By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ली भैरमगढ़- नरहरपुर सहित कई ब्लॉक के अधिकारियों की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राज्य

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ली भैरमगढ़- नरहरपुर सहित कई ब्लॉक के अधिकारियों की बैठक

News Desk
Last updated: 2025/07/10 at 5:32 PM
News Desk
Share
6 Min Read
कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ली भैरमगढ़- नरहरपुर सहित कई ब्लॉक के अधिकारियों की बैठक
SHARE

जगदलपुर

कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने कहा कि वनाधिकार पट्टेधारियों के फौती नामांतरण सुनिश्चित करने हेतु संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करें। इस दिशा में राजस्व एवं वन विभाग द्वारा समन्वित तौर पर मैदानी अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जाए। साथ ही कोटवारों के जरिए मुनादी करवाकर ग्रामीणों को अवगत कराया जाए। वहीं पटवारी हल्का और रेंज ऑफिस में सम्बंधित वनाधिकार पट्टेधारकों से आवेदन पत्र प्राप्त कर फौती नामांतरण की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। वर्षाकाल के दौरान नदी-नाले उफान पर रहने की स्थिति का सतत निगरानी रखने सहित बाढ़ आपदा से बचाव सम्बन्धी त्वरित पहल करें। आम जनता को बाढ़ की स्थिति में नदी-नाले नहीं पार करने हेतु समझाइश दी जाए और इस बारे में मैदानी अमले एवं कोटवारों के माध्यम से जनजागरूकता निर्मित किया जाए। साथ ही प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को आरबीसी 6-4 के तहत तत्काल सहायता प्रदान करें। कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भैरमगढ़-नरहरपुर सहित माकड़ी एवं बकावण्ड विकासखण्ड से सम्बंधित एसडीएम, तहसीलदार और अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान उक्त निर्देश दिए।

      कमिश्नर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा अब तक हुई वर्षा की स्थिति, खरीफ फसल सीजन हेतु खाद-बीज भंडारण स्थिति, किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता का संज्ञान लिया और कृषकों की मांग के अनुरूप खाद-बीज सुलभ करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों को अनिवार्य रूप से निराकृत किए जाने कहा। वहीं वर्षाकालीन मौसमी बीमारियों की स्थिति पर सतत निगरानी रखने सहित मौसमी बीमारियों के नियंत्रण एवं उपचार हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि मैदानी अमले के द्वारा शुद्ध पेयजल का उपयोग, गर्म एवं ताजा भोजन का सेवन करने सहित मलेरिया, बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज करवाने इत्यादि स्वास्थ्य शिक्षा ग्रामीणों को प्रदान किया जाए। साथ ही हाट-बाजारों में मुनादी के जरिए जनजागरूकता निर्मित किया जाए। मितानिनों के दवा पेटी में आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की सुलभता सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। हाट-बाजार स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए। मौसमी बीमारी प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित बचाव एवं उपचार सहायता के लिए कॉम्बेट चिकित्सा दलों को सक्रिय रखा जाए और सम्बंधित प्रभावित ईलाके में आवश्यक दवाइयों तथा एम्बुलेंस के साथ तत्काल सहायता उपलब्ध कराया जाए। कमिश्नर ने स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रेबीज एवं एंटी वेनम इंजेक्शन की अनिवार्य रूप से उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। वहीं आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड पंजीयन प्रगति का संज्ञान लेकर छूटे हुए लोगों को लक्षित कर प्राथमिकता से पंजीयन किए जाने के निर्देश दिए। इस हेतु सबसे ज्यादा गैप वाले बसाहटों पर पहले ध्यान देने कहा।

स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश प्रदाय सहित मध्यान्ह भोजन का सुचारू संचालन करने के निर्देश

कमिश्नर ने स्कूली बच्चों को नियमित तौर पर स्कूल से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शाला प्रबंधन समितियों की बैठक कर माता-पिता एवं अभिभावकों को समझाइश देने कहा। साथ ही मध्यान्ह भोजन के सुचारू संचालन के लिए महिला स्व सहायता समूहों की व्यापक सहभागिता, खाद्यान्न का उठाव एवं अन्य व्यवस्था सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में लक्षित लाभार्थियों को समेकित बाल विकास सेवाओं की उपलब्धता यथा स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, गर्म भोजन एवं रेडी टू ईट पोषण आहार की सुलभता पर चर्चा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण स्थिति का संज्ञान लेते हुए न्यौता भोज आयोजन हेतु ग्राम पंचायतों का सहयोग लेने सहित स्थानीय पंचायत पदाधिकारी तथा मैदानी अमले को भी सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किए जाने कहा।

          कमिश्नर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति और पेयजल प्रबंधन की समीक्षा करते हुए सुधार योग्य हेण्डपम्पों एवं सोलर ड्यूल पम्पों का मरम्मत किए जाने सहित पेयजल स्रोतों का अनिवार्य रूप से क्लोरीनेशन किए जाने के निर्देश दिए । साथ ही ग्रामीणों को हेण्डपम्पों एवं सोलर ड्यूल पम्पों के जल का ही उपयोग किए जाने की समझाइश देने कहा। वहीं पूर्व में जलजनित संक्रामक बीमारी से प्रभावित ईलाके के जल स्रोतों के पानी का परीक्षण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में विद्युत सुविधा की उपलब्धता, उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी सामग्रियों का भण्डारण एवं राशनकार्ड धारकों को वितरण, पहुंचविहीन केन्द्रों में आगामी चार माह के लिए खाद्यान्न एवं अन्य दैनिक जरूरी सामग्रियों के प्रदाय स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर श्री बीएस सिदार, आरती वासनिक एवं गीता रायस्त सहित विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

You Might Also Like

16 नवंबर को रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

सिमोग में शिरगुल महाराज के दर्शनों को उमड़ा आस्था का सैलाब

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के समापन की उल्टी गिनती शुरू, नवंबर में बंद होंगे बदरीनाथ-केदारनाथ समेत चारों धामों के कपाट; जानें अंतिम दर्शन की तारीखें……

Uttarakhand News: दशहरे पर CM धामी का सुशासन का संदेश, 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त; दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई का भी किया जिक्र…..

ग्राम केरीबंधा के अंदरूनी खेतों में पहुंचकर कलेक्टर जयश्री जैन ने पीवी ऐप सर्वे कार्यो का किया औचक निरीक्षण….

News Desk July 10, 2025 July 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में अब तक 4020 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
Next Article महासमुंद : आधार संचालक/ऑपरेटर के चयन के लिए दस्तावेज सत्यापन 14 जुलाई को महासमुंद : आधार संचालक/ऑपरेटर के चयन के लिए दस्तावेज सत्यापन 14 जुलाई को
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

16 नवंबर को रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
16 नवंबर को रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
राज्य
सिमोग में शिरगुल महाराज के दर्शनों को उमड़ा आस्था का सैलाब
सिमोग में शिरगुल महाराज के दर्शनों को उमड़ा आस्था का सैलाब
राज्य
अमेरिका का ईरान के नेवी बेस पर हमला, अरब सागर तक पहुंची जंग की आंच
अमेरिका का ईरान के नेवी बेस पर हमला, अरब सागर तक पहुंची जंग की आंच
विदेश
Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के समापन की उल्टी गिनती शुरू, नवंबर में बंद होंगे बदरीनाथ-केदारनाथ समेत चारों धामों के कपाट; जानें अंतिम दर्शन की तारीखें……
Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के समापन की उल्टी गिनती शुरू, नवंबर में बंद होंगे बदरीनाथ-केदारनाथ समेत चारों धामों के कपाट; जानें अंतिम दर्शन की तारीखें……
राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?