By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Express News TodayExpress News Today
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजा रघुवंशी हत्याकांड: राजा-सोनम का एक और वीडियो आया सामने, ट्रैकिंग करते समय कैमरे में हुए थे कैद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Express News TodayExpress News Today
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News

राजा रघुवंशी हत्याकांड: राजा-सोनम का एक और वीडियो आया सामने, ट्रैकिंग करते समय कैमरे में हुए थे कैद

News Desk
Last updated: 2025/06/16 at 2:07 PM
News Desk
Share
3 Min Read
राजा रघुवंशी हत्याकांड: राजा-सोनम का एक और वीडियो आया सामने, ट्रैकिंग करते समय कैमरे में हुए थे कैद
SHARE

इंदौर। देश के सबसे सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ा एक और नया वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह राजा रघुवंशी की मौत से पहले का आखिरी वीडियो है। शिलांग घूमने गए एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दावा किया है कि डबल डेकर ब्रिज की ट्रिप के दौरान जब वो ये वीडियो बना रहा था, तो उसके फ्रेम में राजा और सोनम रघुवंशी भी दिख गई। राजा और सोनम ऊपर की ओर चढते हुए जा रहे थे। सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी, जो पहले CCTV में दिखाई दी फिर बाद में 2 जून को राजा रघुवंशी के शव के पास भी मिली थी।

देवेंद्र सिंह नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा है, मैं 23 मई 2025 को मेघालय डबल डेकर रूट ब्रिज की यात्रा पर गया था और वीडियो रिकॉर्ड किया था। कल मैं वीडियो देख रहा था और मुझे इंदौर के उस कपल की रिकॉर्डिंग मिली। सुबह करीब 9:45 का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और राजा-सोनम नोगरीट गांव में रात बिताने के बाद ऊपर जा रहे थे। मुझे लगता है कि यह इन दोनों की आखिरी रिकॉर्डिंग थी। सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी जो राजा के पास मिली थी। मुझे उम्मीद है कि इससे मेघालय पुलिस को भी मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी।

उसने आगे लिखा है, जब भी मैंने वीडियो में राजा को देखा, मुझे उसके बारे में बहुत बुरा लगा। वह सामान्य दिख रहा था लेकिन उसे नहीं पता था कि उसके लिए क्या इंतजार कर रहा होगा। मेरे पास एक और वीडियो है जिसमें इंदौर के 3 अन्य लोग भी देखे जा सकते हैं जिन्होंने इन दोनों से 20 मिनट पहले यात्रा शुरू की थी और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था।

बता दें कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की तब हत्या कर दी गई, जब वह अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून ट्रिप पर मेघालय के शिलांग गया था। 29 साल के राजा रघुवंशी की 23 मई को वेइसाडोंग फॉल्स के पास हत्या कर दी गई थी और उसका शव 2 जून को एक खाई में मिला था। पुलिस ने पुष्टि की है कि राजा की हत्या एक धारदार हथियार से की गई थी। पत्नी सोनम रघुवंशी जो इस मामले में मुख्य आरोपी है। सोनम को पुलिस ने यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया था। सभी पांच आरोपी सोनम, राज कुशवाह, आकाश, विशाल और आनंद में हिरासत में हैं और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

You Might Also Like

कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

News Desk June 16, 2025 June 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जनगणना को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें पूरी डिटेल्स जनगणना को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें पूरी डिटेल्स
Next Article मोदी सरकार के 11 साल पूरे: राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम में जनसभा को किया संबोधित मोदी सरकार के 11 साल पूरे: राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम में जनसभा को किया संबोधित
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, DoT के नए निर्देश से फ्रॉड रोकने में मिलेगी मदद
1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, DoT के नए निर्देश से फ्रॉड रोकने में मिलेगी मदद
देश
ट्रंप का ‘एनर्जी सीजफायर’ फेल? यूक्रेन फिर रूसी तेल रिफाइनरियों को बनाएगा निशाना
ट्रंप का ‘एनर्जी सीजफायर’ फेल? यूक्रेन फिर रूसी तेल रिफाइनरियों को बनाएगा निशाना
विदेश
यूपी-पंजाब समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी वोटर लिस्ट
यूपी-पंजाब समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी वोटर लिस्ट
देश
संघ समारोह में धनखड़ को न्योता, सियासी अटकलें तेज
संघ समारोह में धनखड़ को न्योता, सियासी अटकलें तेज
देश
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Rohit Sharma
मोबाइल - 7062483333
ईमेल -
कार्यालय - Naya Para,Dau Mil Gali Jagdalpur - 494001
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?