By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तमनार में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Express News Today > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > तमनार में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
छत्तीसगढ़राज्य

तमनार में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

News Desk
Last updated: 2025/06/26 at 1:06 PM
News Desk
Share
7 Min Read
तमनार में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
SHARE

तमनार में आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

ओ.पी. चौधरी ने 1 करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्यों का किया शिलान्यास

पशुपालकों को किया सम्मानित, तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित किया चरण पादुका

छत्तीसगढ़ के शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती देने के लिए हो रही राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की स्थापना

नटवर स्कूल के शाला प्रवेशोत्सव में छात्रों से किया संवाद 

रायपुर

रायगढ़ जिले के तमनार में  पशुधन विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पशु मेला, उत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने एक करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने पशुपालकों को सम्मानित किया तथा तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका प्रदान की।

अपने संबोधन में वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार इन पशुपालकों के साथ खड़ी है और उन्हें हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद से ही किसानों और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए समर्थन मूल्य 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए किया गया है और चरण पादुका योजना की पुनः शुरुआत की गई है।

मंत्री चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सत्ता में आते ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख रुके हुए आवासों को स्वीकृति दी है और आज प्रदेश के गांव-गांव में आवास निर्माण का कार्य हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि तमनार ब्लॉक में लगभग 8,400 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिससे यहां के हजारों परिवारों को पक्की छत का सपना साकार हो रहा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत प्रदेश के श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्महतारी वंदन योजनाश् प्रारंभ की गई है, जिससे महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बताया कि सारंगढ़ की महिलाओं ने इस योजना की राशि से भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाया है, जो इस योजना की सफलता का उदाहरण है। उन्होंने महिलाओं को सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी भी दी और महतारी वंदन योजना की राशि को इस योजना में जमा करने के लिए प्रेरित किया।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तमनार में एक करोड़ 37 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तमनार में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन, छात्रावासों में किचन शेड, अहाता और अधीक्षक आवास निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। 

वित्त मंत्री ने विभागीय पशु प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और पशुपालकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पशुधन, नस्ल, आहार और स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की और पशुपालकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरित किए। तेंदूपत्ता संग्राहकों को चेक और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को गृह प्रवेश की चाबी सौंपी गई। महिलाओं को चरण पादुका प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर, तमनार में जामुन का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, श्रीमती सुनीति राठिया, सत्यानंद राठिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदारद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रायपुर : व्यवहारिक ज्ञान और जीवनोपयोगी स्किल्स ही सफलता की कुंजी: वित्त मंत्री चौधरी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्कूली बच्चों से शाला प्रवेश उत्सव में संवाद करते हुए कहा कि केवल डिग्री के लिए पढ़ाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान और जीवनोपयोगी स्किल्स ही असली सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि जो छात्र लगातार सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं, वही जीवन में आगे बढ़ते हैं। चौधरी आज जिला मुख्यालय रायगढ़ के नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तकें और गणवेश वितरित किए और उन्हें नए शिक्षण सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

वित्त मंत्री चौधरी ने अपनी स्कूली शिक्षा का स्मरण करते हुए बताया कि कैसे एक बार रटकर नहीं, समझकर लिखने की सलाह ने उनके सोचने और अभिव्यक्ति की दिशा बदल दी। यही आदत उनके लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी की मजबूत नींव बनी। उन्होंने कहा कि उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि शिक्षा के माध्यम से कोई भी व्यक्ति किस मुकाम तक पहुंच सकता है, एक छोटे से गांव बायंग से निकलकर पहले कलेक्टर और आज प्रदेश के वित्त मंत्री का दायित्व संभालना इसी का प्रमाण है। 

वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की स्थापना पर जोर दे रही है। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी है। राज्य में पहले से ही आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, सीपेट, एनआईएफटी और हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसी संस्थाएं संचालित हो रही हैं।

 वित्त मंत्री ने कहा कि छात्रों के मार्गदर्शन और अध्ययन संसाधनों को बेहतर बनाने के लिए नालंदा लाइब्रेरी नेटवर्क की स्थापना की जा रही है। रायगढ़ में प्रदेश की सबसे बड़ी नालंदा लाइब्रेरी बनने जा रही है, जहां प्रयास संस्था का संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंनेे छात्रों से इन संसाधनों का अधिकतम लाभ लेने और कठिन परिश्रम के साथ अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

You Might Also Like

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

News Desk June 26, 2025 June 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इज़रायल-ईरान युद्ध के बीच कतर से सुरक्षित लौटी उज्जैन निवासी श्रीमती मनीषा भटनागर से वीडियो कॉल पर की चर्चा… MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इज़रायल-ईरान युद्ध के बीच कतर से सुरक्षित लौटी उज्जैन निवासी श्रीमती मनीषा भटनागर से वीडियो कॉल पर की चर्चा…
Next Article मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी
छत्तीसगढ़ राज्य
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -
कार्यालय -
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?