़न छत्तीसगढ़ को न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएगा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी संतुलित विकास सुनिश्चित करेगा।”

प्रमुख लक्ष्य और उपलब्धियाँ

1. आर्थिक विकास:
– छत्तीसगढ़ की जीडीपी को वर्तमान 5 लाख करोड़ रुपये से 2030 तक 11 लाख करोड़ और 2047 तक 75 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य।
– प्रति व्यक्ति आय में 10 गुना वृद्धि का महत्वाकांक्षी लक्ष्य।
– स्टील उत्पादन को 2030 तक 28 मिलियन टन से बढ़ाकर 45 मिलियन टन, कोयला उत्पादन को 207 मिलियन टन से 437 मिलियन टन और आयरन ओर उत्पादन को 46 मिलियन टन से 100 मिलियन टन तक बढ़ाने की योजना।
– लिथियम खनिज ब्लॉक की सफल नीलामी के साथ छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना।

2. कृषि और किसान कल्याण:
– कृषि उन्नति मिशन, जैविक खेती और निर्यात आधारित योजनाओं के माध्यम से 2047 तक किसानों की आय में 10 गुना से अधिक वृद्धि का लक्ष्य।
– किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती।

3. स्वास्थ्य और शिक्षा:
– आयुष्मान भारत योजना के तहत 87% आबादी पहले ही कवर, 100% कवरेज का लक्ष्य।
– नवा रायपुर में मेडीसिटी, बस्तर और सरगुजा में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना।
– युक्तियुक्तकरण के बाद कोई भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं। 5,000 नई शिक्षक भर्तियाँ, 1,000 पीएमश्री स्कूल, 36 आदर्श कॉलेज और ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना।

4. अधोसंरचना और कनेक्टिविटी:
– 1853 से 2014 तक बने 1,100 रूट किलोमीटर रेलमार्ग को 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य।
– बोधघाट परियोजना से सिंचाई और बिजली उत्पादन में विस्तार।
– सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के माध्यम से उद्योगों को एक क्लिक पर मंजूरी।

5. पर्यटन और पर्यावरण:
– पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर बस्तर और सरगुजा में होम-स्टे और ईको टूरिज्म को बढ़ावा।
– वर्तमान में 2 करोड़ पर्यटकों को 2047 तक 10 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य।
– 44% वन क्षेत्र को देश का ऑक्सीजन हब बनाने की योजना।
– बस्तर के कलागुड़ा में प्लास्टिक कचरे से सड़क निर्माण जैसे नवाचार।

6. रोजगार और स्किल डेवलपमेंट:
– बेरोजगारी दर को 2.7% से घटाकर 2047 तक 1% से कम करने का लक्ष्य।
– पैन-आईआईटी के सहयोग से स्किल डेवलपमेंट और सेमीकंडक्टर प्लांट, एआई डाटा सेंटर पार्क की स्थापना।
मुख्यमंत्री का संदेश: संकल्प से सिद्धि तक

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के साथ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह विज़न जनभागीदारी का प्रतीक है, जिसमें हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि छत्तीसगढ़ का स्टील, कोयला और बिजली उत्पादन विकसित भारत की भव्य इमारत को फौलादी बनाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले डेढ़ वर्षों में 350 से अधिक नीतिगत और प्रशासनिक सुधार किए गए हैं, जिसके परिणामांक 6.75 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का उद्बोधन

वित्त एवं योजना मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विज़न दस्तावेज की रणनीतिक विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह 13 सामाजिक-आर्थिक क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, अधोसंरचना, लॉजिस्टिक्स, कृषि, पर्यटन, संस्कृति और पर्यावरण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 200 से अधिक नीतिगत और संस्थागत पहलें प्रस्तावित की गई हैं, जो समयबद्ध और मापनीय परिणामों पर आधारित हैं। श्री चौधरी ने कहा, “यह विज़न छत्तीसगढ़ को उद्योग, सेवा, स्वास्थ्य और शिक्षा में निवेश का प्रमुख केंद्र बनाएगा। 5,000 स्मार्ट विलेज और 10 स्मार्ट सिटीज़ के निर्माण के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी आईटी हब बनाने की दिशा में काम होगा।”
जनभागीदारी और सांस्कृतिक संरक्षण

इस विज़न को तैयार करने में युवाओं, महिलाओं, किसानों और विभिन्न हितधारकों के सुझावों को शामिल किया गया है। यह दस्तावेज राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को भी सम्मान देता है। नागरिक सहभागिता पोर्टल के माध्यम से योजनाओं में जनता की भागीदारी को और बढ़ाया जाएगा।
ऐतिहासिक अवसर और नेतृत्व

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। इस अवसर पर नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, नीति आयोग के सीईओ श्री बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विज़न दस्तावेज छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष और अटल निर्माण वर्ष में जनता को समर्पित करना एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस साझा सपने का हिस्सा बनें और 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करें।

“छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047” न केवल एक दस्तावेज है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का वादा है। यह आर्थिक समृद्धि, सामाजिक समावेश और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए राज्य को विकास के नए शिखर पर ले जाएगा। जैसा कि मुख्यमंत्री ने कहा, “जब रास्ता स्पष्ट हो, संकल्प दृढ़ हो और मेहनत हो, तब कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।”

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….

शारदीय नवरात्रि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

छत्तीसगढ़ मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपए का बोनस, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने गन्ना किसानों को दी बधाई……

News Desk July 18, 2025 July 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भूपेश बघेल के आरोपों पर विजय शर्मा का जवाब: कहा- ईडी कर रही है भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई भूपेश बघेल के आरोपों पर विजय शर्मा का जवाब: कहा- ईडी कर रही है भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई
Next Article परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी: छत्तीसगढ़ व्यापम की नई गाइडलाइन परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी: छत्तीसगढ़ व्यापम की नई गाइडलाइन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

अभिषेक का धमाका, 18 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, बने दो रिकॉर्ड
अभिषेक का धमाका, 18 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, बने दो रिकॉर्ड
खेल
इंदौर में भारत की जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंदौर में भारत की जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त
खेल
रूस-यूक्रेन में एनर्जी सीजफायर का ऐलान
रूस-यूक्रेन में एनर्जी सीजफायर का ऐलान
विदेश
छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?